कारोबार
145 खबरें
LPG Cylinder Price Today: रक्षाबंधन पर गैस के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत का इंतजार
LPG Cylinder Price Today: रक्षाबंधन के मौके पर एलपीजी उपभोक्ताओं को कीमतों में किसी तरह की राहत नहीं मिली है। पेट्रोल और डीजल की तरह घरेलू एवं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी पुराने स्तर पर बरकरार हैं। तेल विपणन कंपनियों ने इस बार सिलेंडर की कीमतों में न तो कटौती की है और न ही बढ़ोतरी का फैसला लिया है।
BPCL Latest Updates: सिलेंडर के साथ घर पहुंचाएगी राशन, Zepto-Blinkit को टक्कर देने की तैयारी
BPCL Latest Updates: सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) अब पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के कारोबार से आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपने पेट्रोल पंपों और एलपीजी एजेंसियों के विशाल नेटवर्क के सहारे घरेलू राशन और रोजमर्रा की जरूरत का सामान ग्राहकों के घर तक पहुंचाने की योजना बना रही है।
Egg Price Hike: इथेनॉल से महंगा हुआ मुर्गियों का चारा, ₹9 तक पहुंचा अंडा, जानें क्या है वजह ?
Egg Price Hike: इथेनॉल की बढ़ती मांग से अंडों की कीमत पर असर चीनी के बाद अब अंडों की बढ़ती कीमतों ने भी आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। नेशनल एग कोऑर्डिनेशन कमेटी (NECC) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में अंडों के दाम करीब 35 से 40 प्रतिशत तक बढ़े हैं।
15% Drop in Sugar Prices: सरकार के फैसले से मिली राहत, आने वाले दिनों में और सस्ती होने की उम्मीद
15% Drop in Sugar Prices: चीनी की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार के फैसलों के बाद थोक बाजार में चीनी के दाम घटने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों में थोक कीमतों में करीब 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
Larsen and Toubro Major Order: मिडिल ईस्ट में मिला 15 हजार करोड़ से अधिक का मेगा गैस प्रोजेक्ट, बनाएगी कंप्रेशन प्लांट
Larsen and Toubro Major Order: भारत की प्रमुख इंजीनियरिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने मध्य पूर्व में एक बड़ा गैस कंप्रेशन प्रोजेक्ट हासिल किया है। कंपनी ने इस ऑर्डर को ‘अल्ट्रा-मेगा’ श्रेणी में रखा है, जिससे इसकी अनुमानित कीमत 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक मानी जा रही है।
स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदना होगा महंगा, 10% तक बढ़ सकते हैं दाम, जानिए क्या है वजह
देश में स्मार्टफोन और लैपटॉप की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। पिछले छह महीनों में मोबाइल फोन के दाम 15 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुके हैं। सैमसंग ने अपने S25 स्मार्टफोन की कीमत में 12 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा ओप्पो, रियलमी और वनप्लस जैसी कंपनियों ने भी चुनिंदा मॉडल महंगे किए हैं।
प्याज-शक्कर की कीमतों में तेज उछाल, जानें बाजार में कितने बढ़े दाम
रसोई गैस की कीमतों और किल्लत से राहत मिलने के बाद अब शक्कर और प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। त्योहारों से पहले जरूरी खाद्य सामग्री महंगी होने का असर घरेलू बजट के साथ होटल, भोजनालय और मिठाई कारोबार पर भी पड़ने लगा है। कारोबारियों के मुताबिक प्याज की आवक सुधरने के बाद ही कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है।
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, एथेनॉल उत्पादन और बढ़ती मांग से चीनी हुई 20% महंगी
फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमत में रेकॉर्ड तेजी आई है। सरकार का कहना है कि इसके कई कारण हैं। इनमें उम्मीद से कम घरेलू उत्पादन, त्योहारों के मौसम से पहले बढ़ी हुई मांग, मौसम के कारण फसल को नुकसान, वैश्विक स्तर पर सप्लाई में कमी और कुछ लोगों द्वारा सट्टेबाजी और जमाखोरी शामिल हैं। देश में फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमत में रेकॉर्ड तेजी आई है।
1 सितंबर से महंगी होगी टाटा की कारें, कीमतों में 25 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने अपनी कारों की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी के अनुसार, 1 सितंबर से पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में 25 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी की जाएगी। नई कीमतें अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के आधार पर तय होंगी।
LIC को RBI की मंजूरी, HDFC Bank में 9.99% तक बढ़ा सकेगी हिस्सेदारी
देश के प्रमुख निजी बैंकों में शामिल एचडीएफसी बैंक के शेयर में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली। इससे पहले बुधवार को बैंक का शेयर अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया था। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की अनुमति मिलने के बाद निवेशकों की धारणा में सुधार दिखाई दिया।
200 रुपए किलो पनीर सप्लाई पर सवाल, 420 रुपए लागत के बीच बढ़ी मिलावट की चिंता
दूध से एक किलो पनीर तैयार करने में करीब 420 रुपए तक का खर्च आने का अनुमान है। दूसरी ओर, होटलों और ढाबों को बड़े पैमाने पर करीब 200 रुपए ये किलो की दर से पनीर सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है।बाजार में खुले तौर पर करीब 360 रुपए किलो में बिक रहे पनीर की कीमत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
कोविड से मौत के बाद 1 करोड़ का बीमा क्लेम रोका , उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को दिया झटका
केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी रामदास विसलावथ ने अक्टूबर 2019 में टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस से 1 करोड़ रुपये का बीमा लिया था। मई 2021 में कोविड-19 से उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनकी पत्नी ने डेथ क्लेम के तौर पर 1 करोड़ रुपये मांगे।