"गाली-गलौज" के लिए 159 परिणाम मिले
बिलासपुर
Bilaspur News: शिक्षक पति और आरक्षक पत्नी का विवाद पहुंचा थाने, दोनों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया केस
Bilaspur News: सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शिक्षक और महिला आरक्षक पत्नी के बीच घरेलू विवाद पुलिस तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों शिकायतों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
Crime News: मुंगेली में किशोरी से बर्बरता और सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल
Crime News: मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी की बहन की शिकायत पर साहिल यादव और प्रहलाद धुरी को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मुंगेली
CG Crime News: मुंगेली में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, नशीला इंजेक्शन लगाकर की दरिंदगी
CG Crime News: मुंगेली में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अगवा कर मारपीट और नशीला इंजेक्शन लगाने के बाद गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
महासमुंद
Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग
Birkoni land dispute: महासमुंद जिले के ग्राम बिरकोनी में जमीन पर फेंसिंग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और मेडिकल स्टोर संचालक के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए हैं। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। पंचायत ने JCB से फेंसिंग हटवा दी, जबकि मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है।
राष्ट्रीय
Shahi Masjid: सोशल मीडिया पर मस्जिद से जुड़ी टिप्पणी के बाद विवाद,कोटद्वार के मोहम्मद दीपक गिरफ्तार, मिली ज़मानत
Shahi Masjid: उत्तराखंड के कोटद्वार में उज्जैन की शाही मस्जिद से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ गया। कपड़ा व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मद दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। बाद में 2 अक्टूबर को SDM कोर्ट ने 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया।
शिक्षा
Chhattisgarh Education News: छात्राओं से जांचवाई जा रहीं बोर्ड परीक्षा की कापियां, सैनिटरी पैड बेचने और प्रताड़ना के आरोपों के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र
Chhattisgarh Education News: बिलासपुर के मल्हार सरकारी स्कूल में 10वीं की छात्राओं से उत्तर पुस्तिकाएं जंचवाने का आरोप सामने आया है। वायरल ऑडियो के बाद 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षकों और प्राचार्य के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराईं। मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है।
बिलासपुर
Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए
Bilaspur Crime News: सीपत थाना क्षेत्र के बसहा गांव में कुछ युवकों पर मामा-भांजे से मारपीट कर पैसे लूटने और जबरन PhonePe से रकम ट्रांसफर कराने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
Knife Attack Bilaspur: डीजे बजाने से मना करने पर हमला, चाकू और डंडों से पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार
Knife Attack Bilaspur: कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसो में डीजे बजाने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने एक वाहन को रोककर चाकू और डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
महासमुंद
Ganesh Visarjan Violence: नशेड़ियों ने 3 युवकों को चाकू से गोदा, 30 से ज्यादा टांके आए, शहर में 2 अन्य जगह भी हंगामा
Ganesh Visarjan Violence: बिलासपुर में गणेश विसर्जन के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिरगिट्टी क्षेत्र में नशे में धुत युवकों ने तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लिया है।
रायपुर
Child Kidnapping Case: घर में घुसकर मासूम का अपहरण, 5 घंटे में नागपुर से गिरफ्तार, पुलिस ने मां को सौंपा सकुशल बच्चा
Child Kidnapping Case: रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में एक युवक ने घर में घुसकर एक साल के मासूम बच्चे को जबरन उठा लिया और बाइक से महाराष्ट्र की ओर भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी और साइबर ट्रैकिंग की मदद से आरोपी का पीछा किया और महज 5 घंटे के भीतर नागपुर के उमरेड से उसे गिरफ्तार कर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।
राष्ट्रीय
Viral Video Case: जमुई के बाद अब समस्तीपुर में दरिंदगी, राह चलती लड़की से सरेराह छेड़छाड़
Viral Video Case: बिहार के समस्तीपुर जिले में युवती से कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बांध क्षेत्र में कुछ युवकों ने युवती और उसके साथी को घेरकर अभद्रता की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी ने आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Job Fraud Case: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर 5.50 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपये लेने का आरोप है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।