"आत्मसमर्पण" के लिए 55 परिणाम मिले
जगदलपुर (बस्तर)
Naxal Rehabilitation: बस्तर में आत्मसमर्पण करने वाले 8 पूर्व नक्सलियों ने 10वीं की परीक्षा की पास, दो को प्रथम श्रेणी
Naxal Rehabilitation: बस्तर में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की 10वीं परीक्षा पास की। इनमें भास्कर और गीता नारोटे ने प्रथम श्रेणी हासिल की।
राष्ट्रीय
Jharkhand Maoist Surrender: सारंडा के तीन इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 26 लाख रुपए का था इनाम
Jharkhand Maoist Surrender: सारंडा क्षेत्र में सक्रिय तीन इनामी माओवादियों ने पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 15 लाख और 10 लाख के इनामी माओवादी दंपती समेत एक महिला माओवादी शामिल है। तीनों पर कुल 26 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
छत्तीसगढ़
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1 लाख की इनामी महिला नक्सली का आत्मसमर्पण, पुलिस की बड़ी सफलता
छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में ‘ऑपरेशन प्रयास’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 1 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली देहकी उर्फ जीत्ती ने आत्मसमर्पण कर दिया। वह 2010 से नक्सल संगठन से जुड़ी थी और रावघाट क्षेत्र में सक्रिय रही। संगठन के भीतर मतभेद, कठोर नेतृत्व और आदिवासियों के प्रति कथित अत्याचारों से परेशान होकर उसने हिंसा छोड़ने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण के बाद उसने संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास जताया। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उसे सहायता दी जाएगी और पुलिस ने अन्य नक्सलियों से भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
कांकेर में 8-8 लाख रुपए के दो इनामी नक्सली हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
कांकेर जिले में हिड़मे और शंकर नामक दो नक्सलियों ने पुलिस के सामने एके-47 सहित आत्मसमर्पण किया। दोनों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। सुरक्षा बलों ने उन्हें मुख्यधारा में लौटने और पुनर्वास नीति का लाभ लेने का आश्वासन दिया। यह आत्मसमर्पण नक्सलवाद समाप्ति की सरकारी डेडलाइन पर हुआ और इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। अभी भी क्षेत्र में लगभग 15 नक्सली सक्रिय हैं।
कोरबा
Murder Case: प्रेम प्रसंग का खूनी अंत, प्रेमिका की हत्या के बाद आरोपी ने खेत में खाया जहर
Murder Case: कोरबा जिले के अंगारखार गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा हत्या का मामला सामने आया है। दूसरे युवक के साथ प्रेमिका को देखने के बाद हुए विवाद में शिवचरण यादव (51) धनेश्वरी बाई की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपा दिया। दो दिन बाद बेटे के सामने जुर्म कबूल करने के बाद आरोपी ने खेत में जहर खा लिया।
राजनांदगांव
Constables: वर्दी पहनकर निकले 678 नए जवान, राजनांदगांव में दिखा अनुशासन और जोश
Constables: राजनांदगांव के पीटीएस ग्राउंड में 84वें प्रशिक्षण सत्र के 678 नवआरक्षकों की पासिंग आउट परेड आयोजित हुई। इनमें 472 पुरुष और 206 महिला आरक्षक शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को साइबर अपराध, फॉरेंसिक, एनडीपीएस और कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई।
बीजापुर
Bijapur News: सुरक्षा बलों ने माओवादियों की साजिश पर फेरा पानी, 136 बीजीएल सेल समेत भारी सामग्री जब्त
Bijapur News: बीजापुर के पामेड़ और गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के तीन डंप बरामद किए। कार्रवाई में 136 बीजीएल सेल, 1400 फीट कार्डेक्स वायर और अन्य माओवादी सामग्री जब्त की गई।
रायपुर
Amit Baghel Surrender: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 3 महीने की अंतरिम जमानत की अवधि हुई पूरी
Amit Baghel Surrender: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद बिलासपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। विभिन्न समाजों पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ के अलग-अलग थानों में 14 एफआईआर दर्ज हैं। मामला 26 अक्टूबर 2025 को रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा से तोड़फोड़ के बाद दिए गए उनके बयान से जुड़ा है। इससे पहले हाईकोर्ट ने तीन मामलों में शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी थी।
बस्तर संभाग
Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा
Kanker News: माओवादी गतिविधियों से जुड़े UAPA मामले में भानुप्रतापपुर की विशेष अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराया है। अदालत ने पीलूराम आंचला, रमेश पुनेम और पुनऊ राम मंडावी को 10-10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
रायपुर
Raipur News: राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी सियासी हलचल, छह केंद्रीय मंत्री करेंगे दौरा
Raipur News: 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक छह केंद्रीय मंत्री दौरे पर रहेंगे। अमित शाह राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा, डॉ. वीरेंद्र कुमार, मनसुख मांडविया और जी. किशन रेड्डी के दौरों के दौरान आवास, कृषि, सामाजिक कल्याण, खेल और खनन से जुड़ी विकास योजनाओं पर फोकस रहेगा।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: बलरामपुर में विकास को मिलेगी गति, ₹202 करोड़ के 2,009 कार्यों की शुरुआत
Chhattisgarh News: वर्चुअल माध्यम से बलरामपुर जिले के ग्राम चिरई-जसवंतपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर जिले को ₹202 करोड़ 65 लाख की लागत के 2,009 विकास कार्यों की सौगात दी गई। इनमें 1,863 कार्यों का भूमिपूजन और 146 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: बस्तर में पुनर्वास की पहल तेज, आत्मसमर्पित माओवादियों को हुनर सिखाकर रोजगार देने की तैयारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर में आत्मसमर्पित माओवादियों और नक्सल प्रभावित परिवारों के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की पहल कर रही है। बीजापुर, बस्तर समेत विभिन्न जिलों में प्रशिक्षित युवाओं को गारमेंट फैक्ट्री, पुलिस बल, सुरक्षा गार्ड, कृषि और स्वरोजगार जैसे क्षेत्रों में अवसर मिल रहे हैं।