"वीडियो वायरल" के लिए 202 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Rewa News: टोल प्लाजा पर बीजेपी नेता संजय नगायच का विवाद, कर्मचारियों से बहस का वीडियो वायरल
Rewa News: जोगनिहाई टोल प्लाजा पर एमपी वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं बीजेपी नेता संजय नगायच और टोल कर्मचारियों के बीच टोल टैक्स को लेकर कथित विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में संजय नगायच कलेक्टर को फोन लगाने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।
राष्ट्रीय
Crime News: पत्नी को छत से उल्टा लटकाया, शराबी पति के करतूत का वीडियो वायरल
Crime News: बरेली के आंवला में शराब के नशे में पति ने पत्नी से मारपीट कर उसे छत से उल्टा लटका दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल
CG News: मरवाही वनमंडल के कुदरी गांव में दुर्लभ सफेद भालू सड़क पार करता नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राष्ट्रीय
Nagda School Principal Video: स्कूल प्राचार्य ने छात्रों को मुर्गा बनाकर मारी लात, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
Nagda School Principal Video: नागदा के भारत कॉमर्स हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य का छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में स्कूल प्रबंधन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है, वहीं अभिभावक पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बिलासपुर
Bilaspur News: युवतियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, बहतराई और अटल आवास के वीडियो वायरल
Bilaspur News: बहतराई और अशोक नगर स्थित अटल आवास में युवतियों के दो गुटों के बीच मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। दोनों घटनाएं सरकंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही हैं। फिलहाल किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
रायपुर
Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल
Viral Video Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सराफा कारोबारी कार्तिक गिरि के लग्जरी वाहनों के काफिले के आगे पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। काफिले में कुछ लोगों को चलती गाड़ियों से बाहर निकलकर स्टंट करते भी देखा गया। मामले ने पुलिस एस्कॉर्ट की अनुमति और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
राष्ट्रीय
School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल
School News: विदिशा जिले के धामनोद स्कूल के संकुल प्राचार्य पर स्कूटी और लैपटॉप योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने, युवक को धमकाने और तीन साल की बच्ची को उठाकर फेंकने के आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच टीम गठित करने की बात कही है।
बिलासपुर
Bilaspur News: कोर्ट के दो पुलिसकर्मियों पर पैसे लेकर दस्तावेज दिखाने का आरोप, वीडियो वायरल
Bilaspur News: जिला न्यायालय की नजारत शाखा में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों का एक व्यक्ति से कथित तौर पर पैसे लेते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में सरकारी दस्तावेज दिखाने और मोबाइल से उनकी तस्वीरें लेने का दृश्य भी नजर आ रहा है।
कांग्रेस
Pappu Yadav Viral Video: जवान को धक्का देते पप्पू यादव का वीडियो वायरल, पूर्व DGP ने की कार्रवाई की मांग
Pappu Yadav Viral Video: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी सुरक्षा में तैनात जवान को कथित तौर पर धक्का देते नजर आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी शेष पॉल वैद ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई और सांसद की सुरक्षा की समीक्षा की मांग की है। बताया जा रहा है कि वीडियो मधेपुरा के खुर्दा गांव में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का है। हालांकि, इस मामले पर पप्पू यादव और बिहार पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
दुर्ग
Durg News: बच्चा चोरी की अफवाह से गांव में हंगामा, महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल
Durg News: दुर्ग जिले के भिलाई-3 के नंदौरी गांव में पांच महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने बच्चा चोरी का शक जताया, लेकिन पुलिस ने इस दावे से इनकार किया है।
कोरबा
CG News: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में भिलाईबाजार तालाब के पास चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी पर सवार पीयूष कंवर और उनकी बहन ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई।
रायपुर
Viral Video: बीच सड़क पर नायब तहसीलदार ने काटा केक, सलमान के गाने पर बनाई रील, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल
Viral Video: रायपुर में अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का सड़क पर जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गाड़ी की डिक्की में केक, फिल्मी गाने पर जश्न और आतिशबाजी की तैयारी दिखाई दे रही है। घटना के बाद यातायात नियमों और प्रशासनिक आचरण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो के स्थान, समय और संभावित कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।