"युवा" के लिए 1114 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
JPSC-JSSC विवाद : रांची में छात्रों का 17वें दिन विधानसभा घेराव की तैयारी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। 17 दिनों से जारी प्रदर्शन के तहत सोमवार को छात्र संगठनों ने विधानसभा महाघेराव का ऐलान किया है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विधानसभा क्षेत्र में BNSS की धारा 163 लागू कर दी है।
महासमुंद
महासमुंद कांग्रेस भवन में मनाया गया क्रांति दिवस, स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि
महासमुंद कांग्रेस भवन में क्रांति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस नेताओं ने भारत छोड़ो आंदोलन के महत्व और सेनानियों के योगदान को याद किया।
महासमुंद
महासमुंद रेलवे स्टेशन की सुविधाओं को लेकर जीएम से मिले जनप्रतिनिधि, अंडरब्रिज से लेकर ट्रेन स्टॉपेज तक उठी मांग
महासमुंद रेलवे स्टेशन पहुंचे रेलवे जोन भुवनेश्वर के जीएम परमेश्वर भुकवाल से जनप्रतिनिधियों ने अंडरब्रिज, ओवरब्रिज, लोकल ट्रेन, यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के स्टॉपेज सहित कई मांगें रखीं। जीएम ने समाधान का आश्वासन दिया।
महासमुंद
पर्यावरण संरक्षण की पहल, साहू समाज ने सितली नाला क्षेत्र में किया पौधरोपण
महासमुंद में ‘अविरल सितली-निर्मल सितली’ अभियान के तहत साहू समाज ने सितली नाला क्षेत्र में पौधरोपण किया। समाज के लोगों ने नाला संरक्षण और लगाए गए पौधों की देखरेख का संकल्प लिया।
महासमुंद
बागबाहरा में गूंजा आदिवासी एकता का संदेश, भव्य आयोजन के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
पीले गमछे और पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे समाजजन, बाइक रैली और मादरी नृत्य ने बढ़ाया उत्साह; संस्कृति, परंपरा और सामाजिक अधिकारों पर हुई चर्चा
रायपुर
10 साल बाद रायपुर आएंगे सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब, स्वागत के लिए जुटेंगे बोहरा समाज के लोग
दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब 10 अगस्त को रायपुर पहुंचेंगे। करीब 10 साल बाद हो रहे उनके दौरे को लेकर समाज में उत्साह है। हजारों सदस्य उनका स्वागत करेंगे। प्रवास के दौरान वे समुदाय के लोगों से संवाद करेंगे और आस्था, शिक्षा व सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर मार्गदर्शन देंगे।
बिलासपुर
विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य रैली, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिलासपुर में आदिवासी समाज की ओर से भव्य रैली निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ लोगों ने अपनी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में जल, जंगल और जमीन बचाने के साथ शिक्षा, सामाजिक एकता और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने पर जोर दिया गया।
दुर्ग
भिलाई टाउनशिप आवास नीति पर 500 से ज्यादा लोग सड़क पर उतरे, रिटेंशन खत्म होने की आशंका से बढ़ी चिंता
भिलाई टाउनशिप की आवास नीति में बदलाव की आशंका के विरोध में 500 से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शन किया। रिटेंशन सुविधा खत्म होने की संभावना से हजारों परिवारों में चिंता बढ़ गई है।
राजनांदगांव
औंधी में बाघ की दस्तक से बढ़ी हलचल, नए रास्ते की खोज में वन विभाग
औंधी क्षेत्र में दिखे करीब तीन वर्षीय नर बाघ की पहचान वन विभाग ने कर ली है। जांच में पता चला कि यह बाघ महाराष्ट्र के ताड़ोबा टाइगर रिजर्व से नहीं आया, बल्कि किसी दूसरे क्षेत्र से पलायन कर यहां पहुंचा है। वन विभाग अब बाघ के आने-जाने के रास्ते और संभावित वन्यजीव कॉरिडोर की जांच कर रहा है।
रायपुर
बड़ा मौका : गरियाबंद, धमतरी और बालोद में लगेंगे रोजगार मेले, 1549 पदों पर सीधी भर्ती
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद, धमतरी और बालोद जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन मेलों में निजी कंपनियां तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी के कुल 1549 पदों पर भर्ती करेंगी। 10वीं-12वीं पास से लेकर ITI, स्नातक, PG, नर्सिंग, BCA, MCA और NET/SET/Ph.D. योग्य युवा आवेदन कर सकते हैं।
खेल
महासमुंद में राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित
महासमुंद के फॉरेस्ट ग्राउंड में राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
क्रिकेट
बस्तर के लाल का कमाल : कटेकल्याण के जंगलों से निकलकर अब दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर आग उगलेगी रुद्रप्रताप की गेंद
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण गांव के युवा तेज गेंदबाज रुद्रप्रताप देहारी का चयन मुंबई इंडियंस-रिलायंस टीम में हुआ है। 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले रुद्रप्रताप अब 10 अगस्त को टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होंगे। उन्होंने बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट्स में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।