ताज़ा खबरें
5388 समाचार
पंचायतों को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार – साय
पंचायती राज दिवस पर रायपुर में आयोजित पंचायत सम्मेलन में विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य और केंद्र की “डबल इंजन” सरकार पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत कर ग्रामीण विकास को गति दे रही है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने अपने पंचायत स्तर से शुरू हुए राजनीतिक अनुभव साझा किए और विभिन्न योजनाओं—जैसे आवास, सड़क, डिजिटल सेवाएं और जल आपूर्ति—का उल्लेख किया। उन्होंने स्वच्छ, स्वस्थ गांवों के निर्माण, महिला सशक्तिकरण और विकास कार्यों की नियमित निगरानी पर बल दिया।
छत्तीसगढ़
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1 लाख की इनामी महिला नक्सली का आत्मसमर्पण, पुलिस की बड़ी सफलता
छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में ‘ऑपरेशन प्रयास’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 1 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली देहकी उर्फ जीत्ती ने आत्मसमर्पण कर दिया। वह 2010 से नक्सल संगठन से जुड़ी थी और रावघाट क्षेत्र में सक्रिय रही। संगठन के भीतर मतभेद, कठोर नेतृत्व और आदिवासियों के प्रति कथित अत्याचारों से परेशान होकर उसने हिंसा छोड़ने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण के बाद उसने संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास जताया। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उसे सहायता दी जाएगी और पुलिस ने अन्य नक्सलियों से भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।
छत्तीसगढ़
परीक्षाओं में सख्ती : छत्तीसगढ़ का नया कानून नकल और पेपर लीक पर लगाएगा लगाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में नकल, पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं को रोकने के लिए “लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम विधेयक-2026” लागू किया है। यह कानून CGPSC सहित सभी सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों की परीक्षाओं पर लागू होगा। इसके तहत पेपर लीक, नकल, फर्जी उम्मीदवार और डिजिटल माध्यम से धोखाधड़ी जैसे कार्यों को गंभीर अपराध माना गया है। दोषियों पर 3 से 10 साल तक की सजा, 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना और संपत्ति जब्ती का प्रावधान है। अभ्यर्थियों के लिए भी सख्त नियम हैं—नकल पकड़े जाने पर परीक्षा रद्द हो सकती है और 1 से 3 साल तक परीक्षा देने पर प्रतिबंध लग सकता है।
खेल
आरसीबी की धमाकेदार जीत : कोहली बने ऑरेंज कैप होल्डर, देवदत्त की पारी रही मैच विनिंग
Royal Challengers Bengaluru ने Gujarat Titans को हराकर Indian Premier League 2026 में अहम जीत दर्ज की। Virat Kohli ने शानदार पारी खेलकर ऑरेंज कैप हासिल की, जबकि Devdutt Padikkal की महत्वपूर्ण बल्लेबाजी ने मैच का रुख बदला। कोहली ने जीत का श्रेय टीम के सामूहिक प्रदर्शन, मजबूत मानसिकता और गेंदबाजों के प्रयास को दिया, साथ ही Krunal Pandya की उपयोगी भूमिका की भी सराहना की।
महासमुंद
जनगणना 2027 को लेकर गांव-गांव जागरूकता: विशेष ग्रामसभा में स्वगणना पर जोर
महासमुंद जिले के ग्राम अछरीडीह में आयोजित विशेष ग्रामसभा में तहसीलदार जुगल किशोर पटेल ने ग्रामीणों को जनगणना 2027 के तहत डिजिटल स्वगणना के लिए प्रेरित किया। 1 मई से शुरू होने वाले पहले चरण में घर-घर सर्वे होगा।
शिक्षा
CUET PG Result 2026 जारी : ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड और समझें पूरी प्रक्रिया, अब शुरू होगी एडिमशन की दौड़
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही देशभर की 198 यूनिवर्सिटीज में एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस वर्ष CUET PG 2026 में अभ्यर्थियों की भागीदारी भी खास रही। कुल 4.11 लाख यूनिक रजिस्ट्रेशन में से 2.32 लाख महिला उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जो पुरुष उम्मीदवारों (1.78 लाख) से अधिक है। परीक्षा में भी महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति अधिक दर्ज की गई।
धमतरी
बीस साल बाद खरेंगा में जुटे स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों ने किया व्याख्याता हेमंत डड़सेना का सम्मान
महासमुंद के शासकीय आत्मानंद हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता हेमंत डड़सेना को धमतरी जिले के खरेगा में आयोजित पूर्व छात्रों के सम्मेलन में उत्कृष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया है।
भारत
खामोश चीख : सुसाइट के पहले प्रियांशु ने लिखा, भगवान किसी को ऐसे पिता न दे!
