"आस्था" के लिए 256 परिणाम मिले
महासमुंद
पेंशनर्स एसोसिएशन बैठक में लंबित मांगों, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
बेमचा स्थित गायत्री मंदिर परिसर में पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष रामकुमार साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए सदस्यों का स्वागत किया गया और पेंशनरों की लंबित मांगों, महंगाई राहत भुगतान तथा 59 माह के पेंशन एरियर्स को लेकर हुई सरकारी चर्चा की जानकारी साझा की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सक्रिय भागीदारी और सामाजिक गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
धर्म
जलाभिषेक और जयकारों से गूंजे शिवालय, सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा विश्वास
सावन के पहले सोमवार पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रायपुर के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 3:30 बजे कपाट खुलते ही भक्तों ने जलाभिषेक किया। गरियाबंद के भुतेश्वरनाथ महादेव और राजिम के कुलेश्वर महादेव मंदिर में भी आस्था का सैलाब देखने को मिला। वहीं कवर्धा के भोरमदेव मंदिर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 18 किलोमीटर की पदयात्रा कर जलाभिषेक करेंगे।
महासमुंद
बागबाहरा से देवघर रवाना हुआ 52 सदस्यीय कांवरिया दल, 27 साल पुरानी परंपरा निभाएंगे शिवभक्त
श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था दिखाते हुए बागबाहरा के बोल बम कांवरिया संघ का 52 सदस्यीय दल बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर करीब 105 किलोमीटर की पैदल कांवर यात्रा पूरी कर बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक करेंगे। संघ पिछले 27 वर्षों से इस धार्मिक परंपरा को निभा रहा है।
रायपुर संभाग
सावन में शिवभक्ति की मिसाल : बैद्यनाथ धाम जलाभिषेक के लिए निकले सात शिवभक्त, गांव में भक्तिमय माहौल
सावन माह में ग्राम नारा, भानसोज और कुकरा के सात श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम की कठिन डाक बम यात्रा पर रवाना हुए। श्रद्धालु बिना रुके 24 घंटे में धाम पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे और इसके बाद काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
धर्म
पहला सावन सोमवार विशेष : इन शुभ मुहूर्त में करें जलाभिषेक, मिलेगा शिव कृपा का आशीर्वाद
सावन 2026 का पहला सोमवार 3 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसे शिव पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। जानिए पहले सावन सोमवार का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भगवान शिव की कृपा पाने का धार्मिक महत्व।
धर्म
सावन में क्यों निकाली जाती है कांवड़ यात्रा ? जानिए पहला कांवड़िया कौन था और क्या है पौराणिक मान्यता
सावन में कांवड़ यात्रा निकालने की परंपरा समुद्र मंथन की कथा से जुड़ी मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान परशुराम को पहला कांवड़िया माना जाता है, हालांकि इसको लेकर अलग-अलग कथाएं प्रचलित हैं।
रायपुर
आफत की बारिश : राजिम में महानदी का जलस्तर बढ़ा, वर्षों बाद कुलेश्वर नाथ मंदिर पहुंचा पानी
लगातार हो रही भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। गरियाबंद जिले में 60 घंटे की बारिश और सिकासेर जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद राजिम के त्रिवेणी संगम स्थित बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर तक वर्षों बाद महानदी का पानी पहुंच गया है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे इलाकों में अलर्ट जारी किया है। वहीं पैरी नदी के बढ़े जलस्तर से नेशनल हाईवे 130 सी पर यातायात प्रभावित हुआ है।
धर्म
सावन उत्सव : भस्मआरती में हजारों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
पवित्र श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सावन के पहले दिन बाबा महाकाल की भस्मआरती, पंचामृत अभिषेक और दिव्य श्रृंगार किया गया। देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने जय महाकाल के जयकारों के बीच भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
महासमुंद
श्रद्धा और समर्पण की यात्रा : महासमुंद के 81 शिवभक्त गंगाजल लेकर निकल पड़े बैद्यनाथ धाम
महासमुंद के 81 शिवभक्त कांवरियों की टोली बाबा बैद्यनाथ धाम की कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हुई। श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर करीब 8 दिनों की पदयात्रा के बाद देवघर पहुंचेंगे और सावन के प्रथम सोमवार को बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
दुर्ग
सवनाही तिहार : देवी-देवताओं की कृपा के लिए गांव बांधने की रस्म, कचांदुर में आज भी जिंदा है परंपरा
दुर्ग जिले के ग्राम कचांदुर में हर साल की तरह इस बार भी सवनाही यानी गांव बांधने की पारंपरिक पूजा श्रद्धा के साथ निभाई गई। आधी रात को शीतला माता मंदिर में पूजा के बाद बैगा और ग्रामीण गांव की चारों दिशाओं में पहुंचे और सुख-शांति की कामना की।
दुर्ग संभाग
अनोखी घटना : आधी रात हनुमान मंदिर में दिखी रहस्यमयी हलचल, CCTV फुटेज से बढ़ी लोगों की जिज्ञासा
कवर्धा स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर में आधी रात हनुमान जी की प्रतिमा के सामने रखा आसन अपने आप खिसकता हुआ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
धर्म
श्रीमद्भागवत : रूची शास्त्री की कथा में जीवंत हुआ श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग, भक्त हुए मंत्रमुग्ध
बटेश्वर के शिव शक्ति दुर्गे आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कथा वाचिका रूची शास्त्री ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया, जबकि भजन-कीर्तन, झांकियों और आरती ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान महंत भारती महाराज और कथा वाचिका का सम्मान भी किया गया तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य बना दिया।