"सड़क हादसे" के लिए 141 परिणाम मिले
कांकेर (उत्तर बस्तर)
Kanker News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Kanker News: कांकेर के नंदनमारा बाईपास पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत होने के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर चक्काजाम किया। एसडीएम के लिखित आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त।
कबीरधाम
Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल
Korba Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं जसगीत गाने के लिए ठाकुर देवता स्थल जा रही थी
कांकेर (उत्तर बस्तर)
Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत
Kanker Road Accident: कोंडागांव के प्रभारी प्राचार्य चंद्र हुलास ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई। बस में नींद लगने के कारण वे अपने निर्धारित स्टॉप पर नहीं उतर पाए और गोविंदपुर पहुंच गए। वहां उतरने के बाद अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
रायगढ़
Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप
Raigarh Road Accident: पुसौर थाना क्षेत्र में रायगढ़-चंद्रपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेतला पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिर गया और वाहन के पहिए की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही जान चली गई।
बिलासपुर
Murder Case: हाईवे पर शव फेंककर रची सड़क हादसे की कहानी, पुलिस ने खोला हत्या का राज
Murder Case: जांजगीर-चांपा में भारतमाला रोड पर युवक की मौत का मामला सड़क हादसा नहीं, हत्या निकला। पुलिस जांच में शराब पार्टी के दौरान मारपीट के बाद युवक की मौत और शव को हाईवे पर फेंककर हादसे का रूप देने का खुलासा हुआ। मामले में एक आरोपित गिरफ्तार है, जबकि दूसरा फरार है।
रायपुर
किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया दिल्ली रेफर
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। झांसी-ललितपुर हाईवे पर हुए हादसे के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। हादसे में उनके पैर और कमर में चोट आई है।
राष्ट्रीय
संवेदनहीनता की हद : सड़क हादसे के बाद दो घंटे तड़पता रहा घायल, मदद के बजाय शव पर शुरू हो गई राजनीति
शिवपुरी के रन्नौद थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद घायल व्यक्ति करीब दो घंटे तक सड़क किनारे मदद का इंतजार करता रहा। समय पर एंबुलेंस और पुलिस नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। इलाज में देरी के कारण घायल जगदीश जोशी की मौत हो गई।
राष्ट्रीय
एयरबैग ने बचाई जान : सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव घायल, ललितपुर में ट्रक से टकराई कार
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सड़क हादसे में घायल हो गए। बागेश्वर धाम से लौटते समय उनकी इनोवा कार NH-44 पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में उन्हें कमर में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रायगढ़
खुलासा : चोरी के बाद घूमने निकले आरोपी, सड़क हादसे ने पहुंचाया पुलिस तक
रायगढ़ के चक्रधरनगर क्षेत्र स्थित एक मेडिकल स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में दो नाबालिग समेत चार आरोपियों की पहचान हुई है। पुलिस ने दो अपचारी बालकों से चोरी की नकदी बरामद कर उन्हें किशोर न्याय बोर्ड में पेश करने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया।
रायपुर
लापरवाही पड़ी भारी : आपातकालीन सेवा में चूक, सड़क हादसे के बाद डायल-112 का आरक्षक निलंबित
राजधानी रायपुर में डायल-112 सेवा में तैनात एक आरक्षक को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने और घटनास्थल पर अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए बिना देर किए कार्रवाई की है।
राष्ट्रीय
तीन घरों के चिराग बुझे : एक भीषण सड़क हादसे ने चंद पलों में तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं
मध्य प्रदेश के धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र में खलघाट-मनावर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दो अज्ञात मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
महासमुंद
बड़ी सफलता : सड़क हादसे और 190 किलो गांजा मामले में फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 माह से फरार मुख्य आरोपी कंभूपानी बिशोई को ओडिशा के गंजाम जिले से गिरफ्तार किया है।लगातार निगरानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई, और पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।