"CCTV फुटेज" के लिए 88 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
बड़ा फैसला : ग्वालियर में POCSO केस का यू-टर्न, CCTV से खुला सच; जांच अधिकारी पर कार्रवाई
ग्वालियर के POCSO मामले में अदालत ने CCTV फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने माना कि आरोप साबित नहीं हुए और तत्कालीन जांच अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। मामले में पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है।
कबीरधाम
पैसों पर विवाद : कवर्धा में व्यापारी से मारपीट के बाद अपहरण का आरोप, CCTV में कैद हुई वारदात
कवर्धा के पुराने बस स्टैंड स्थित दुकान में घुसकर व्यापारी से मारपीट और कथित अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोग व्यापारी चंद्रशेखर चंद्रवंशी को जबरन कार में बैठाकर फार्महाउस ले गए। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
कोर्ट रूम में काला जादू : जज की कुर्सी पर छिड़के दाने, महिला गिरफ्तार
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक स्थानीय अदालत में एक 65 साल की महिला को जज की कुर्सी पर कथित रूप से काला जादू और टोटका करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला की पहचान मंजुला के रूप में हुई है।
बिलासपुर
हंगामा : अंबा पेट्रोल पंप में लाइन लगने को लेकर विवाद, तीन युवकों ने छात्रों को पीटा
बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र स्थित अंबा पेट्रोल पंप पर लाइन में लगने और कथित कमेंट को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर तीन युवकों ने दो छात्रों के साथ मारपीट कर दी। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित छात्रों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग
हत्या या आत्महत्या : भिलाई के AI इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक की गुरुग्राम में मौत, गर्लफ्रेंड हत्या के बाद सुसाइड का शक
भिलाई निवासी 25 वर्षीय AI इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक की गुरुग्राम में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस को शक है कि उसने पहले अपनी सहकर्मी इशाका की चाकू मारकर हत्या की और बाद में आत्महत्या कर ली। वहीं, श्रेष्ठ के परिवार ने पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बिलासपुर
एक्शन : बिलासपुर में चेन स्नैचिंग का मास्टरमाइंड नेटवर्क बेनकाब, 6 गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस ने महिलाओं से चेन स्नैचिंग करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से आकर शहर में किराए पर रहते थे और रेकी के बाद सुबह अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर वारदात करते थे। पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर गिरोह तक पहुंच बनाई, जबकि मामले में 3 आरोपी अभी भी फरार हैं।
रायगढ़
संदिग्ध मौत : पुलिस ने CCTV और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मारपीट के आरोपों से किया इनकार
रायगढ़ जिले में आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार 32 वर्षीय कैदी संजय बघेल की जेल में संदिग्ध मौत के बाद मामला गरमा गया है। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और अवैध वसूली के आरोप लगाए थे, जबकि पुलिस ने CCTV फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर इन आरोपों से इनकार किया है।
बिलासपुर
खेल : बुजुर्ग व्यापारी को अमीर बनाने का झांसा देकर ₹2.50 लाख उड़ाए
पुलिस की कार्रवाई: पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर तारबाहर थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और संदिग्धों के सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) का बारीकी से विश्लेषण किया। इस तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
चोरी : बस स्टैंड से 300 लीटर डीजल गायब, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
शनिवार देर रात नया बस स्टैंड परिसर में CCTV निगरानी के बावजूद बड़ी चोरी की वारदात हुई। सफेद स्कॉर्पियो में आए अज्ञात युवकों ने पांच बसों से करीब 300 लीटर डीजल निकाल लिया और लगभग 30 मिनट तक बिना किसी रोक-टोक के वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना कैमरों में रिकॉर्ड होने के बावजूद सुरक्षा कर्मियों की अनुपस्थिति और निगरानी व्यवस्था की लापरवाही सामने आई।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
वारदात : घर के आंगन से 2 साल की बच्ची का अपहरण, पुलिस ने सीमाएं सील की
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर घर के आंगन में खेल रही 2 साल की बच्ची का अज्ञात फेरीवाले वैन सवारों द्वारा अपहरण कर लिया गया। घटना नदी कोंटा पारा की है, जहां आरोपी बच्ची को उठाकर वाहन में डालकर फरार हो गए।
कोरबा
बेखौफ बदमाशों का आतंक : घर के बाहर खड़ी थार को लगाई आग, CCTV खंगाल रही पुलिस
कोरबा के पोड़ी बहार इलाके में अज्ञात बदमाशों ने आधी रात घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी में आग लगा दी। आग से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जांजगीर-चांपा
सनसनीखेज खुलासा : चोरी की फर्जी कहानी रची, जांच में निकला व्यापारी का ही खेल
अकलतरा पुलिस ने 3.15 लाख रुपए की कथित चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह असल में एक फर्जी शिकायत थी। तरौद निवासी व्यापारी चिराग अग्रवाल ने निजी उधारी और पारिवारिक डर के कारण रकम को खुद ही छिपाकर झूठी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।