"आस्था" के लिए 256 परिणाम मिले
रायपुर
विवाद : राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस, कांग्रेस का प्रस्ताव खारिज
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा गरमा गया। कांग्रेस विधायकों ने इस मामले को लेकर सदन में स्थगन प्रस्ताव पेश किया और चर्चा की मांग की। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इसे राज्य का विषय नहीं बताते हुए स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया।
धर्म
रायपुर भागवत कथा : देवकीनंदन ठाकुर का संदेश, तीर्थों की पवित्रता रखना जरूरी
रायपुर के WRS कॉलोनी मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने तीर्थों की गिरती मर्यादा पर चिंता जताई। उन्होंने श्रद्धालुओं से तीर्थ स्थलों को पिकनिक स्पॉट न बनाने और धार्मिक अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
राजनांदगांव
शोक : खैरागढ़ की प्रसिद्ध कामधेनु सौम्या नहीं रहीं, अंतिम दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की प्रसिद्ध मनोहर गौशाला की वर्ल्ड रिकॉर्डधारी कामधेनु गाय ‘सौम्या’ का 23 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 54 इंच लंबी पूंछ के कारण उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था। अंतिम दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे और धार्मिक विधि-विधान से उन्हें समाधि दी गई।
राष्ट्रीय
राम मंदिर ट्रस्ट विवाद : रागिनी नायक का बड़ा आरोप, चंदे की सुप्रीम कोर्ट जांच की मांग
राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर राजनीतिक बयानबाजी फिर तेज हो गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कथित चढ़ावे और चंदे में अनियमितताओं की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और सार्वजनिक जवाबदेही से जुड़ा है।
राष्ट्रीय
कमाली मंदिर विवाद : मंदिर से मूर्तियां हटाने पर मचा हंगामा, श्रद्धालुओं के दबाव में फिर हुई स्थापना
भोपाल के ऐतिहासिक कमाली मंदिर से प्राचीन मूर्तियां हटाए जाने पर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिमाओं को दोबारा उनके मूल स्थान पर स्थापित किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की कथित योजना की जांच और मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की।
सूरजपुर
बारिश की आस में अनोखी शादी : सूरजपुर में ग्रामीणों ने कराया मेढ़क-मेढ़की का विवाह
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के खूंशी क्षेत्र में बारिश नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने मानसून को बुलाने के लिए अनोखी परंपरा निभाई। ग्रामीणों ने मेढ़क-मेढ़की का विवाह कराकर इंद्रदेव से अच्छी बारिश की कामना की। बैंड-बाजे के साथ निकली बारात और आदिवासी रीति-रिवाजों से हुए इस आयोजन में आसपास के गांवों के लोग भी शामिल हुए।
धर्म
पहली बार कांवड़ यात्रा में शामिल हो रहे हैं तो जान लें जरूरी नियम और सावधानियां
कांवड़ यात्रा 2026 में पहली बार शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए सही तैयारी और नियमों की जानकारी बेहद जरूरी है। यात्रा 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त 2026 को सावन शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक के साथ समाप्त होगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को सात्विक भोजन, स्वच्छता, संयम और प्रशासन के निर्देशों का पालन करना चाहिए।
यात्रा
वृंदावन : बांके बिहारी की नगरी में आत्मिक शांति की तलाश, इन मंदिरों के बिना अधूरी है आपकी यात्रा
अगर आप वृंदावन की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, राधा रमण मंदिर, निधिवन और रंगनाथ जी मंदिर को अपनी सूची में जरूर शामिल करें। ये सभी स्थल आस्था, इतिहास और आध्यात्मिक अनुभव के लिए प्रसिद्ध हैं।
महासमुंद
सौंदर्यीकरण : प्राकृतिक स्वरूप में लौट रहा जीवनदायिनी सितली नाला, विकास कार्यों को मिली रफ्तार
महासमुंद की जीवनदायिनी मानी जाने वाली सितली नाला मानसून की पहली बारिश के बाद फिर से अपने प्राकृतिक स्वरूप में लौटती नजर आ रही है। नाला के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के तहत पुल निर्माण शुरू हो गया है। आगामी समय में यहां भव्य मंदिर, आधुनिक गार्डन, लाइटिंग, वृक्षारोपण और हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय
चढ़ावा चोरी केस : राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू, चढ़ावा चोरी मामले में बड़े फैसलों के संकेत
अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान पेटी से हुई चोरी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर विषय पर चर्चा करने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य शामिल हो रहे हैं।
धर्म
हिंदू धर्म के प्रमुख देवी-देवताओं की अर्धांगिनी कौन हैं, जानिए धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में प्रत्येक देवता के साथ उनकी शक्ति का विशेष महत्व माना गया है। इस लेख में भगवान शिव-पार्वती, विष्णु-लक्ष्मी, राम-सीता, कृष्ण-रुक्मिणी, गणेश-रिद्धि-सिद्धि से लेकर कामदेव-रति सहित प्रमुख देवताओं की पत्नियों के नाम और उनके धार्मिक महत्व को सरल भाषा में बताया गया है।
कोरबा
हो रही पड़ताल : LIC कार्यालय में सुरक्षाकर्मी की मौत, फांसी के फंदे पर मिला शव
कलेक्टोरेट के पास स्थित LIC कार्यालय में नाइट ड्यूटी कर रहे 25 वर्षीय सुरक्षाकर्मी विनोद सोनवानी का शव फांसी के फंदे पर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।