"स्वच्छ पेयजल" के लिए 36 परिणाम मिले
राज्य सरकार
जल जीवन मिशन से बदली बिर्रेबेड़ा की तस्वीर, सोलर पंप से घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
जल जीवन मिशन के तहत कांकेर जिले के अंदरूनी इलाकों में सोलर पंपों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। जिन गांवों के लोगों को पहले पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहां अब घरों तक साफ पानी पहुंचने लगा है। इससे ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को बड़ी राहत मिली है।
रायपुर
भीषण गर्मी : ग्रामीणों के लिए राहत बनी पीएचई टीम, गांव-गांव पहुंचा रहा स्वच्छ पेयजल
जल संकट के बीच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय है। विभाग द्वारा खराब हैंडपंपों और पाइपलाइन समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत दूरस्थ गांवों तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के साथ-साथ ग्रामीणों को जल संरक्षण और जनभागीदारी के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।
मिशन : अब हर घर तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
महासमुंद जिले के बसना विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत गणेशपुर में जल जीवन मिशन के तहत 127.47 लाख रुपये की लागत से पेयजल व्यवस्था विकसित की गई है। गांव में 40 किलोलीटर क्षमता की पानी टंकी और 1750 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर 130 घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाए गए हैं। पहले जहां ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब हर घर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Paddy Procurement: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
Chhattisgarh Paddy Procurement: 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी को लेकर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने भुलाटोला और कुम्ही के नवीन खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की सुविधाओं, तौल व्यवस्था, बारदाने, तकनीकी संसाधनों और धान के सुरक्षित भंडारण की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
केंद्र सरकार
PM JANMAN Yojana: छत्तीसगढ़ में 24 हजार से अधिक आदिवासी परिवारों को मिला पक्का मकान
PM JANMAN Yojana: भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में पीएम-जनमन योजना के तहत बैगा, पहाड़ी कोरवा, कमार, अबूझमाड़िया और बिरहोर जनजातियों के विकास के लिए आवास, सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
राज्य सरकार
PM JANMAN Yojana: 923 कमार परिवारों की जिंदगी में आया बदलाव, गांवों तक पहुंचीं बुनियादी सुविधाएं
PM JANMAN Yojana: महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना (PM-JANMAN) से विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। जिले के 923 परिवारों के लिए सड़क, बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
राज्य सरकार
Tribal Heritag: डिजिटल संग्रहालय में दिखेगा छत्तीसगढ़ का इतिहास
Tribal Heritag: नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के जनजातीय वीरों के संघर्ष और बलिदान को डिजिटल तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
राज्य सरकार
MCB District News: अब पानी के लिए नहीं जाना पड़ता दूर, जल जीवन मिशन से मिली राहत
MCB District News: जल जीवन मिशन के तहत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जवारीटोला गांव में शनि के घर नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचने से परिवार को राहत मिली है। अब पानी लाने में लगने वाला समय और मेहनत बच रही है, जिससे दैनिक कार्य आसान हुए हैं
राज्य सरकार
Drinking Water Supply: जल जीवन मिशन से मिली राहत, अब घर पर ही मिल रहा पेयजल
Drinking Water Supply: रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के नूनदरहा गांव में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से पेयजल पहुंचने से ग्रामीणों को राहत मिली है। पहले पानी के लिए दूर जाना पड़ता था, जिससे महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती थी। अब घर पर पानी उपलब्ध होने से समय और मेहनत की बचत हो रही है।
राज्य सरकार
CG Tourism Mission: छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास के लिए ₹500 करोड़ का मिशन, पर्यटकों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य
CG Tourism Mission: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन की समीक्षा की। मिशन के तहत ₹500 करोड़ की मूल निधि प्रस्तावित है, जबकि विभिन्न स्रोतों से ₹1,000 करोड़ से अधिक जुटाने की योजना है।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: ग्रामीणों को राहत की उम्मीद, नयापारा में नलकूप खनन तेज
Seva Sankalp Abhiyan: नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम परपा (कुतुल) के नयापारा में सेवा संकल्प अभियान के तहत नलकूप खनन का कार्य शुरू किया गया है। इससे ग्रामीणों को घर के नजदीक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने की उम्मीद है। नलकूप का काम पूरा होने के बाद पानी की गुणवत्ता की जाँच की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल मिल सके।
राज्य सरकार
Bastar Flood: इंद्रावती के बढ़े जलस्तर का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री साय, राहत का किया ऐलान
Bastar Flood: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। जगदलपुर के डोंगाघाट पहुंचकर उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹10 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।