"जांच शुरू" के लिए 1434 परिणाम मिले
रायगढ़
Coal Theft Case: कोयला परिवहन के नाम पर 1.50 लाख की धोखाधड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार
Coal Theft Case: जामपाली खदान से अकलतरा प्लांट के लिए निकला 24.620 मीट्रिक टन कोयला ट्रक चालक ने रास्ते में ईंट भट्ठा संचालकों को बेच दिया। करीब 1.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में घरघोड़ा पुलिस ने बिहार के रोहतास से आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है।
राष्ट्रीय
Ganja Smuggling: जबलपुर में 871 किलो गांजा जब्त, पेंट के 412 डिब्बों के बीच छिपाई थी 4.5 करोड़ की खेप
Ganja Smuggling: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने बड़ी गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए कंटेनर से 871 किलो 95 ग्राम गांजा बरामद किया है। तस्करों ने गांजे की 28 बोरियों को 412 पेंट के डिब्बों के बीच छिपाया था। जब्त गांजे की कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
Murder Case: रास्ते के विवाद ने लिया खूनी रूप, ट्रैक्टर चढ़ाने और कुल्हाड़ी के हमले में महिला की मौत
Murder Case: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के छोटी खजूरी गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान कुल्हाड़ी से हमला किए जाने पर भूरी बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज करते हुए कुल 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बीजापुर
Bus Accident: बीजापुर-दुर्ग मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत 5 घायल
Bus Accident: बीजापुर से दुर्ग जा रही मनीष ट्रेवल्स की तेज रफ्तार यात्री बस शनिवार रात करीब 10 बजे नेलसनार थाना क्षेत्र के पाण्डेमुर्गा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत पांच यात्री घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेलसनार पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
Ujjain Hotel Accident: वेस्टेज चैंबर में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत
Ujjain Hotel Accident: देवास रोड स्थित श्री गंगा होटल में सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार कर्मचारियों की जान चली गई। पुलिस सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है।
दुर्ग
Crime News: पत्नी की मौत के मामले में पति गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
Crime News: जामुल में पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने पति संजीव कुमार शर्मा (55) को गिरफ्तार किया है। महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद चूहे मारने की दवा का सेवन किया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR
Fake Doctor Case: अंबिकापुर के श्री महावीर हॉस्पिटल में ICU में सेवाएं दे रहे डॉक्टर नुरैल आलम की डिग्री जांच के दौरान संदिग्ध पाई गई। QR कोड स्कैन करने पर दूसरे डॉक्टर का नाम सामने आया। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज
Crime News: रायपुर कलेक्टोरेट परिसर में शनिवार सुबह चौकीदार दिनेश पटेल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी में 20 लाख रूपए से अधिक के कर्ज की बात सामने आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राष्ट्रीय
Tantrik Fraud: बेटे को घर लौटाने के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला से 1 करोड़ की ठगी
Tantrik Fraud: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक महिला से करीब 1 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाई-बहन ने बेटे को वापस परिवार में लाने का झांसा देकर नकदी, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और सोने-चांदी के जेवर ऐंठ लिए। क्राइम ब्रांच ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर संभाग
Abhanpur News: निजी अस्पताल के सामने मिला अजन्मे बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस
Abhanpur News: रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में निजी अस्पताल के सामने नाली में अजन्मे बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नारायणपुर
Cyber Fraud: कॉल फॉरवर्डिंग से लेकर फर्जी पेमेंट तक, साइबर ठगी के तीन मामलों में 6 गिरफ्तार
Cyber Fraud: नारायणपुर पुलिस ने साइबर ठगी के तीन मामलों में कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और हरियाणा से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठगी के लिए कॉल फॉरवर्डिंग, फर्जी PhonePe मैसेज और डराने जैसे तरीके अपनाए गए थे।
बिलासपुर
CG Crime News: एक जमीन, दो सौदे! छह लाख रुपए लेने के बाद दूसरे को बेचने का आरोप, FIR दर्ज
CG Crime News: रतनपुर में जमीन बेचने का इकरारनामा कर 62 वर्षीय बुजुर्ग से छह लाख रुपए लेने के बाद उसी जमीन को दूसरे लोगों को बेचने का आरोप लगा है।