"लापरवाही" के लिए 658 परिणाम मिले
नारायणपुर
पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हुए 3 संदिग्ध आरोपी, इलाके में नाकेबंदी
नारायणपुर में पुलिस अभिरक्षा से तीन संदिग्धों के फरार होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। गश्त के दौरान पकड़े गए तीनों को MLC के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां वे पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। घटना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाश तेज कर दी है।
शिक्षा
मध्यान्ह भोजन में डामर की गोली मिलने से हड़कंप, 28 छात्र-छात्राएं अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। छात्राओं को परोसे गए भोजन में रूप से डामर की गोली मिलने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। भोजन करने के कुछ समय बाद कई छात्राओं ने पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत की, जिससे विद्यालय प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए।
राज्य सरकार
कीटनाशक विक्रय केंद्रों पर कृषि विभाग की सख्ती, अनियमितता मिलने पर दुकानदारों को नोटिस
खरीफ 2026 में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने जिले में कीटनाशक विक्रय केंद्रों का सघन निरीक्षण शुरू किया है। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों के उचित संधारण में लापरवाही मिलने पर तीन विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
राष्ट्रीय
होटल ताइबा में देर रात भीषण आग, मासूम समेत 9 की मौत, 28 सुरक्षित निकाले गए
कोलकाता के मध्य इलाके में स्थित होटल ताइबा में बुधवार तड़के करीब दो बजे भीषण आग लगने से एक बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय होटल में मौजूद अधिकांश लोग सो रहे थे। आग के बाद पूरी इमारत में घना धुआं फैल गया, जिससे कई लोगों की दम घुटने से मौत हुई। दमकल और राहत दल ने करीब 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया।
राष्ट्रीय
मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ-पैर कटा, मिल प्रबंधन पर हादसा छिपाने का आरोप
राइस मिल में पॉलिश मशीन की चपेट में आने से 45 वर्षीय मजदूर महेश नामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका एक हाथ और एक पैर कट गया। आरोप है कि मिल प्रबंधन ने घटना की जानकारी करीब 20 घंटे तक छिपाए रखी। जांच के दौरान घटनास्थल से खून और अन्य सबूत गायब मिले, जिससे साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई जा रही है।
रायपुर
LPG ग्राहकों को राहत : e-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त तक बढ़ी, नहीं किया तो देना होगा कमर्शियल रेट
LPG उपभोक्ताओं के लिए e-KYC की समयसीमा 23 अगस्त तक बढ़ाए जाने की बात सामने आई है। छत्तीसगढ़ में लाखों उपभोक्ताओं का सत्यापन अभी बाकी बताया गया है। ग्राहक मोबाइल ऐप या गैस एजेंसी के जरिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
राष्ट्रीय
पिता की मौत के बाद युवक का आरोप, शिवपुरी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
मेडिकल कॉलेज में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने डॉक्टरों पर पिता के इलाज में अनदेखी करने और गंभीर समय में मोबाइल गेम खेलने जैसे आरोप लगाए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही है। आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
रायपुर संभाग
स्वतंत्रता दिवस पर सेंध लेक में हुड़दंग पड़ा भारी, पुलिस ने जब्त की बाइकें
रायपुर के सेंध लेक पर स्वतंत्रता दिवस के दौरान स्टंटबाजी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मंदिर हसौद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन जब्त किए और नो-पार्किंग में खड़े 59 वाहनों के ई-चालान काटे। नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई।
कारोबार
SBI खाते से गायब हुए 1.30 लाख रुपए, सबूत नहीं दे पाया बैंक ब्याज समेत रकम लौटाने का आदेश
एसबीआई ग्राहक के खाते से बिना अनुमति 1.30 लाख रुपये निकाल लिए गए। बैंक लेनदेन के प्रमाण और एटीएम का सीसीटीवी फुटेज पेश नहीं कर सका। उपभोक्ता आयोग ने बैंक को छह प्रतिशत ब्याज सहित रकम लौटाने और 10 हजार रुपये अतिरिक्त भुगतान करने का आदेश दिया है।
रायपुर
अब प्री-पेड मीटर से चलेंगे नगरीय निकायों के सरकारी दफ्तर, सेवाएं बाधित हुई तो अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के सरकारी बिजली कनेक्शन अब प्री-पेड व्यवस्था से संचालित होंगे। निकायों को जरूरी सेवाओं की बिजली निर्बाध रखने के लिए समय पर रिचार्ज और बैलेंस की निगरानी करनी होगी।
राष्ट्रीय
चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में भीषण हादसा, 7 मजदूरों की मौत, 6 अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली की विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा घुसने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। 22 लोगों को बाहर निकाला गया है, जबकि 6 लापता मजदूरों की तलाश जारी है।
कबीरधाम
2.68 करोड़ की मरम्मत पहली बारिश में बेअसर, बेल्हारी बांध के तटबंध से बहने लगी मिट्टी, 162 एकड़ फसल पर खतरा
बेल्हारी बांध में 2.68 करोड़ रुपये से मरम्मत के महज तीन महीने बाद तटबंध की मिट्टी बहने और पानी रिसने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों ने काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए तकनीकी जांच की मांग की है। तटबंध टूटने की स्थिति में करीब 162 एकड़ फसल प्रभावित होने की आशंका है।