"POCSO Case" के लिए 17 परिणाम मिले
बिलासपुर
POCSO Case: हाई कोर्ट ने खारिज की प्रधानपाठक की जमानत याचिका, 12 वर्षीय छात्रा ने VC से जताई आपत्ति
POCSO Case: जांजगीर-चांपा में 12 वर्षीय छात्रा से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आरोपित प्रधानपाठक भुनेश्वर कौशिक की जमानत याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान पीड़िता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत का विरोध किया। कोर्ट ने पीड़िता और सहपाठी छात्राओं के बयानों तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया।
राष्ट्रीय
POCSO Case: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 78 साल के प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, ताउम्र कटेगी जेल में रातें
POCSO Case: भोपाल की विशेष POCSO अदालत ने नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण मामले में प्यारे मियां को उम्रकैद की 10 सजाएं और 77.64 लाख रुपये का जुर्माना सुनाया है। मामले में सह-आरोपी राबिया बी को भी 20 साल के कारावास की सजा दी गई है। यह मामला वर्ष 2020 में सामने आया था।
रायपुर
POCSO Case: अनाथ नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 20 साल की सजा
POCSO Case: रायपुर की विशेष पॉक्सो अदालत ने अनाथ नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उसके बड़े पिता और जीजा को 20-20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने पीड़िता के पुनर्वास के लिए सात लाख रुपये का प्रतिकर देने की अनुशंसा भी की है।
दुर्ग
Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला
Durg POCSO Case: उतई थाना क्षेत्र में 4 साल 5 महीने की मासूम बच्ची से दरिंदगी के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी धनेश्वर साहू को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सीसीटीवी फुटेज, डीएनए जांच और बच्ची की गवाही समेत कई अहम सबूतों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी माना। पुलिस ने घटना के 15 दिन के भीतर चालान पेश किया था।
रायपुर
Raipur POCSO Case: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
Raipur POCSO Case: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दोषी को पॉक्सो कोर्ट ने 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने पीड़िता को पांच लाख रुपये की क्षतिपूर्ति देने की भी अनुशंसा की है।
बालोद
Balod Minor Case: 13 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार
Balod Minor Case: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रायगढ़
POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा
POCSO Court: 15 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी मनीष सारथी को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 6 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
रायपुर
Raipur Crime News: तिल्दा नेवरा में हत्या केस का फैसला, दो भाइयों को उम्रकैद
Raipur Crime News: तिल्दा नेवरा के घुलघुल गांव में युवक हितेश वर्मा की हत्या के मामले में अदालत ने दो सगे भाइयों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर हत्या समेत अन्य धाराओं में अर्थदंड भी लगाया गया है।
दुर्ग संभाग
POCSO Act: भिलाई में नाबालिग किशोरी ने दिया नवजात को जन्म, शादी से मुकरा कथित प्रेमी, POCSO में केस दर्ज
POCSO Act: सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती के बाद नाबालिग किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। किशोरी का आरोप है कि कथित प्रेमी ने शादी का वादा कर संबंध बनाए, लेकिन गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार कर दिया। धमधा पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर DNA जांच की तैयारी शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
Raisen News: 16 साल की नाबालिग ने 7 माह के मृत शिशु को दिया जन्म, बाल विवाह और POCSO एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
Raisen News: 16 वर्षीय नाबालिग ने जिला अस्पताल में 7 माह के मृत शिशु को जन्म दिया। जानकारी मिलने के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किशोरी की शादी 13 साल की उम्र में कर दी गई थी। प्रशासन ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रायपुर संभाग
Arang Rape Case: 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला, BNS और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज
Arang Rape Case: छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर BNS और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। मामले की जांच जारी है।
रायगढ़
POCSO Act Case: रायगढ़ में नाबालिग को मेला दिखाने के बहाने ले गया युवक, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
POCSO Act Case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग को जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने कोरबा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। कोतरा रोड थाना क्षेत्र से लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने किरोड़ीमल क्षेत्र से बरामद किया। जांच में युवक से उसकी पहचान ट्रेन में होने की बात सामने आई।