"कार्रवाई" के लिए 3567 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Police Job Fraud: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 10.60 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजकर ऐसे फंसाया
Police Job Fraud: मध्य प्रदेश के देवास में पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला टेलर से 10.60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए व्हाट्सएप पर फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग
Crime News: बकरी पालने पर विवाद बना जानलेवा, महिला की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चुनकट्टा गांव में बकरी पालन को लेकर हुए विवाद में 52 वर्षीय कुमारी बाई साहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौt हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अर्जुन साहू को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग संभाग
Food Safety Action: एक्सपायरी दूध से बन रहा था पनीर, गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां, 2500 किलो माल नष्ट
Food Safety Action: छत्तीसगढ़ के भिलाई में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान एक्सपायरी दूध से पनीर बनाने, अस्वच्छ वातावरण में मिठाइयां तैयार करने और बिस्किट पैकेट पर भविष्य की तारीख डालने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। विभाग ने करीब 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट कराया। गंभीर गड़बड़ियां मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री के निर्माण पर रोक लगाई गई है।
रायपुर
Cyber Fraud: WhatsApp पर कंपनी डायरेक्टर की फर्जी प्रोफाइल बनाकर 80 लाख की ठगी, ऐसे दिया झांसा
Cyber Fraud: रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने कंपनी डायरेक्टर के नाम और फोटो से फर्जी WhatsApp अकाउंट बनाकर अकाउंटेंट से 80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। दूसरे ट्रांजैक्शन में भेजे गए 13 लाख रुपये बैंक की मदद से वापस मिल गए। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अन्य
Neha Bora: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज, 10 हजार का पीस बॉन्ड भरने का आदेश
Neha Bora: दिल्ली हाईकोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने उन्हें ₹10,000 का पीस बॉन्ड जमा करने का निर्देश दिया। यह मामला 16 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित तिरंगा मार्च के दौरान पुलिस हिरासत और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी नोटिस से जुड़ा है। कोर्ट ने प्रशासन को मामले से संबंधित सभी कानूनी दस्तावेज नेहा बोरा को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
दुर्ग संभाग
Dongargarh News: मारपीट केस में भाजपा नेताओं के नाम की चर्चा, वायरल हुआ वीडियो
Dongargarh News: कुम्हारपारा में नवरात्र मेले के दौरान शुरू हुआ विवाद गुरुवार देर रात मारपीट में बदल गया। चाकू, बेसबॉल बैट और डंडों से हमले के आरोप हैं। कई लोग घायल हुए और पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Seva Setu: डिजिटल सुविधाओं से आसान हुई सरकारी सेवाएं, 16,773 केंद्रों के जरिए मिल रही सुविधा
Chhattisgarh Seva Setu: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु के माध्यम से 38 विभागों की 939 शासकीय सेवाएं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके लिए प्रदेश में 16,773 सेवा केंद्रों का नेटवर्क तैयार किया गया है। अब तक ऑनलाइन प्राप्त 55 लाख से अधिक आवेदनों पर कार्रवाई जारी है।
महासमुंद
Farmers Protest: कावेरी सीड्स कंपनी के खिलाफ किसानों का चक्काजाम, NH-353 पर चार घंटे थमी रफ्तार
Farmers Protest: कावेरी सीड्स कंपनी के खिलाफ किसानों ने महासमुंद के बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग के पास NH-353 पर करीब चार घंटे चक्काजाम किया। ट्रैक्टर मार्च रोके जाने से नाराज किसानों के प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया।
राज्य सरकार
Newborn Birth Certificate: एक फोन कॉल से आसान हुई राह, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत
Newborn Birth Certificate: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की मदद से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम बाथ निवासी सुरेश कुमार सारथी की बेटी का जन्म प्रमाण पत्र आसानी से बन गया। स्वास्थ्य विभाग ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रमाण पत्र सौंप दिया।
महासमुंद
Congress protest: वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, दो जगह पुतला दहन
Congress protest: बागबाहरा में कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में अनियमितताओं के विरोध में विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस ने बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। स्टेशन चौक और झलप चौक पर पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच की मांग की।
रायपुर
Viral Video: बीच सड़क पर नायब तहसीलदार ने काटा केक, सलमान के गाने पर बनाई रील, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल
Viral Video: रायपुर में अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का सड़क पर जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गाड़ी की डिक्की में केक, फिल्मी गाने पर जश्न और आतिशबाजी की तैयारी दिखाई दे रही है। घटना के बाद यातायात नियमों और प्रशासनिक आचरण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो के स्थान, समय और संभावित कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दुर्ग
River Incident: खारून नदी में 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, तांदुला नहर में युवक लापता
River Incident: नदी और नहर में डूबने की दो घटनाएं सामने आई हैं, खारून नदी में डूबे 15 वर्षीय राज गुप्ता का शव शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया गया। वहीं, तांदुला नहर में बाइक समेत गिरे दुर्गेश ठाकुर की तलाश SDRF और पुलिस की टीम कर रही है।