"जांच शुरू" के लिए 1441 परिणाम मिले
महासमुंद
NH-53 Accident: दो सड़क हादसों में दो युवाओं की मौत
NH-53 Accident: महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवाओं की मौत हो गई। भोरिंग में बाइक की टक्कर से 21 वर्षीय तोषण यादव की इलाज के दौरान जान चली गई, जबकि NH-53 ओवरब्रिज के पास ट्रक-ट्रेलर की टक्कर से 27 वर्षीय नरेश दीवान की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ BNS और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूरजपुर
Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी
Murder Case: सूरजपुर के सोनपुर गांव में नाले में नाहर सिंह का शव मिलने के मामले में हत्या की आशंका जताई गई है। जांच के दौरान संदेही बालगोविंद का शव भी दो दिन बाद खेत के पास फांसी पर लटका मिला। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
रायपुर
Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम
Theft Case: कपड़ा कारोबारी की एक्टिवा से 53 लाख रुपए चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी की रकम गीजर, टीवी के पीछे और बच्चों के खिलौनों में छिपाई थी।
दुर्ग
Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार
Goods Transport Fraud: मनोरमा इंडस्टरीज से पंजाब भेजी जा रही 35.222 टन साल बीज की खली तय जगह पर नहीं पहुंचने के मामले में पुलिस ने फरार ट्रांसपोर्टर अवनीश दुबे को रायपुर के टाटीबंध से गिरफ्तार किया है। ट्रक और माल बरामद हो चुके हैं, जबकि फरार चालक की तलाश जारी है।
रायगढ़
POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा
POCSO Court: 15 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी मनीष सारथी को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 6 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
दुर्ग
Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
Online Job Fraud: डाटा एंट्री का काम दिलाने के नाम पर भिलाई के एक कारोबारी से 39 लाख 33 हजार 560 रुपए की ठगी की गई। आरोपियों ने डाटा खराब होने और सॉफ्टवेयर खरीदने के बहाने रकम वसूली। शिकायत के बाद दुर्ग पुलिस ने उत्तराखंड के हल्द्वानी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बिलासपुर
Cyber Crime: म्यूल अकाउंट से जुड़ा साइबर ठगी का मामला, पांच राज्यों की शिकायतों से खुलासा
Cyber Crime: बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक म्यूल खाते से पांच राज्यों में साइबर ठगी की रकम के लेनदेन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बलौदाबाजार निवासी बलवन घृतलहरे के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
Crime News: कांकेर की लौह खदान में आगजनी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Crime News: कांकेर के लोहत्तर थाना क्षेत्र स्थित पुष्प ब्लॉक लौह खदान में तीन गाड़ियों को आग लगाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
बिलासपुर
Bilaspur News: चरित्र पर झूठे लांछन से तंग आकर महिला ने दी थी जान, पुलिस ने जीजा को किया गिरफ्तार
Bilaspur News: मल्हार क्षेत्र में 28 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके जीजा को BNS की धारा 108 के तहत गिरफ्तार किया है। शादी समारोह में चरित्र पर आरोप लगाने और मानसिक तनाव से जुड़े पहलुओं की जांच की गई।
दुर्ग
Durg Suicide Case: 24 साल की युवती ने लगाई फांसी, छत्तीसगढ़ी में लिखे सुसाइड नोट में खोले प्रताड़ना के राज़
Durg Suicide Case: 24 वर्षीय युवती की मौत के मामले में छत्तीसगढ़ी सुसाइड नोट मिला है। इसमें एक युवक पर प्रताड़ना और परिवार को धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मोबाइल चैट और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
महासमुंद
Mahasamund News: छत्तीसगढ़ में नशीली गोलियों के मामले में, 4 आरोपी गिरफ्तार
Mahasamund News: जिले के सरायपाली में पुलिस ने 690 नाइट्राजेपाम गोलियां जब्त कर चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,12,200 रूपए है। आरोपियों में शामिल दिनेश सिंह राजपूत इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो गया।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Chhattisgarh News: अंबिकापुर में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए खेत में बिछाए गए करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक जुगेश्वर की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।