"विवाद" के लिए 1332 परिणाम मिले
रायपुर
Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में
Raipur Murder Case: माना थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 18 वर्षीय सावन सेन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बाल संप्रेक्षण गृह से बाहर निकलते समय तीन नाबालिगों ने उस पर हमला किया। गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रायपुर
Amit Jogi: निवास पर पुलिस नोटिस के बाद पलटवार, चुनाव प्रणाली पर उठाए सवाल
Amit Jogi: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अमित जोगी ने ‘ज्ञानु और जानू’ वीडियो विवाद और जोगी निवास पर पुलिस नोटिस चस्पा होने के बाद सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने खुद को भगोड़ा बताए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वे गुजरात में हैं और गुजरात पुलिस की सुरक्षा में रह रहे हैं।
रायपुर
BJP vs Congress: वोट चोरी के आरोपों पर अरुण साव का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस फैला रही भ्रम
BJP vs Congress: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के वोट चोरी अभियान और SIR को लेकर पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर जनता के बीच भ्रम फैलाने और चुनावी हार के बहाने तलाशने का आरोप लगाया। राहुल गांधी और भूपेश बघेल के बयानों पर भी साव ने प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया।
रायपुर
Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों की बदहाली उजागर, दिव्यांग को बांधकर रखा, रायपुर में 5 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त
Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों में अव्यवस्थाओं और लापरवाही का खुलासा हुआ है। बिलासपुर में एक दिव्यांग को पलंग से बांधकर रखने और रायपुर केंद्र में चार महिलाओं व एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। निरीक्षण रिपोर्ट पर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा है।
रायपुर
Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस
Raipur Crime News: 62 वर्षीय जमीन कारोबारी ने चार करोड़ रुपए की वसूली, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर अनवर ढेबर, कुबेर राठी समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
राजनांदगांव
Dongargaon Nagar Panchayat: बकाया भुगतान न करने पर कोर्ट के आदेश से फायर ब्रिगेड, ट्रैक्टर और क्रेन कुर्क
Dongargaon Nagar Panchayat: राजनांदगांव के डोंगरगांव नगर पंचायत में 13.60 लाख रुपये के बकाया भुगतान मामले में न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई हुई। फायर ब्रिगेड, ट्रैक्टर, क्रेन समेत कई संपत्तियां जब्त की गईं। अब DUDA कार्यालय में भी कार्रवाई प्रस्तावित है।
बिलासपुर
Bilaspur Crime: देर रात घूमने से रोकती थी दादी, नाराज पोते ने खाट के पाए से पीटकर की हत्या
Bilaspur Crime: ग्राम लोहर्सी में 21 वर्षीय पोते ने देर रात घूमने से रोकने पर अपनी 65 वर्षीय दादी की खाट के पाए से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शिक्षा
DU Admission: CUET में अच्छे नंबर भी नहीं आएंगे काम! DU एडमिशन को लेकर हाई कोर्ट ने क्यों सुनाया बड़ा फैसला
DU Admission: दिल्ली हाई कोर्ट ने DU की सब्जेक्ट-मैपिंग नीति को सही ठहराया है। अब 12वीं में पढ़े गए विषयों से अलग विषयों में CUET देने वाले छात्रों को निर्धारित पात्रता पूरी किए बिना दाखिला नहीं मिलेगा। अदालत ने स्पष्ट किया कि CUET की मेरिट से विश्वविद्यालय के अनिवार्य प्रवेश नियमों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
कोरबा
Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार
Korba News: ग्राम दशरथभाठा में अवैध महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से विवाद और मारपीट के आरोप में दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।
राष्ट्रीय
School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल
School News: विदिशा जिले के धामनोद स्कूल के संकुल प्राचार्य पर स्कूटी और लैपटॉप योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने, युवक को धमकाने और तीन साल की बच्ची को उठाकर फेंकने के आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच टीम गठित करने की बात कही है।
ओटीटी
Scam 2010 Teaser: सहारा अभी तक हारा नहीं है, सुब्रत रॉय बने सिद्धार्थ बोडके, देखें फर्स्ट लुक
Scam 2010 Teaser: हंसल मेहता की वेब सीरीज Scam 2010: The Subrata Roy Saga का फर्स्ट लुक टीजर जारी हो गया है। इसमें सिद्धार्थ बोडके सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय की भूमिका निभा रहे हैं। यह सीरीज जनवरी 2027 में Sony LIV पर रिलीज होगी।
अन्य
Amit Jogi Controversy: PM मोदी और CEC पर वीडियो पोस्ट कर घिरे अमित जोगी, BJP पहुंची थाने
Amit Jogi Controversy: छत्तीसगढ़ की राजनीति में अमित जोगी के सोशल मीडिया वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े वीडियो पर भाजपा ने आपत्ति जताते हुए रायपुर के सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई और FIR की मांग की। विधायक राजेश मूणत ने 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने वीडियो डिलीट कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। पूरा मामला मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ा है।