"ED" के लिए 7217 परिणाम मिले
बिलासपुर संभाग
Accident: पेड़ से गिरकर 9 वर्षीय मासूम की मौत, दोस्तों के साथ खेलते समय हुआ हादसा
Accident: बिलासपुर के तखतपुर स्थित महुआकापा गांव में पेड़ से गिरने के कारण 9 वर्षीय विकेश कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राज्य सरकार
Religious Tourism: छत्तीसगढ़ के 19 श्रद्धालुओं को मिला तीर्थयात्रा का अवसर, पांच दिन करेंगे धार्मिक स्थलों का भ्रमण
Religious Tourism: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 19 श्रद्धालु 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान वे बोधगया, सारनाथ और नालंदा के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।
बीजापुर
Paddy Seizure: तिमेड जांच नाके पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, 556 क्विंटल धान जब्त
Paddy Seizure: छत्तीसगढ़ के तिमेड जांच नाके पर राजस्व विभाग की टीम ने 556.30 क्विंटल धान से लदे दो ट्रक जब्त किए। चालक अंतरराज्यीय परिवहन अनुमति और जीएसटी के जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सके। दोनों ट्रक तेलंगाना से ओडिशा जा रहे थे।
रायपुर
POCSO Act: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में युवक गिरफ्तार
POCSO Act: रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने राजस्थान निवासी NIT पासआउट युवक हिमांशु जाटव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
जगदलपुर (बस्तर)
PHE Department: जल जीवन मिशन से नाराज ग्रामीण, पेयजल संकट पर NH-30 पर चक्काजाम की चेतावनी
PHE Department: बस्तर के केशलूर और आसपास के गांवों में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने 1 दिसंबर को NH-30 पर चक्काजाम करने का ऐलान किया है। जल जीवन मिशन का काम अधूरा होने और PHE विभाग में शिकायत के बाद भी समाधान नहीं मिलने से ग्रामीण नाराज हैं।
राज्य सरकार
Paddy Procurement: 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी मिलेगी अंतर की राशि, CM साय का ऐलान
Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी 2026 के तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुताबिक, इससे कम उत्पादन वाले किसानों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा और उनकी आय मजबूत करने में मदद मिलेगी।
महासमुंद
Science Model: छात्र ने बनाया डिजिटल ग्रोथ पासपोर्ट, राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा
Science Model: महासमुंद के शासकीय आशी बाई गोलछा स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र डिगेश कुमार सेन ने चेन्नई में आयोजित Young Scientist India के राष्ट्रीय फिनाले में वन चाइल्ड वन डिजिटल ग्रोथ पासपोर्ट सिस्टम मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया
जगदलपुर (बस्तर)
Sports News: स्वर्ण पदकों ने दिलाई विश्व चैंपियनशिप में जगह, ममता पाण्डेय भारतीय टीम में चयनित
Sports News: बस्तर की जगदलपुर निवासी खिलाड़ी ममता पाण्डेय का 21वीं सीनियर विश्व पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे 5 से 12 दिसंबर तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में महिला हेवी वेट फाइट स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
राज्य सरकार
Religious Tourism: एक करोड़ की लागत से तैयार होगा गुरु नानक देव की स्मृतियों का पर्यटन कारीडोर, CM की अनेक घोषणाएं, पढ़िए यहां
Religious Tourism: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महासमुंद के गढ़फुलझर को पवित्र धाम के रूप में विकसित करने की घोषणा की। क्षेत्र के विकास के लिए ₹1 करोड़, अंबेडकर भवन और सार्वजनिक उद्यान निर्माण की सौगात दी।
बिलासपुर
Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात
Crime News: सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित अपोलो चौक के पास आधा दर्जन से अधिक युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। रामनगर जा रहे बाइक सवार ईश्वर गोंड पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में चाकू उसकी पीठ में ही धंसा रह गया। घायल को परिजनों ने सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है।
सेहत
Healthcare: सर्दियों में बढ़ रही है सुस्ती और चिड़चिड़ापन? जानिए क्या है विंटर ब्लूज और इससे बचने के 7 उपाय
Healthcare: सर्दियों में कम धूप और बदलते मौसम का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। उदासी, चिड़चिड़ापन और सुस्ती विंटर ब्लूज के संकेत हो सकते हैं। जानिए धूप, एक्सरसाइज, संतुलित खानपान और दोस्तों के साथ समय बिताकर मूड को बेहतर रखने के आसान तरीके।
रायपुर
Fake Currency: बैंक में जमा कराने पहुंची महिला के नोट निकले नकली, 50 रुपए के 25 नोट मिले
Fake Currency: रायपुर के दलदल सिवनी स्थित ग्रामीण बैंक में महिला द्वारा जमा कराए गए 50 रुपए के 25 नोट नकली पाए गए। बैंक की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।