"हाथी का आतंक" के लिए 10 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Elephant News: छिंदवाड़ा में भटके हाथी का आतंक, 6 दिन में 3 ग्रामीण घायल
Elephant News: जंगल और ग्रामीण क्षेत्रों में झुंड से बिछड़े एक हाथी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले छह दिनों में हाथी के हमले से तीन ग्रामीण घायल हो चुके हैं। देलाखारी क्षेत्र में एक बुजुर्ग किसान पर हमला हुआ, जबकि सुरक्षा कारणों से कई गांवों में रात के समय बिजली आपूर्ति भी बंद रखी जा रही है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
हाथी का आतंक, शिवपुर जंगल में नर हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के शिवपुर जंगल में भैंस चराने गए ग्रामीण पर नर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नर हाथी झारखंड की ओर से क्षेत्र में पहुंचा है। इलाके में करीब चार हाथियों के विचरण की सूचना के बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों को जंगल में जाने से बचने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
सूरजपुर
हाथी का आतंक : जान बचाकर भागा युवक, हाथी ने बाइक को किया क्षतिग्रस्त
सूरजपुर के प्रतापपुर वन क्षेत्र में दंतैल हाथी ने सड़क से गुजर रहे बाइक सवार पर हमला करने की कोशिश की। युवक समय रहते बाइक छोड़कर भाग गया, जिससे उसकी जान बच गई। गुस्साए हाथी ने बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर हाथी की निगरानी शुरू कर दी है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
रायगढ़
हाथी का आतंक : लकड़ी बीनने गए ग्रामीण को कुचला; इलाके में 135 हाथियों का डेरा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के कापू रेंज में एक जंगली हाथी ने 55 वर्षीय ग्रामीण मालिकराम बंजारा पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गए। वह जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गए थे और देर रात तक घर नहीं लौटे। अगले दिन उनका शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। वन विभाग के अनुसार, इलाके में एक अकेला हाथी लगातार घूम रहा था और संभवतः उसी ने हमला किया।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Kabra Elephant Rescue: खूंखार कबरा हाथी पर बड़ा फैसला, रेस्क्यू सेंटर में किया जाएगा कैद
Kabra Elephant Rescue: सूरजपुर और सरगुजा में 18 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को वन विभाग अब रमकोला रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी कर रहा है। लगातार बढ़ती आक्रामकता को देखते हुए जंगल में छोड़ने की पुरानी योजना बदल दी गई है।
सूरजपुर
Elephant Attack: कबराकान हाथी ने फिर ली एक जान, सूरजपुर में एक सप्ताह के भीतर 5 लोगों की मौत
Elephant Attack: सूरजपुर के रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में कबराकान हाथी का आतंक जारी है। उमेश्वरपुर में हाथी के हमले से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बीते एक सप्ताह में हाथी के हमलों से पांच लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है।
सरगुजा संभाग
Forest Department: जंगली हाथी का कहर, दो को कुचलकर मारा, 6 माह में ले चुका 14 लोगों की जिंदगी
Forest Department: सरगुजा संभाग के सूरजपुर-बलरामपुर सीमा पर जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। पिछले छह महीनों में हाथी के हमलों से 14 लोगों की जान जाने की बात सामने आई है। हाथी को पकड़ने में देरी को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी है।
रायगढ़
Wildlife Rescue: झुंड ने ठुकराया, पैर में चोट और कमजोरी से जूझ रहे हाथी के बच्चे को मिला नया आशियाना
Wildlife Rescue: रायगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल में झुंड से बिछड़े नन्हे हाथी को परिवार से मिलाने की कोशिश असफल रही। कमजोर स्वास्थ्य और पैर में चोट के बाद वन विभाग ने उसे रमकोला रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।
महासमुंद
Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट
Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी GBME1 की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है। हाथी कक्ष 78-79 के जंगल में पहुंच गया है और गरियाबंद के फिंगेश्वर रेंज में जाने की संभावना है। वन विभाग ने आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों में हाई अलर्ट जारी किया है।
महासमुंद
Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी
Mahasamund Elephant: वन मंडल क्षेत्र में विशालकाय नर दंतैल हाथी की चहलकदमी से कई गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर निगरानी टीम तैनात की है और ग्रामीणों व NH-53 से गुजरने वाले वाहन चालकों को सतर्क रहने की अपील की है।