कारोबार
145 खबरें
SBI खाते से गायब हुए 1.30 लाख रुपए, सबूत नहीं दे पाया बैंक ब्याज समेत रकम लौटाने का आदेश
एसबीआई ग्राहक के खाते से बिना अनुमति 1.30 लाख रुपये निकाल लिए गए। बैंक लेनदेन के प्रमाण और एटीएम का सीसीटीवी फुटेज पेश नहीं कर सका। उपभोक्ता आयोग ने बैंक को छह प्रतिशत ब्याज सहित रकम लौटाने और 10 हजार रुपये अतिरिक्त भुगतान करने का आदेश दिया है।
Airtel ने हटाए कई सस्ते प्रीपेड प्लान, अब 349 रुपए से शुरू होगा डेली डेटा रिचार्ज
भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने रोजाना 1GB और 1.5GB डेटा देने वाले कई पुराने प्लान अपनी सूची से हटा दिए हैं। इसके बाद एयरटेल का डेली डेटा वाला शुरुआती अनलिमिटेड प्लान अब 349 रुपए का हो गया है। इसमें प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं।
टाटा संस में नेतृत्व पर हलचल, 18 अगस्त की AGM से पहले चंद्रशेखरन के इस्तीफे की चर्चा
देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूहों में शामिल टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में नेतृत्व को लेकर हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चेयरमैन एन चंद्रशेखरन पद छोड़ने की संभावना पर विचार कर रहे हैं और इस संबंध में अपने कुछ करीबी लोगों से चर्चा भी कर चुके हैं। हालांकि, चंद्रशेखरन या टाटा संस की ओर से इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पिस्ता में कीड़े और फंगस मिलने पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड
देश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) लगातार कार्रवाई कर रहा है। अब FSSAI ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की दो खाद्य कंपनियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। जांच के दौरान इन कंपनियों में खाद्य सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी सामने आई।
UPI पर MDR की तैयारी तेज, डिजिटल पेमेंट के नियमों में बड़ा बदलाव जानिए ग्राहकों और कारोबारियों पर असर
देश में UPI के जरिए होने वाले डिजिटल भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को मंजूरी दे दी है। इस संशोधन के बाद सरकार के पास UPI ट्रांजैक्शन पर MDR या इससे संबंधित शुल्क लागू करने का अधिकार होगा।
1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की दौड़ में राज्य, महाराष्ट्र से तमिलनाडु तक कौन बनेगा बड़ा आर्थिक केंद्र
भारत के कई राज्यों ने 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य तय किया है। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च के अनुमान के मुताबिक 2047 तक कम से कम आठ राज्य इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात सबसे पहले यह उपलब्धि हासिल करने वाले राज्यों में शामिल हो सकते हैं जबकि तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
इंडिगो का बड़ा ऑफर, 20 हजार लोगों को मिल सकता है मुफ्त फ्लाइट टिकट
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपनी 20वीं वर्षगांठ के मौके पर यात्रियों के लिए खास ऑफर की घोषणा की है। कंपनी अपने “हैप्पी इंडिगो डे” कैंपेन के तहत 20,000 ग्राहकों को मुफ्त घरेलू फ्लाइट टिकट जीतने का मौका दे रही है। इस ऑफर में चुने गए यात्रियों को उनके टिकट का किराया वापस किया जाएगा। इंडिगो वर्तमान में भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है।
FSSAI की डाबर इंडिया पर सख्ती, 100% दावों वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकने का आदेश
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने डाबर इंडिया को 100% दावे वाले कुछ खाद्य उत्पादों की बिक्री तुरंत रोकने के निर्देश दिए हैं। इनमें ऑर्गेनिक शहद, एप्पल साइडर विनेगर, तिल का तेल और गाय का घी जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। FSSAI का कहना है कि 100% प्योर, 100% नेचुरल और 100% ऑर्गेनिक जैसे दावे अस्पष्ट हैं और उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकते हैं।
EV बाजार में जबरदस्त उछाल, जुलाई में पहली बार इलेक्ट्रिक दोपहिया बिक्री 2 लाख के पार
देश में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार ने जुलाई में नया रिकॉर्ड बनाया। कुल EV रजिस्ट्रेशन 3.3 लाख यूनिट के पार पहुंच गए, जबकि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री पहली बार 2 लाख यूनिट से ज्यादा रही। TVS और बजाज ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं एथर और ओला की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टाटा मोटर्स ने अपनी बढ़त कायम रखी।
RBI की बड़ी सफलता : विदेशी डॉलर जुटाने की योजना से दो महीने में आए 40 अरब डॉलर
RBI की रियायती डॉलर स्वैप योजना को जोरदार प्रतिक्रिया मिली है। 31 जुलाई तक इस योजना के तहत विदेशी मुद्रा जमा 40.8 अरब डॉलर से अधिक पहुंच गई, जिसमें FCNR(B) डिपॉजिट का सबसे बड़ा योगदान रहा। पिछले दो हफ्तों में इसमें 77% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि SBI रिसर्च ने 30 सितंबर तक यह आंकड़ा 65-70 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
15 साल की शिक्षिका ने बेटे संग खड़ा किया 75 करोड़ का ब्रांड, ठेकुआ से लिखी सफलता की नई कहानी
बिहार की पूर्व शिक्षिका वीणा देवी ने बेटे समीर के साथ मिलकर पारंपरिक ठेकुआ को हेल्दी स्नैक ब्रांड MomsMade के रूप में स्थापित किया। आज कंपनी की वैल्यूएशन 75 करोड़ रुपये है, सालाना टर्नओवर 15 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और यह 50 महिलाओं को रोजगार भी दे रही है।
टाटा स्टील का बड़ा फैसला: जर्मनी की मार्ट्रेड के साथ 25 साल पुराना जॉइंट वेंचर खत्म, नीलाचल विस्तार को मंजूरी
टाटा स्टील ने जर्मनी की मार्ट्रेड कंपनी के साथ 25 साल पुराने जॉइंट वेंचर को खत्म करने का फैसला लिया है। वहीं, कंपनी ने नीलाचल इस्पात निगम की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 33,873 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। पहली तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये पहुंच गया है।