"CCTV फुटेज" के लिए 88 परिणाम मिले
धमतरी
CCTV में कैद नकाबपोश चोर, महिला को घायल कर मौके से फरार
भेण्डरी गांव में नकाबपोश आरोपी घर में घुसकर चोरी करने लगा और महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। मगरलोड पुलिस फुटेज के आधार पर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
रायपुर
रायपुर में तेज रफ्तार का कहर, बच्ची समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर
रायपुर के कंकालीपारा मेन रोड पर तेज रफ्तार कार ने स्कूल से घर लौट रही 7 वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके सिर और पैर में चोट आई है। टक्कर के बाद कार ने एक वैगनआर और ई-रिक्शा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग संभाग
सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग-धमधा रोड पर कांग्रेस नेता और सरपंच पति प्रकाश सिंह कश्यप की हत्या मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। लूटपाट के दौरान हुई इस वारदात में पुलिस ने एक युवक समेत तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, हथियार और लूटी गई नगदी बरामद की गई है।
रायपुर
WRS कॉलोनी में संदिग्ध हालत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका से जांच शुरू
WRS कॉलोनी में मंगलवार को एक 20 से 25 साल की युवती का शव संदिग्ध हालत में मिला। युवती के गले में रस्सी का फंदा बंधा था और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। खमतराई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या की आशंका के साथ युवती की पहचान और घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
धमतरी
नगरी के नवकार ज्वेलर्स में चोरी, ग्राहक बनकर आरोपी ने 4.45 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ
धमतरी जिले के नगरी बाजार स्थित नवकार ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंचे शातिर चोर ने दुकानदार का ध्यान भटकाकर 9 नग सोने के ईयर रिंग चोरी कर लिए। चोरी हुए जेवरों की कीमत करीब 4.45 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
6 घंटे के भीतर ताबड़तोड़ 3 वारदातें, शराब दुकान से लेकर थीम रोड तक गोलियों की गूंज, दहशत में शहरवासी
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में महज 6 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शराब दुकान पर मुफ्त शराब नहीं मिलने से लेकर सट्टे के पैसों के विवाद तक बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग की। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
रायपुर
खुलासा : घर का रसोइया ही निकला चोर, 70 लाख की चोरी का सामान बरामद, नागपुर से गिरफ्तारी
रायपुर के मोवा स्थित कोयला कारोबारी पंकज अग्रवाल के घर हुई 70 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। मामले में कारोबारी का रसोइया महेंद्र कुमार यादव मास्टरमाइंड निकला, जिसे उसके साथी के साथ नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 51.50 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब 70 लाख रुपए का सामान बरामद किया है।
रायपुर
खुलासा : CA ऑफिस में चोरी का राज खुला, दो आरोपी पकड़े गए
रायपुर के सी.ए. तारवानी एंड एसोसिएट ऑफिस में हुई 7.80 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि ऑफिस का पूर्व कर्मचारी उमेश पोर्ते ने अपने साथी लक्ष्मीनारायण ध्रुव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
जगदलपुर (बस्तर)
हड़कंप : बस्तर में ATM चोरी की बड़ी कोशिश, मशीन उखाड़ ले गए बदमाश, कैश निकालने में रहे नाकाम
बस्तर जिले में एटीएम चोरी के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार देर रात बदमाशों ने नगर बाजार स्थित एक एटीएम को निशाना बनाया। आरोपी पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे और उन्होंने एटीएम मशीन को उखाड़कर उसमें रखी नकदी चोरी करने की कोशिश की। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद भी वे कैश निकालने में सफल नहीं हो पाए। इसके बाद आरोपी कैश बॉक्स को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए।
दुर्ग
महिला की हत्या : महिला हत्या मामले में पुलिस की नजर दो युवकों पर, CCTV खंगालकर जुटा रही सबूत
दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला की हत्या मामले में पुलिस को CCTV फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। वारदात से पहले महिला दो युवकों के साथ अलग-अलग जगहों पर दिखाई दी थीं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है।
बिलासपुर
ऑटो में छोड़ा बैग पड़ा भारी : महिला के बैग से लाखों के सोने के जेवर चोरी, CCTV में कैद
बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में ऑटो में रखे बैग से महिला के सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि ऑटो चालक ने उनकी गैरमौजूदगी में बैग से जेवर निकाल लिए, जिसकी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
रायपुर संभाग
वारदात : मंदिर हसौद रोड पर चाकूबाजी का डर, सरकारी कर्मचारी से लूट के बाद मचा हड़कंप
नवा रायपुर-मंदिर हसौद मार्ग पर तीन अज्ञात बदमाशों ने मंत्रालय कर्मचारी को चाकू दिखाकर धमकाया और मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मंदिर हसौद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।