"अवैध वसूली" के लिए 33 परिणाम मिले
सख्ती : अनाधिकृत प्रवेश और अवैध वसूली पर जीरो टॉलरेंस नीति के निर्देश
विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से भू-अभिलेख रिकॉर्ड रूम में दस्तावेजों के सुरक्षित, व्यवस्थित एवं अद्यतन रखरखाव के निर्देश दिए तथा अनाधिकृत प्रवेश और अवैध वसूली पर सख्त रोक लगाने की बात कही।उन्होंने नागरिकों से बिचौलियों से दूर रहने और सीधे कार्यालय से संपर्क कर कार्य कराने की अपील की।
महासमुंद
social boycott case: अंतर्जातीय विवाह से नाराज समाज के लोगों ने मांगा ₹1.25 लाख जुर्माना, बहिष्कार की धमकी
social boycott case: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पेंड्रावन में अंतर्जातीय विवाह को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, पीड़ित परिवार से कथित तौर पर ₹25,000 और फिर ₹1 लाख जुर्माने की मांग की गई तथा रकम नहीं देने पर सामाजिक बहिष्कार की धमकी दी गई। पुलिस जांच के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
रायपुर
EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा
EOW Chhattisgarh: कोल लेवी मामले में EOW ने छठी पूरक चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी ने 104 करोड़ रुपए की कथित अवैध वसूली, रकम के लेन-देन, शेल कंपनियों और WhatsApp चैट से जुड़े कई अहम दावे किए हैं।
रायपुर
Raipur Central Jail: चार घंटे चला प्रशासन का औचक छापा, बैरकों की तलाशी के बाद सुरक्षा सख्त करने के निर्देश
Raipur Central Jail: रायपुर सेंट्रल जेल में शनिवार को पुलिस और प्रशासन की करीब 50 सदस्यीय टीम ने चार घंटे तक औचक तलाशी अभियान चलाया। बैरक और महिला वार्ड की जांच के बावजूद कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला।
शिक्षा
Chhattisgarh Education News: छात्राओं से जांचवाई जा रहीं बोर्ड परीक्षा की कापियां, सैनिटरी पैड बेचने और प्रताड़ना के आरोपों के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र
Chhattisgarh Education News: बिलासपुर के मल्हार सरकारी स्कूल में 10वीं की छात्राओं से उत्तर पुस्तिकाएं जंचवाने का आरोप सामने आया है। वायरल ऑडियो के बाद 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षकों और प्राचार्य के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराईं। मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है।
महासमुंद
Mahasamund News: मंदिर में युवक-युवती को 6 घंटे तक बनाया बंधक, मारपीट और पैसों की मांग, समिति अध्यक्ष समेत साथियों पर केस
Mahasamund News: झगरेनडीह मनसा माता मंदिर में युवक-युवती को बंधक बनाकर पैसे मांगने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने मंदिर समिति अध्यक्ष समेत आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
बालोद
NH-30 Road Blockade : RTO चेकिंग से नाराज ट्रक ड्राइवरों ने रोका हाईवे, बदसलूकी का आरोप
NH-30 Road Blockade : बालोद जिले में रविवार को RTO की चेकिंग के विरोध में ट्रक ड्राइवरों ने नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया। ग्राम मुजालगोंदी के पास ड्राइवरों ने अपने वाहन सड़क के बीच खड़े कर आवागमन रोक दिया। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रायपुर
रिमांड पर ED के हवाले पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, बघेल बोले– एजेंसियों के पास सबूत नहीं
छत्तीसगढ़ के कथित 3,400 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में ED ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उन्हें पांच दिनों की ED रिमांड पर भेजा है। सुनवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अग्रवाल से मुलाकात कर जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठाए।
जशपुर
मुंबई में छिपा बैठा भगोड़ा नक्सली चढ़ा जशपुर पुलिस के हत्थे, जंगल में दहशत फैलाकर की थी वसूली
जशपुर पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) से जुड़े पूर्व कैडर और उसके साथी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी इंसास राइफल के दम पर ग्रामीणों और आम लोगों से अवैध वसूली कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से इंसास राइफल, देसी राइफल, कट्टा, कारतूस और तलवार बरामद की है।
छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य विभाग की आउटसोर्स भर्ती पर सवाल, नौकरी के नाम पर रिश्वतखोरी के आरोप
स्वास्थ्य विभाग की आउटसोर्स भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं। उम्मीदवारों ने आरोप लगाया है कि फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, नर्सिंग स्टाफ और अन्य पदों पर नियुक्ति के लिए दस्तावेज सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। मामले को लेकर शिकायतें मिलने के बाद विभाग ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।
राष्ट्रीय
विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू
मऊगंज उपजेल में बंदियों के साथ मारपीट, मुलाकात के नाम पर अवैध वसूली और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। परिजनों की शिकायत के बाद प्रशासन ने आठ बंदियों का मेडिकल परीक्षण कराया, संबंधित जेल प्रहरी को नोटिस जारी किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
अदालत का फरमान : बसना में कोलता समाज के पदाधिकारियों पर FIR, 1.11 लाख की वसूली और सामाजिक बहिष्कार का आरोप
महासमुंद के बसना थाना क्षेत्र में अंतर्जातीय विवाह से नाराज समाज पदाधिकारियों पर परिवार को सामाजिक बहिष्कार का डर दिखाकर 1.11 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है। पुलिस ने जांच के बाद BNS की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।