"कार्रवाई" के लिए 2870 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
अपराध : कुएं में तैरती मिली अज्ञात की लाश, महासमुंद में सनसनी
महासमुंद का शांतिपूर्ण इलाका अब अपराध की चपेट में है। बागबाहरा रोड, लभरा खुर्द इलाके में पुराने कुएं में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बोरी में फेंका मिला।
छत्तीसगढ़
खाद-बीज दुकानों पर छापा: 16 में से 5 में गड़बड़ी, कारण बताओ नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग ने खाद-बीज दुकानों की जांच शुरू की। 16 दुकानों के निरीक्षण में 5 में अनियमितताएं (स्टॉक गड़बड़ी और मूल्य सूची न होना) पाई गईं, जिन पर नोटिस जारी किया गया।
कलेक्टर ने ली जिला पशु बाजार मॉनिटरिंग समिति की बैठक
विकासखंड स्तर पर स्थानीय प्राधिकारियों के माध्यम से पशु बाजार समितियों के गठन के निर्देश दिए गए हैं, जो प्राप्त आवेदनों की जांच कर पात्र पाए जाने पर प्रस्ताव जिला मॉनिटरिंग समिति को प्रस्तुत करती है। जिला समिति द्वारा प्रस्तावों का परीक्षण कर नियमानुसार पंजीयन एवं संचालन की अनुमति प्रदान की जाती है।
छत्तीसगढ़
अवैध डीजल तस्करी का पर्दाफाश: तीन गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त
महासमुंद के पिथौरा थाना पुलिस ने ग्राम मेमरा में अवैध रूप से डीजल भंडारण और बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
छत्तीसगढ़
गैस संकट के बीच बड़ा फैसला : छात्रों को 5 किलो सिलेंडर मिलेगा, आधार-निवास प्रमाण जरूरी
गैस संकट के बीच प्रशासन ने छात्रों को राहत देते हुए 5 किलो का छोटा एलपीजी सिलेंडर देने का फैसला लिया है। इसके लिए आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र जरूरी होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में पर्याप्त गैस स्टॉक है, लेकिन वितरण नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही अगली बुकिंग होगी, जबकि नए कनेक्शन पर फिलहाल रोक लगाई गई है।
छत्तीसगढ़
अवैध शराब सप्लाई का खुलासा: कुम्हारी डिस्टिलरी से चल रहा था खेल, 3 गाड़ियां सीज
आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज से अवैध “पार्ट-बी” शराब की सप्लाई में इस्तेमाल तीन वाहन जब्त किए। जांच में पता चला कि डिस्टलरी मालिक अपने भरोसेमंद लोगों के जरिए वाहनों का बार-बार इस्तेमाल कर शराब सीधे चुनिंदा सरकारी दुकानों तक पहुंचा रहे थे। इससे पहले अन्य डिस्टलरियों से कुल 16 वाहन जब्त किए जा चुके हैं। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत जांचाधीन है।
महासमुंद कलेक्टर ने शासकीय योजनाओं की समय-सीमा समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समय-सीमा में समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को कार्य योजना, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में यूरिया बिक्री, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, बाल पोषण, शिक्षा, जल संरक्षण और अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।
जुआरी गिरफ्तार: जुआ फड़ पर छापा, 6.34 लाख कैश और लग्जरी कारें जब्त, 2 गिरफ्तार
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने रायपुर–धमतरी बॉर्डर पर अवैध जुआ फड़ पर छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान ₹6.34 लाख नकद, लग्जरी कारें (BMW और मर्सिडीज), दो iPhone और ताश की गड्डी बरामद हुई। कई अन्य जुआरी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
महासमुंद
कृषि विभाग द्वारा अधिक यूरिया खपत की शिकायतों की जांच
कृषि विभाग ने भारत सरकार के उर्वरक मंत्रालय और कृषि उत्पादन आयुक्त के निर्देश पर 06 अप्रैल को अधिक यूरिया खपत की शिकायतों की जांच शुरू की। इस दौरान ग्राम हथखोज, जिला गरियाबंद में कृषक श्री बालमुकुंद निषाद के यहां भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में पाया गया कि कृषक ने अपनी 3.5 एकड़ कृषि भूमि के लिए सभी खरीदे गए उर्वरकों का उपयोग कर लिया है और आगामी खरीफ सीजन के लिए कोई यूरिया शेष नहीं है। उप संचालक कृषि श्री एफ आर कश्यप ने कृषकों से अपील की कि वे उर्वरकों का संतुलित उपयोग करें ताकि अनियमितता से बचा जा सके।
दुर्ग संभाग
स्वाइन फीवर : दुर्ग के पिगफार्म में सैंकड़ों सुअरों की तड़प-तड़पकर मौत, घबराएं नहीं मनुष्य को प्रभावित नहीं करेगी यह बीमारी
छत्तीसगढ़ में सुअर के मांस की खपत काफी अधिक है। हर दिन महाराष्ट्र और नागपुर की ओर से बड़ी मात्रा में सुअर यहां लाए जाते हैं। उनका आरोप है कि कई जगहों पर बीमार जानवरों को भी काटा जा रहा है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
उन्होंने बताया कि यह वायरस नोट और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर भी कुछ दिनों तक जीवित रह सकता है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। हालांकि इस बीमारी का असर इंसानों पर नहीं होता, लेकिन संक्रमित सुअर का मांस खाने से बचना चाहिए।
उनका कहना है कि वायरस गर्मी में नष्ट हो जाता है, फिर भी प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मांस के सेवन पर रोक लगाने की सलाह दी है।
दुर्ग संभाग
अत्महत्या के लिए उकसाने का मामला: फरार आरोपी सोनिया गोस्वामी गिरफ्तार, कांग्रेस नेता पहले ही जेल में
दुर्ग जिला के सुपेला थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी सोनिया गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में राजू पाल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
महासमुंद
खट्टी के जंगल में पत्थर से कुचलकर युवक की नृशंस हत्या, सुबह लहूलुहान हालत में मिला शव
महासमुंद के खट्टी जंगल में 22 वर्षीय प्रकाश पटेल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले गले पर चाकू से वार किया और फिर पत्थर से सिर कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस कॉल डिटेल और संदिग्धों के आधार पर जांच में जुटी है।