25 साल की एक चुप्पी की कीमत प्रियांशु की कहानी हर घर के लिए चेतावनी : कानपुर के 25 वर्षीय प्रियांशु श्रीवास्तव की आत्महत्या कोई साधारण खबर नहीं है। यह एक ऐसी खामोश चीख है, जो हर उस घर तक पहुंचनी चाहिए जहां अनुशासन के नाम पर डर, और प्यार की जगह नियंत्रण ने ले ली है। अपने सुसाइड नोट में प्रियांशु ने जो लिखा कि भगवान किसी को ऐसे पिता न दे, वह एक वाक्य नहीं, उस लंबे मानसिक संघर्ष का प्रमाण है जिसे शायद वह वर्षों से अकेले झेल रहा था।
धर्म
सीता नवमी : दांपत्य सुख, संतान प्राप्ति और पारिवारिक समृद्धि के लिए क्या करें, पढ़िए यहां
वैशाख कृष्ण नवमी को मनाई जाने वाली सीता नवमी माता सीता के प्राकट्य का पावन पर्व है। यह दिन विशेष रूप से दांपत्य सुख, संतान प्राप्ति और पारिवारिक समृद्धि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मिथिला के राजा जनक जब खेत में हल चला रहे थे, तब धरती से एक दिव्य कलश प्रकट हुआ, जिसमें से एक कन्या का जन्म हुआ वही कन्या थीं माता सीता।
राजनीति
राघव चड्ढा : एक लंबी पटकथा का अंतिम दृश्य ! मोड़ और बदलती सियासत की दिशा
भारतीय राजनीति में अचानक कुछ भी नहीं होता। जो घटनाएं एक झटके में घटती दिखती हैं, उनकी पटकथा अक्सर लंबे समय से लिखी जा रही होती है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना भी ऐसी ही एक घटना है, जिसे दलबदल कहकर समझना पर्याप्त नहीं होगा। यह एक क्रमिक दूरी, भीतर पनपते असंतोष और बदलती राजनीतिक प्राथमिकताओं का परिणाम है। इस घटनाक्रम ने आम आदमी पार्टी को झटका देने के साथ भारतीय जनता पार्टी के लिए भी एक नया विस्तार मार्ग खोल दिया है।
छत्तीसगढ़
महासमुंद में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई दिशा, दीना ग्लोबल हॉस्पिटल का शुभारंभ
महासमुंद के गुड़रूपारा में 50 बेडेड दीना ग्लोबल हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन हुआ। यह सुपरस्पेशियलिटी और ट्रॉमा सेंटर है, जहां हड्डी रोग, स्त्री रोग, सर्जरी, कार्डियोलॉजी सहित कई चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल का उद्देश्य स्थानीय लोगों को किफायती और आधुनिक इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बड़े शहरों में न जाना पड़े। उद्घाटन के साथ ही 26 अप्रैल को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ी को जनगणना में शामिल करने की मांग तेज, जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ में सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने मांग की है कि आगामी जनगणना में छत्तीसगढ़ी भाषा को मातृभाषा विकल्प के रूप में शामिल किया जाए। उनका कहना है कि वर्तमान फॉर्म और पोर्टल में यह विकल्प न होने से राज्य के करोड़ों छत्तीसगढ़ी बोलने वालों का सही आंकड़ा सामने नहीं आ पाएगा। संगठनों ने इसे भाषा की उपेक्षा बताते हुए छत्तीसगढ़ी को प्राथमिक शिक्षा, सरकारी कामकाज और संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की भी मांग उठाई है।