"मतदाता" के लिए 130 परिणाम मिले
चुनाव
MP Draft Voter List: एक महीने में जुड़े 6.08 लाख नए मतदाता, 4 जनवरी को आएगी फाइनल सूची
MP Draft Voter List: निर्वाचन आयोग ने SSR-2027 के तहत सभी 230 विधानसभा सीटों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5.48 करोड़ हो गई है। अक्टूबर से नवंबर के बीच 6.08 लाख नए मतदाता जुड़े हैं। नाम जुड़वाने और सुधार के लिए 11 दिसंबर 2026 तक दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। विशेष शिविर 21-22 नवंबर और 5-6 दिसंबर को लगेंगे। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को जारी होगी।
दुर्ग
Durg Voter List: दुर्ग की प्रारंभिक मतदाता सूची जारी, 12 नवंबर से जुड़वा सकेंगे नाम
Durg Voter List: दुर्ग जिले की प्रारंभिक मतदाता सूची जारी हो गई है। 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और सुधार कराने के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। अंतिम सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी। जिले में कुल 12.63 लाख मतदाता दर्ज हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।
दुर्ग
Bhupesh Baghel: मतदाता सूची काे लेकर कांग्रेस का सवाल, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा समाधान नहीं तो हाईकोट भी जाएंगें
Bhupesh Baghel: दुर्ग जिले में SIR के तहत मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर वार्ड परिवर्तन का मामला सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा और जामुल की मतदाता सूची पर सवाल उठाते हुए आपत्तियों का समाधान नहीं होने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है।
रायपुर
Chhattisgarh News: मतदाता सूची में गड़बड़ी, वेबसाइट बंद होने से 80 हजार से अधिक मतदाता परेशान
Chhattisgarh News: नगर निगम की प्रारंभिक मतदाता सूची में नाम और वार्ड संबंधी गड़बड़ियां सामने आई हैं। वेबसाइट बंद होने से 80 हजार से अधिक मतदाताओं को परेशानी हो रही है। कांग्रेस ने वेबसाइट शुरू करने और दावा-आपत्ति की अंतिम तारीख 5 नवंबर 2026 तक बढ़ाने की मांग की है।
चुनाव
UP SIR 2026: गलत तरीके से नाम कटवाने वालों की अब खैर नहीं, UP में 2 करोड़ नए मतदाता जोड़ने का बड़ा अभियान शुरू
UP SIR 2026: उत्तर प्रदेश में SIR के बीच चुनाव आयोग ने फर्जी फॉर्म-7 के जरिए वैध मतदाताओं के नाम कटवाने की कोशिश पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, 17 से 24 अक्टूबर तक विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। नए मतदाताओं को फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जुड़वाने का अवसर मिलेगा।
महासमुंद
Voter Awareness Campaign: मतदाता जागरूकता अभियान में एसडीएम नमिता मारकोले ने किया प्रेरित
Voter Awareness Campaign: बागबाहरा के शासकीय खेल, कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता, नशामुक्ति एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम नमिता मारकोले ने मतदान के महत्व पर जोर दिया, वहीं विशेष अतिथि एवं इलेक्शन इंचार्ज, खल्लारी विधानसभा राजेश कौशिक ने निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी।
बिलासपुर संभाग
SVEEP Campaign: देवरी स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, नए वोटरों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए
SVEEP Campaign: देवरी स्कूल में SVEEP अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक भागीदारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
महासमुंद
Voter List Revision: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, मतदान केंद्रों पर बुधवार-गुरुवार को लगेंगे शिविर
Voter List Revision: खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अक्टूबर माह में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नायब तहसीलदार नंदिनी वर्मा ने बताया कि मतदान केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में शिविर लगाकर नए मतदाताओं का पंजीयन किया जाएगा। गांवों में मुनादी के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, पूर्व एसआईआर में विलोपित मतदाताओं का घर-घर सत्यापन कर पात्र नागरिकों के नाम दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया भी जारी है।
चुनाव
CG Voter List: मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू, जानें ऑनलाइन आवेदन का तरीका
CG Voter List: पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मतदाताओं के नामों का दोबारा सत्यापन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि मतदान करने वाले युवाओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
राज्य सरकार
State Election Commission: छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
State Election Commission: छत्तीसगढ़ में आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त पदों, आरक्षण, परिसीमन और मानव संसाधन की समीक्षा की। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को होगा।
रायपुर
Voter List Update: SIR के बाद छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने चलेगा विशेष अभियान, BLO करेंगे घर-घर सत्यापन
Voter List Update: छत्तीसगढ़ में SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। BLO प्री-SIR और मौजूदा सूची का मिलान कर छूटे मतदाताओं की पहचान करेंगे। इसके बाद घर-घर सत्यापन कर पात्र पाए जाने पर फॉर्म-6 के जरिए नाम शामिल कराया जाएगा।
कांग्रेस
Chhattisgarh Congress: महासमुंद में SIR के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, मतदाता सूची में नाम हटाने का मुद्दा उठा
Chhattisgarh Congress: महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी ने SIR को लेकर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने दावा किया कि जिले की चारों विधानसभा सीटों में करीब 92,700 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। कांग्रेस ने 2 से 8 अक्टूबर तक देशव्यापी आंदोलन, मतदाता सूची की पारदर्शिता और चुनाव प्रक्रिया में बदलाव की मांग की है।