ताज़ा खबरें
10365 समाचार
राष्ट्रीय
Gotmar Mela: पत्थरबाजी में 118 लोग घायल, 70 साल में 14 लोगों की जा चुकी है जान
Gotmar Mela: पांढुर्णा में आयोजित गोटमार मेले में झंडे पर कब्जे को लेकर हुई पत्थरबाजी में 118 लोग घायल हो गए। 70 साल पुरानी इस परंपरा में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य सरकार
Fish Farming: जलाशयों में पिंजरा पालन से रोजगार और उत्पादन बढ़ाने की तैयारी, किसानों को मिला प्रशिक्षण
Fish Farming: छत्तीसगढ़ में केज कल्चर और तालाब मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए रायपुर में आईसीएआर-सीआईएफआरआई के सहयोग से कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें किसानों को मछलियों की बीमारी पहचान, रोकथाम और वैज्ञानिक उपचार की जानकारी दी गई।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Agriculture: बीज निगम में वित्तीय अनुशासन और गुणवत्ता सुधार को प्राथमिकता, अधिकारियों को मिले निर्देश
Chhattisgarh Agriculture: बीज एवं कृषि विकास निगम की समीक्षा बैठक में निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने आत्मनिर्भर दलहन योजना, बीज उत्पादन कार्यक्रम, किसान पंजीयन और वित्तीय स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बीज पहुंचाने, समयबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने और निगम को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
राज्य सरकार
National Nutrition Month: आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए घर-घर पहुंच रही पोषण की जानकारी
National Nutrition Month: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड में पोषण माह 2026 के तहत बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं और किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य व पोषण सुधार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में संतुलित आहार, एनीमिया रोकथाम, स्वच्छता और कुपोषण की पहचान को लेकर समुदाय को जागरूक किया जा रहा है।
राज्य सरकार
Ramen Deka: लोक भवन में सैनिक स्कूल अंबिकापुर के विद्यार्थियों से मिले राज्यपाल, मेहनत और अनुशासन पर दिया जोर
Ramen Deka ने लोक भवन में सैनिक स्कूल अंबिकापुर के विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें सफलता के लिए अनुशासन, आत्मनियंत्रण और निरंतर मेहनत को जीवन में अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, समय प्रबंधन और मानसिक-शारीरिक मजबूती का प्रशिक्षण देता है।
तकनीक
Instagram New Feature: अब आपकी प्रोफाइल ग्रिड में भी दिखेगी टैग की गई पोस्ट
Instagram New Feature जिसके तहत यूजर्स अब उन फोटो और वीडियो को अपनी मेन प्रोफाइल ग्रिड में दिखा सकेंगे, जिनमें उन्हें टैग किया गया है। इससे यूजर्स अपनी प्रोफाइल को बेहतर तरीके से कस्टमाइज कर पाएंगे और कोलैबोरेशन, इवेंट या दोस्तों के साथ शेयर की गई पोस्ट को प्रमुखता से दिखा सकेंगे।
रायपुर
Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत
रायपुर के सिलतरा क्षेत्र स्थित यू सेन लॉजिस्टिक गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों ने कुछ अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार, वॉशरूम में कैमरा लगाने और महिला कर्मचारियों से आपत्तिजनक बातचीत के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों की शिकायत के बाद सिलतरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
रायगढ़
Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी
Elephant Rescue: रायगढ़ जिले के बोरो वन परिक्षेत्र में हाथियों के 7 सदस्यीय दल से बिछड़ा करीब 2 साल का शावक अकेला घूमता मिला। वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है और उसे सुरक्षित तरीके से वापस उसके दल से मिलाने की कोशिश में जुटी है। शावक को दूर से केला और केले का पौधा दिया गया, जिसे उसने खा लिया।
राज्य सरकार
National Nutrition Month: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाया जाएगा पोषण का मजबूत केंद्र
National Nutrition Month: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 की शुरुआत हो गई है। ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के तहत बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं के पोषण सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान में आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास के मजबूत केंद्र के रूप में विकसित करने के साथ जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर रहेगा।
रायपुर
Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी
Raipur Cyber Crime: इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क कर शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर से 96 लाख रुपए ठग लिए गए। पुलिस ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई करते हुए 11 लाख रुपए होल्ड कराए हैं, जबकि मामले की जांच जारी है।
ग्लैमर
Shoaib Ibrahim: दीपिका कक्कड़ के वजन कम करने पर चर्चा, शौएब इब्राहिम ने शेयर किया नया व्लॉग
Shoaib Ibrahim: दीपिका कक्कड़ के नए फिट अवतार ने फैंस को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल बदलाव से वजन कम किया। एक्सपर्ट बताते हैं कि हर तरह का वेट लॉस सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता, इसलिए सही सलाह जरूरी है।चर्चा तेज हो गई है।
फिल्में
Haivan Film Review: सैफ ने जीता दिल अक्षय का नेगेटिव रोल पड़ा फीका, जाने आगे फिल्म की पूरी समीक्षा
Haivan Film Review: सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ ने नेत्रहीन श्याम राणे का किरदार निभाया है, जबकि अक्षय कुमार नकारात्मक भूमिका में नजर आए हैं।