"CCTV फुटेज" के लिए 88 परिणाम मिले
देश
लाउडस्पीकर विवाद पर बवाल : पुलिस चौकी पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
लाउडस्पीकर की आवाज कम कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार रात हिंसक झड़प में बदल गया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस चौकी पर पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ की, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इलाके में भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।
बिलासपुर संभाग
बड़ी सफलता : 10 दिन से लापता महिला बच्चों समेत सुरक्षित बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस
ग्राम पंचायत सावा डबरा से 10 दिन पहले लापता हुई महिला और उसके तीन बच्चे उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एक आश्रम में सकुशल मिले हैं। महिला बच्चों के साथ भगवत कथा सुनने गई थी। पुलिस ने 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगालने और रेलवे स्टेशन की जांच के बाद उत्कल एक्सप्रेस से जुड़े सुराग के आधार पर महिला का पता लगाया। मामले में पुलिस की धीमी कार्रवाई को लेकर समाज के लोगों ने भी नाराजगी जताई थी। फिलहाल महिला और बच्चे सुरक्षित हैं, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।
रायपुर
हॉस्टल में चोरी : 15 से ज्यादा लैपटॉप लेकर युवक फरार, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध
नया रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के हॉस्टल से 15 से अधिक लैपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना राखी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। परीक्षा के दौरान अधिकांश छात्र कमरों से बाहर थे, इसी दौरान चोरों ने सुनसान हॉस्टल को निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक आरोपी खुद को कर्मचारी या कामगार बताकर संस्थान परिसर में दाखिल हुए और सुरक्षा कर्मियों को झांसा देकर हॉस्टल तक पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने छात्रों के कमरों से महंगे लैपटॉप चोरी कर लिए। घटना के बाद छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
दुर्ग
खूनी वारदात : राजीव नगर के युवक की हत्या, गर्लफ्रेंड बना विवाद का कारण
दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। केजू राइस मिल के पास देर रात पांच युवकों ने 20 वर्षीय जितेश ठाकुर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हमले में राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद होने की बात स्वीकार की है।
देश
पश्चिम बंगाल : हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, UPI पेमेंट से आरोपियों तक पहुंची CID
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच में पश्चिम बंगाल CID को बड़ा सुराग एक टोल प्लाजा पर हुई UPI पेमेंट से मिला है। जांच में पता चला कि हत्या से पहले संदिग्धों की कार बल्ली टोल प्सेलाजा गुजरी थी। इस डिजिटल ट्रेल के आधार पर जांच अब उत्तर प्रदेश और बिहार तक पहुंच गई है। अब तक कई संदिग्ध हिरासत में लिए जा चुके हैं। पुलिस को शक है कि यह पूरी वारदात पेशेवर तरीके से की गई सुपारी किलिंग थी।
कोलकाता हत्याकांड : बड़ा अपडेट, टोल भुगतान से जुड़ा मिला अहम डिजिटल सबूत
कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच में SIT को बड़ा डिजिटल सुराग मिला है। अपराधियों द्वारा टोल प्लाजा पर यूपीआई पेमेंट किए जाने से जांच को नई दिशा मिली है। पुलिस इस ट्रांजैक्शन, मोबाइल लोकेशन और बैंक रिकॉर्ड के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। फिलहाल तीन संदिग्ध हिरासत में हैं, लेकिन मुख्य आरोपी फरार हैं और CCTV फुटेज की कमी जांच में बड़ी चुनौती बनी हुई है।
महासमुंद
देवभोग नगर पंचायत मारपीट मामला : CCTV वायरल के बाद बागबाहरा थाने के सामने प्रदर्शन, उप अभियंता पर FIR की मांग तेज
देवभोग नगर पंचायत कार्यालय में सहायक ग्रेड-03 कर्मचारी संदीप चन्द्राकर के साथ कथित मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। 7 मई 2026 को हुई इस घटना में उप अभियंता आर. श्याम सुंदर पटनायक समेत चार लोगों पर FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि कार्यालय के भीतर गाली-गलौज के बाद मारपीट की गई, जिसमें कर्मचारी घायल हुआ।
देश
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड : राजनीतिक रंजिश, सुपारी किलिंग या व्यक्तिगत दुश्मनी? कई एंगल में जांच जारी
चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में अभी तक कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। वे पूर्व वायुसेना अधिकारी और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी थे। पुलिस जांच में राजनीतिक रंजिश, सुनियोजित टारगेट किलिंग, व्यक्तिगत दुश्मनी और आपराधिक गिरोह की भूमिका जैसे कई एंगल शामिल हैं, लेकिन अभी किसी की पुष्टि नहीं हुई है। मामला जांच के अधीन है और सच सामने आना बाकी है।
रायगढ़
जेल में बंदी की मौत पर बवाल : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला जेल में अवैध शराब बिक्री के आरोप में बंद 38 वर्षीय विचाराधीन कैदी सुरेश रात्रे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन का कहना है कि तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित किया गया। वहीं परिजनों का आरोप है कि उन्हें गुमराह किया गया और संभव है कि मौत जेल के भीतर ही हुई हो, जिसे छिपाने की कोशिश की गई।
छत्तीसगढ़
मास्टरमाइंड चोर : दिन में करता था घरों की रेकी, रात को बदल देता था हुलिया, 45 लाख के माल के साथ गिरफ्तार
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर चोर सूरज काछी को गिरफ्तार किया है, जो दिन में AC मैकेनिक बनकर बंद घरों की रेकी करता था और रात में चोरी की वारदातें अंजाम देता था। आरोपी बेहद योजनाबद्ध तरीके से CCTV और मोबाइल ट्रैकिंग से बचते हुए चोरी करता था। पूछताछ में पता चला कि वह ऑनलाइन सट्टे में लगभग 30 लाख रुपये हार चुका था, जिसके बाद कर्ज चुकाने के लिए उसने अपराध का रास्ता चुना। पुलिस ने 1000 से अधिक CCTV फुटेज और साइबर जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया।
छत्तीसगढ़
ट्रेलर की टक्कर : बाइक सवार युवक की मौत, दो दोस्त घायल , चालक फरार
कोरबा के कसनिया मोड़ पर ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय प्रवेश यादव की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
भरोसे पर वार : 50 लाख लेकर ड्रायवर फरार, थाने से 10 कदम दूर दिया वारदात को अंजाम
राजधानी रायपुर के गीतांजलि नगर में एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख रुपए उसका ही ड्रायवर लेकर फरार हो गया। आरोपी ने खम्हारडीह थाना के पास गुटखा लाने के बहाने अकाउंटेंट को उतारकर कार समेत कैश लेकर भाग गया। आरोपी पिछले एक साल से काम कर रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।