राष्ट्रीय
853 खबरें
अमरनाथ यात्रा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट खाई में गिरी, 40 लोग घायल
अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। बालटाल से श्रीनगर जा रही भगवती यात्रा कंपनी की बस रंगा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए SKIMS सौरा अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में मध्य प्रदेश और राजस्थान के यात्री शामिल हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी यात्री की मौत की खबर नहीं है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
एंटी डिफेक्शन लॉ पर SC सख्त, कपिल सिब्बल की याचिका पर केंद्र को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने दल-बदल विरोधी कानून यानी संविधान की दसवीं अनुसूची को लेकर अहम टिप्पणी की है। अदालत ने माना कि इस कानून में कई व्यावहारिक और तकनीकी खामियां हैं। कपिल सिब्बल की याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।
सरकार को दी चेतावनी : इस्तीफे के बाद CJP ने वापस लिया आंदोलन, लेकिन अगर FIR रद्द नहीं हुईं, तो फिर उतरेंगे सड़कों पर
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने अपना आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया है। पार्टी ने बताया कि सरकार ने बिहार और असम में छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने का भरोसा दिया है, हालांकि सभी राज्यों में कार्रवाई पूरी होने तक पार्टी नजर बनाए रखेगी।
मूंग खरीदी सीमा के खिलाफ भड़का किसानों का गुस्सा : सेठानी घाट पर पूजा-पाठ के बाद भोपाल कूच, कई नेता नज़रबंद
मध्य प्रदेश में मूंग फसल की सरकारी खरीदी को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। सरकार की 25 फीसदी खरीदी सीमा के विरोध में हजारों किसान नर्मदापुरम के सेठानी घाट से भोपाल कूच के लिए निकल पड़े। किसान संगठनों ने शत-प्रतिशत खरीदी की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।
इस्तीफे की मांग तेज : किताबों की त्रुटियों पर बवाल, शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग
ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में मिली गंभीर त्रुटियों को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड से इस्तीफे की मांग करते हुए शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की बात कही है। वहीं, बीजेडी ने शिक्षा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि सरकार ने पुस्तकों में सुधारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
संशोधन विधेयक : पेपर लीक के दोषियों की अब खैर नहीं, 10 साल जेल का प्रावधान
केंद्र सरकार ने सरकारी भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए लोकसभा में नया संशोधन विधेयक पेश किया है। इसमें दोषियों के लिए 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ तक जुर्माना, AI और साइबर धोखाधड़ी पर सख्त कार्रवाई तथा फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का प्रावधान किया गया है।
बिजली का कहर : खेतों में काम कर रहे किसानों समेत 3 की मौत, कई झुलसे; अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से उपजा आक्रोश
शहडोल जिले में रविवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 11 वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। एक मामले में अस्पताल में डॉक्टर मौजूद न होने के कारण समय पर इलाज नहीं मिल सका।
हादसा : श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के शाहतलाई क्षेत्र में धार्मिक यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस में अमृतसर से आए करीब 35 श्रद्धालु सवार थे। घायलों को बरसर अस्पताल, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज और पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।
खूनी रंजिश : बातचीत के बहाने बुलाकर दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, इलाके में तनाव
जबलपुर के घमापुर चौक के पास पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला हुआ। विशाल की मौत हो गई, जबकि अंकित गंभीर रूप से घायल है। दो आरोपी हिरासत में हैं और एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।
रेस्क्यू अभियान : सोन नदी में मछली पकड़ने गए शिक्षक को पानी में खींच ले गया अजगर
अनूपपुर के जैतहरी क्षेत्र में सोन नदी के दूधिया घाट पर मछली पकड़ने गए शिक्षक महेंद्र रैदास पर कथित रूप से अजगर ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार अजगर उन्हें नदी की गहराई में खींच ले गया। पुलिस और SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
भीषण आग : धार में दुकान उद्घाटन के बीच मची अफरा-तफरी, 150 लोग सुरक्षित निकाले गए
धार जिले के धर्मपुरी में राज इलेक्ट्रॉनिक्स के उद्घाटन समारोह के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय दुकान और ऊपर बने मकान में 100 से 150 लोग मौजूद थे। पुलिस, दमकल और नगर परिषद की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। एक व्यक्ति को धुएं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विकास के वादे बह गए : खाट पर मरीज, खतरे में बचपन... फिर भी नहीं बना पाया एक पुल
सिमडेगा के बड़बेरा बेलकोना गांव में बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव का संपर्क कट जाता है। ग्रामीण जर्जर लकड़ी के पुल से नदी पार करने को मजबूर हैं, जबकि मरीजों को खाट पर और बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। वर्षों से पुल की मांग के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।