"कार्रवाई" के लिए 3567 परिणाम मिले
रायपुर
Drug Smuggling Case: 8.40 लाख की नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, 2100 टैबलेट बरामद
Drug Smuggling Case: रायपुर में पुलिस ने मोहम्मद असजद (30) को 2,100 नाइट्राजेपम टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गोलियों की कीमत करीब 8.40 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने टैबलेट ओडिशा से लाने की बात कही है।
रायपुर
OLA Electric: तीन हजार वाहनों का पंजीयन अटका, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस
OLA Electric: करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित है। EV सब्सिडी के आवेदन जमा नहीं होने के मामले में परिवहन विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा में जवाब मांगा है। नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।
राज्य सरकार
food order dispute: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक की मौत
food order dispute: झारखंड के आदित्यपुर स्थित खाऊ गली में 150 रुपए के खाने के ऑर्डर को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
रायपुर
Raipur News: धर्मांतरण मामला में दो महिलाओं पर FIR, बेटे को प्रलोभन देने और मारपीट का आरोप
Raipur News: रायपुर के अमलीडीह इलाके में एक परिवार ने धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत में नाबालिग बेटे पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने, मोबाइल फोन तोड़ने और परिवार को घर में बंद करने के आरोप भी शामिल हैं। न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने विशाखा मसीह और दुलारी साहू के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
महासमुंद
Illegal Clinic: झिलमिला चौक में अवैध क्लीनिक सील, एक्सपायरी दवाइयां जब्त
Illegal Clinic: महासमुंद के झिलमिला चौक में अवैध क्लीनिक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग, राजस्व प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी दवाइयां और चिकित्सकीय उपकरण मिलने पर पंचनामा तैयार कर क्लीनिक को सील कर दिया गया। मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर हुई इस कार्रवाई में दवाइयां और उपकरण जब्त किए गए। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
धमतरी
Dhamtari News: बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति ने पत्नी पर, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश
Dhamtari News: संबलपुर में तीन माह के बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति द्वारा पत्नी पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश का आरोप लगा है। घटना में महिला करीब 30 प्रतिशत झुलस गई, जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पीड़िता ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
राज्य सरकार
Salasar Vihar Project: बिना रेरा पंजीयन प्लॉट बेचना पड़ा महंगा, प्रमोटर पर लगा 25 लाख का जुर्माना
Salasar Vihar Project: छत्तीसगढ़ के आरंग स्थित सालासार विहार परियोजना में बिना RERA पंजीयन के प्लॉट बेचने पर CG-RERA ने प्रमोटर राजीव सोनी पर 25 लाख रुपए की शास्ति लगाई है। प्राधिकरण ने संपत्ति खरीदारों से प्लॉट खरीदने से पहले रेरा पंजीयन की जांच करने की अपील की है।
जगदलपुर (बस्तर)
Bastar Dussehra Accident: मातम में बदली बस्तर दशहरा की खुशियां, रथ परिक्रमा के दौरान पहिए की चपेट में आया एक ग्रामीण
Bastar Dussehra Accident: भीतर रैनी की रस्म से पहले दर्दनाक हादसा हुआ। आठ चक्कों वाले विजय रथ के पहिए की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद रथ रोक दिया गया। मृतक की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
राजनांदगांव
Rajnandgaon News: गौरीनगर में गायों के सिर मिलने के मामले में प्रशासन सख्त, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
Rajnandgaon News: गौरीनगर में गायों के कटे सिर मिलने के मामले में प्रशासन ने आरोपियों के कथित अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की। इससे पहले VHP और बजरंग दल ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
रायगढ़
robbery case: रायगढ़ में चाकू की नोक पर ट्रेलर चालक से लूट, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार
robbery case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कोयला परिवहन कर रहे ट्रेलर चालक से चाकू की नोक पर मोबाइल और 200 रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जूटमिल थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात की जांच के दौरान पुलिस ने लूटे गए मोबाइल की खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों तक पहुंच बनाई और मुख्य आरोपी शनि केंवट को पकड़ा। पुलिस ने लूटा गया पोको मोबाइल और एक सैमसंग A36 फोन भी जब्त किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) के तहत भी कार्रवाई की गई है।
शिक्षा
Nursing Students Protest: छात्राओं के धरना स्थल से टेंट और सामान गायब, थाने पहुंचीं छात्राएं
Nursing Students Protest: बड़वानी में छात्रवृत्ति, फीस में कथित अनियमितताओं और मार्कशीट नहीं मिलने के विरोध में धरना दे रहीं करीब 25 नर्सिंग छात्राओं का टेंट और अन्य सामान गायब हो गया। छात्राएं पिछले नौ दिनों से एसपी आवास के सामने प्रदर्शन कर रही थीं। घटना के बाद छात्राओं ने थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। छात्र नेता सुमेर सिंह बड़ोले ने कॉलेज प्रबंधन पर अतिरिक्त फीस वसूली का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि छात्रवृत्ति की राशि, लंबित मार्कशीट और पंजीयन फॉर्म से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
बलरामपुर-रामानुजगंज
Murder Case: घरेलू विवाद में पत्नी पर कुल्हाड़ी जानलेवा हमला, पति के खिलाफ FIR
Murder Case: छत्तीसगढ़ के कोरंधा थाना क्षेत्र के ग्राम कर्राडाड़ में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई।