"वीडियो वायरल" के लिए 202 परिणाम मिले
रायपुर
पंडरी मोवा नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों पर हिंसा का वीडियो वायरल
रायपुर के पंडरी मोवा स्थित साहस नशा मुक्ति केंद्र पर मरीजों के साथ मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं। केंद्र संचालिका के बेटे अनिकेश शर्मा पर मरीजों के साथ हिंसा करने का आरोप है, जिसका कथित वीडियो भी सामने आया। उड़ीसा के उमरकोट निवासी अंकुर मांझी के माता-पिता ने अपने बेटे के साथ दुर्व्यवहार के चलते पंडरी थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और प्रशासन ने केंद्र की गतिविधियों की समीक्षा का आदेश दिया है। परिवार और स्थानीय लोग मरीजों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।
रायपुर
CG Crime News: चालान मांगने पर टैंकर चालक की बेरहमी से पिटाई, पेट्रोल पंप मालिक समेत 3 पर केस
CG Crime News: राजनांदगांव के ईमाम चौक स्थित पेट्रोल पंप पर चालान मांगने को लेकर हुए विवाद में टैंकर चालक की मारपीट का आरोप लगा है। घायल चालक शुभम कुमार की शिकायत पर पेट्रोल पंप मालिक, मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ मंदिर हसौद थाने में मामला दर्ज किया गया है।
कांग्रेस
Jouljibi Mela Controversy: कांग्रेस विधायक हरीश धामी बोले- बीजेपी से माफी नहीं मांगूंगा
Jouljibi Mela Controversy: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी और साउंड सिस्टम संचालकों के बीच विवाद हो गया। विधायक ने माइक बंद किए जाने का आरोप लगाया, जिसके बाद मंच पर हंगामा और तोड़फोड़ की घटना सामने आई। पुलिस ने विधायक समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए घटना को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।
बालोद
Balod News: सूने मकान में घुसा भालू, रेस्क्यू के दौरान डिप्टी रेंजर पर किया हमला
Balod News: बालोद जिले के सिंघोला गांव में एक भालू सूने मकान में घुस गया। रेस्क्यू के दौरान भालू ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया, जिसमें डिप्टी रेंजर नीलकंठ साहू बाल-बाल बच गए।
जांजगीर-चांपा
Job Scam Cas: जांजगीर में भाजपा नेत्री पर नौकरी के नाम पर पैसे लेने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
Job Scam Cas: जांजगीर-चांपा में महिला थाना की काउंसलर पूजा राठौर पर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगा है। रायपुर निवासी शिकायतकर्ता ने 2 लाख रुपये देने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोरबा
Korba News: होटल के सांभर में मिला कीड़ा, खाद्य विभाग ने होटल बंद रखने का दिया आदेश
Korba News: कटघोरा में मुरली होटल के सांभर में कीड़ा मिलने से हंगामा मच गया। खाद्य विभाग ने जांच के दौरान साफ-सफाई में खामियां मिलने पर होटल का संचालन बंद रखने का आदेश दिया।
दुर्ग
Durg News: एसआई की पत्नी और BSP की पूर्व प्रत्याशी के बीच जमकर मारपीट, आमने-सामने आए दोनों पक्ष
Durg News: आकृति हाइट्स अपार्टमेंट में उधार के पैसों की वापसी को लेकर SI की पत्नी और BSP की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। करीब 12.20 लाख रुपये के लेन-देन से जुड़े इस मामले में सुपेला पुलिस ने काउंटर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
Car Assault Case: मेडिकल छात्र का अपहरण कर पिटाई, स्कूल के पुराने विवाद का लिया बदला
Car Assault Case: बिलासपुर के सरकंडा में स्कूल के पुराने विवाद को लेकर मेडिकल छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुराने साथियों ने मिलने के बहाने छात्र को बुलाया और कार में बैठाकर कोनी क्षेत्र ले गए। वहां करीब एक घंटे तक उसकी पिटाई करने के बाद नूतन चौक के पास छोड़कर फरार हो गए।
गरियाबंद
Gariaband News: जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को जान से मारने की धमकी, देवभोग थाने में शिकायत
Gariaband News: जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। उन्होंने देवभोग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही 22 अक्टूबर को उनके घर की रेकी किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
CG News: मरवाही में 62 हाथियों का डेरा, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह
CG News: मरवाही वनमंडल के धवाई टिकरा क्षेत्र में 62 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। बांध के पानी में नहाते हाथियों का ड्रोन वीडियो वायरल हो रहा है।
रायपुर संभाग
Arang News: डॉ. बेदलाल साहू की पहल पर कुसमुंद में होगा माता-पिता चरण वंदन एवं गांव गौरव सम्मान समारोह, 37 वरिष्ठजनों का होगा सम्मान
Arang News: ग्राम कुसमुंद में 10 नवंबर को डॉ. बेदलाल साहू की पहल पर माता-पिता चरण वंदन एवं गांव गौरव सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में 37 वरिष्ठजनों और विभिन्न क्षेत्रों की 30 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
अन्य
Amit Jogi Controversy: PM मोदी और CEC पर वीडियो पोस्ट कर घिरे अमित जोगी, BJP पहुंची थाने
Amit Jogi Controversy: छत्तीसगढ़ की राजनीति में अमित जोगी के सोशल मीडिया वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े वीडियो पर भाजपा ने आपत्ति जताते हुए रायपुर के सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई और FIR की मांग की। विधायक राजेश मूणत ने 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने वीडियो डिलीट कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। पूरा मामला मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ा है।