"युवा" के लिए 1413 परिणाम मिले
ओलंपिक
Youth Olympics: गुंजन ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
Youth Olympics: भारत की 17 वर्षीय मुक्केबाज गुंजन ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल में अल्जीरिया की बेनसालाह बुथैना को 5-0 से हराया। इस जीत के साथ गुंजन यूथ ओलंपिक में बॉक्सिंग का स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
क्रिकेट
U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का जलवा, 303 रन बनाकर बने नंबर-1 बल्लेबाज
U19 Asia Cup: आर्यवीर सहवाग ने चार मैचों में 303 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का स्थान हासिल किया है। यूएई के खिलाफ 160 रन की शतकीय पारी खेलने के बाद आर्यवीर ने अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में भी 51 रन बनाए। अब फाइनल में उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
जांजगीर-चांपा
Janjgir News: जोबी गांव में समाज सुधार की पहल, कुर्मी समाज ने मृत्यु भोज की परंपरा छोड़ने का लिया संकल्प
Janjgir News: जोबी गांव में कुर्मी समाज ने मृत्यु भोज की महंगी परंपरा और शोक कार्यक्रमों में होने वाली फिजूलखर्ची को बंद करने का संकल्प लिया है। कुर्मी समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश कश्यप ने 9 नवंबर को अपने परिवार में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम सादगी से संपन्न कर इसकी शुरुआत की। उनकी पहल के बाद ग्रामीणों और समाज के वरिष्ठजनों ने भी शोक संतप्त परिवारों पर आर्थिक बोझ डालने के बजाय उन्हें सहयोग देने की बात कही।
रायपुर संभाग
Religious News: श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां वैभव लक्ष्मी का विसर्जन संपन्न, भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना
Religious News: नया रायपुर के ग्राम कोटनी में प्रेम वैभव लक्ष्मी समिति के तत्वावधान में मां वैभव लक्ष्मी पूजन एवं विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान महिलाओं, युवाओं और ग्रामवासियों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
राज्य सरकार
FTA Helpdesk: छत्तीसगढ़ के निर्यात को मिलेगी नई उड़ान, FTA के जरिए दोगुना निर्यात करने का लक्ष्य
FTA Helpdesk: छत्तीसगढ़ में निर्यात दोगुना करने के लक्ष्य के साथ सरकार ने FTA एक्सेलेटर, हेल्पडेस्क और संभाग स्तरीय कार्यशालाओं सहित चार प्रमुख पहल की घोषणा की है।
बस्तर संभाग
CG News: बस्तर फाइटर भर्ती को लेकर कोंडागांव में हंगामा, 81 पद बढ़ाकर 204 करने की मांग
CG News: कोंडागांव में बेरोजगार युवाओं ने बस्तर फाइटर भर्ती के तहत जिले के लिए निर्धारित 81 पदों को बढ़ाकर 204 करने की मांग उठाई। युवाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सांसद भोजराज नाग से जुड़ी नींबू काटने की घटना का हवाला देते हुए दो नींबू काटकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।
रायपुर संभाग
Arang News: भाई दूज पर लखौली में दिखी मातर की रौनक, अखाड़े के रोमांचक करतब बने आकर्षण
Arang News: भाई दूज के अवसर पर ग्राम लखौली में पारंपरिक मातर पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में फरहदा की मानव जन जागरण अखाड़ा समिति के युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर ग्रामीणों का मन मोह लिया।
दुर्ग
Durg Voter List: दुर्ग की प्रारंभिक मतदाता सूची जारी, 12 नवंबर से जुड़वा सकेंगे नाम
Durg Voter List: दुर्ग जिले की प्रारंभिक मतदाता सूची जारी हो गई है। 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और सुधार कराने के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। अंतिम सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी। जिले में कुल 12.63 लाख मतदाता दर्ज हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।
स्टार्टअप
AI Startups India: भारतीय AI स्टार्टअप्स को मिली 1.6 अरब डॉलर की फंडिंग, चुनिंदा कंपनियों को मिला बड़ा फायदा
AI Startups India: भारत में AI स्टार्टअप्स ने 2026 के पहले 9 महीनों में 1.6 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाई। कुल निवेश का करीब 72% हिस्सा चार कंपनियों को मिला। AI इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश तेजी से बढ़ा है, जबकि कई AI एप्लिकेशन स्टार्टअप्स की फंडिंग घटी है। अब निवेशक तकनीक के साथ मजबूत बिजनेस मॉडल और कमाई की संभावनाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।
शिक्षा
MPPSC Exam: सरकारी नौकरियों का खुला पिटारा, साल 2027 में होगी पीएससी की नियमित और विशेष परीक्षाएं
MPPSC Exam: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की तैयारी को लेकर बड़ी खबर है। MPPSC वर्ष 2027 में नियमित राज्य सेवा परीक्षा के साथ विशेष राज्य सेवा परीक्षा भी आयोजित करने की तैयारी में है। नियमित परीक्षा का विज्ञापन नवंबर 2026 में जारी होने की योजना है, जबकि प्रारंभिक परीक्षा जनवरी 2027 में होगी। वहीं, विशेष परीक्षा की प्रक्रिया मार्च से शुरू होकर दिसंबर 2027 तक पूरी करने का प्रस्ताव है।
जगदलपुर (बस्तर)
Steel Plant Accident: गर्म पिघले लोहे की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत, चंद सेकंड में सब कुछ खत्म
Steel Plant Accident: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नगरनार NMDC स्टील प्लांट में काम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। गर्म पिघले हुए लोहे (Hot Metal) की चपेट में आने से 31 वर्षीय ऑपरेटर मंगल साय की जान चली गई। मृतक देवड़ा गांव के निवासी थे। घटना के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया। नगरनार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
शिक्षा
AI Mission: सभी 5 संभागों में खुलेंगे AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, डेढ़ लाख कर्मचारियों को मिलेगी ट्रेनिंग
AI Mission: छत्तीसगढ़ सरकार ने डिजिटल सुशासन और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपये के छत्तीसगढ़ राज्य AI मिशन को मंजूरी दी है। इसके तहत रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे। योजना के अंतर्गत 100 AI डेटा लैब बनाई जाएंगी, 300 से अधिक AI स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन मिलेगा और 6 लाख विद्यार्थियों के साथ 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी। पांच साल की इस योजना का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाना है।