"आंगनबाड़ी केंद्र" के लिए 63 परिणाम मिले
राज्य सरकार
National Nutrition Month: आंगनवाड़ी केंद्रों को बनाया जाएगा पोषण और बाल विकास का सशक्त केंद्र
National Nutrition Month: छत्तीसगढ़ में 9 सितंबर से हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी थीम के तहत बच्चों और माताओं के पोषण, स्थानीय पौष्टिक आहार, गर्म पके भोजन की गुणवत्ता, जीवन के पहले 1,000 दिनों की देखभाल और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 100% सैचुरेशन पर जोर दिया जाएगा। अभियान में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर पोषण को जनआंदोलन बनाने का प्रयास किया जाएगा।
राज्य सरकार
मसीरा के बच्चों को मिला नया आंगनबाड़ी भवन, बेहतर माहौल में हो रही पढ़ाई
मसीरा में पुराने कच्चे आंगनबाड़ी भवन की समस्या दूर करते हुए विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत नए भवन का निर्माण कराया गया। इससे बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में शैक्षणिक गतिविधियों की सुविधा मिल सकेगी।
रायपुर संभाग
जर्जर आंगनबाड़ी भवन में बैठ रहे दो वार्डों के बच्चे, टूटे फर्श और दरारों से हादसे का खतरा
नगर के वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी चौक स्थित वार्ड क्रमांक 2 के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 की जर्जर हालत बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है। नौनिहालों के पोषण, स्वास्थ्य और शुरुआती शिक्षा के लिए संचालित केंद्र के भवन की दीवारों में दरारें हैं। कई जगह प्लास्टर उखड़ चुका है, फर्श टूट रहा है और खिड़कियों की हालत भी खराब है।
रायपुर संभाग
लखौली स्कूल में कृमिनाशक अभियान, 185 बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा
मिडिल स्कूल लखौली में कृमि संक्रमण से बचाव के लिए कृमिनाशक दवा वितरण अभियान चलाया गया। स्कूल के बच्चों के लिए 746 एल्बेंडाजोल गोलियां उपलब्ध कराई गईं, वहीं आंगनबाड़ी केंद्र के 185 बच्चों को भी दवा खिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को स्वच्छता, साफ पानी और हाथ धोने के प्रति जागरूक किया।
गरियाबंद
मंजूरी के बाद भी नहीं बदली तस्वीर, गरियाबंद में विकास कार्यों पर उठे सवाल
आदिवासी अंचलों में विकास योजनाओं के बावजूद जमीनी समस्याएं बनी हुई हैं। मैनपुर क्षेत्र में झोपड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहा है, जबकि कई केंद्र अब भी जुगाड़ व्यवस्था पर निर्भर हैं। वहीं सड़क बनने के बाद भी पुल नहीं होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को बारिश में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रायपुर संभाग
नारा में बच्चों की सुरक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आरंग के ग्राम नारा में बाल सुरक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई, वहीं माताओं को स्तनपान, पोषण और शिशु देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
महासमुंद
समीक्षा बैठक : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर स्वास्थ्य विभाग का फोकस
महासमुंद के सरायपाली-बसना विकासखंड में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, एचपीवी टीकाकरण, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और शिशु संरक्षण माह की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बच्चों तक समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने तथा सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लक्ष्य निर्धारित समय में पूरे करने के निर्देश दिए गए।
रायपुर संभाग
रायपुर में अनूठी पहल : सैनिकों के लिए तैयार की गईं 1.11 लाख राखियां, मातृशक्ति ने भेजा स्नेह संदेश
रायपुर जिले में ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान के तहत सैनिकों के लिए 1.11 लाख हस्तनिर्मित राखियां तैयार की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में भाग लेकर जवानों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।
रायपुर संभाग
आंगनबाड़ी बना प्रेरणा केंद्र : हर घर मूनगा अभियान को मिला ग्रामीणों का साथ
परसकोल गांव में हर घर मूनगा अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में सहजन के पौधे लगाए गए। जनपद सदस्य प्रीतम साहू ने मूनगा के पोषण और स्वास्थ्य लाभ बताते हुए ग्रामीणों से घर-घर पौधरोपण व संरक्षण की अपील की।
बीजापुर
आफत : तीन दिन की मूसलाधार बारिश से बीजापुर बेहाल, बाढ़ जैसे हालात के बीच रेस्क्यू में जुटा प्रशासन
लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। जलभराव और बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। नगर सेना और प्रशासनिक टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। वहीं, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को दो दिनों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
महासमुंद
पानी के लिए संघर्ष खत्म : जल जीवन मिशन से बदली सेवैयाकला की तस्वीर, अब हर घर में स्वच्छ पानी
महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के सेवैयाकला गांव में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचने लगा है। 81.52 लाख रुपये की लागत से तैयार जलापूर्ति व्यवस्था के जरिए 185 घरों, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र को जोड़ा गया है। पानी की सुविधा मिलने से ग्रामीण महिलाओं का समय और श्रम बच रहा है, जिससे घर के काम और बच्चों की देखभाल आसान हो गई है।
महासमुंद
आधार बायोमेट्रिक अपडेट को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश, 30 सितंबर तक मिलेगी मुफ्त सुविधा
महासमुंद में आधार बायोमेट्रिक अपडेट अभियान को लेकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। 30 सितंबर 2026 तक 5 और 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का आधार अपडेट मुफ्त किया जाएगा। जिले में 23,583 बच्चों का अपडेट अभी बाकी है।