"मारपीट" के लिए 413 परिणाम मिले
बिलासपुर
Car Assault Case: मेडिकल छात्र का अपहरण कर पिटाई, स्कूल के पुराने विवाद का लिया बदला
Car Assault Case: बिलासपुर के सरकंडा में स्कूल के पुराने विवाद को लेकर मेडिकल छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुराने साथियों ने मिलने के बहाने छात्र को बुलाया और कार में बैठाकर कोनी क्षेत्र ले गए। वहां करीब एक घंटे तक उसकी पिटाई करने के बाद नूतन चौक के पास छोड़कर फरार हो गए।
गरियाबंद
Gariaband News: जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को जान से मारने की धमकी, देवभोग थाने में शिकायत
Gariaband News: जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। उन्होंने देवभोग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही 22 अक्टूबर को उनके घर की रेकी किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
रायगढ़
Harassment Case: कार और दो लाख की मांग ने ली विवाहिता की जान, पति, सास और ससुर गिरफ्तार
Harassment Case: रायगढ़ के भूपदेवपुर में 34 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। मायके पक्ष ने कार के लिए दो लाख रुपये मांगने और मारपीट का आरोप लगाया है।
रायगढ़
Robbery Case: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद लूट, युवती समेत 7 पर FIR
Robbery Case: रायगढ़ के युवक को Snapchat पर दोस्ती के बाद चांपा बुलाकर लूटने का मामला सामने आया है। युवती समेत सात लोगों पर चाकू दिखाकर 39,600 रुपए और सोने की अंगूठी छीनने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Sarguja Religious Conversion: चंगाई सभाओं को लेकर विवाद, विहिप ने लगाया मतांतरण का आरोप, जांच की मांग
Sarguja Religious Conversion: लखनपुर और उदयपुर विकासखंड में कथित मतांतरण को लेकर विवाद बढ़ गया है। विश्व हिंदू परिषद ने चंगाई सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई और कथित नेटवर्क की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग की है। प्रशासन ने शिकायत के आधार पर जांच का भरोसा दिया है।
विदेश
Los Angeles Mayoral: नित्या रमन कौन हैं, मेयर बनीं भारतीय मूल की नेता, जोहरान ममदानी से क्यों हो रही तुलना
Los Angeles Mayoral: भारतीय मूल की डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट नेता नित्या रमन ने लॉस एंजेलिस के मेयर चुनाव में करेन बास को हराकर जीत हासिल की। हार्वर्ड और MIT से पढ़ाई कर चुकीं रमन शहरी विकास, किफायती आवास और बेघर लोगों की समस्याओं पर काम करने के लिए जानी जाती हैं।
बलरामपुर-रामानुजगंज
CG News: पंचायत प्रतिनिधियों ने मानदेय बढ़ाने और सुरक्षा कानून लागू करने की उठाई मांग, आंदोलन की चेतावनी
CG News: पंचायत जनप्रतिनिधि संघ ने पंचों का मानदेय 300 रुपए और सरपंचों का मानदेय 1,000 रुपए प्रतिदिन करने की मांग की है। संघ ने पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सुरक्षा कानून, 10 लाख रुपए का बीमा और प्रत्येक ग्राम पंचायत को 1 करोड़ रुपए का विकास बजट देने की मांग भी उठाई है।
रायपुर
Raipur Railway Station: रिडेवलपमेंट के बीच खुले रास्ते बने चोरों का सेफ जोन, 50 हाईटेक कैमरों का टेंडर अटका
Raipur Railway Station: रिडेवलपमेंट कार्य के बीच यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्टेशन पर चोरी के मामले बढ़ने और केवल 55 पुराने CCTV कैमरों से निगरानी होने के बीच 50 नए AI कैमरों की योजना टेंडर प्रक्रिया में अटकी हुई है।
रायपुर
Raipur News: पारिवारिक विवाद में मां से दूर हुआ एक साल का मासूम, पुलिस ने जन्मदिन पर ही वापस दिलाई खुशियां
Raipur News: पारिवारिक विवाद के चलते पिता अपने एक साल के बेटे को लेकर चला गया। मां की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने महज ढाई घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद कर उसे मां से मिलाया। खास बात यह रही कि उसी दिन बच्चे का पहला जन्मदिन था, जिसे पुलिसकर्मियों ने थाने में केक काटकर मनाया।
विदेश
US Midterm Elections: क्या अब मुश्किल में पड़ने वाले हैं डोनाल्ड ट्रंप? सामने आ सकती हैं ये 5 बड़ी चुनौतियाँ
US Midterm Elections: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स की बढ़त से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। संसदीय जांच, महाभियोग की आशंका, विधायी फैसलों में रुकावट और अहम नियुक्तियों पर विपक्ष की भूमिका उनके बाकी कार्यकाल को प्रभावित कर सकती है।
बिलासपुर
Bilaspur News: श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का आरोप, चिता से अवशेष गायब मिलने पर बाबा की पिटाई
Bilaspur News: कोनी थाना क्षेत्र में श्मशान घाट पर जलती चिता से छेड़छाड़ और तंत्र-मंत्र करने का आरोप सामने आया है। परिजनों ने शिवराम बाबा नाम के एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने घायल बाबा को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज नहीं होने की जानकारी दी है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना
CG Crime News: कांकेर के महादेव वार्ड में आपसी विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर घायल युवक को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना CCTV में कैद हुई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।