"जांच शुरू" के लिए 1195 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
उधारी बनी काल... बलरामपुर की दर्दनाक कहानी, एक ही घर से उठीं चार अर्थियां
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में आर्थिक तनाव और 29 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद के बीच एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो और परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत मामले में कार्रवाई, गौतम अस्पताल पर FIR
भानुप्रतापपुर स्थित गौतम अस्पताल में जच्चा-बच्चा मौत मामले में करीब ढाई महीने बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पीड़ित पति की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर अस्पताल प्रबंधक डॉ. अनिल गौतम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 17 मई को प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
दुखद घटना : 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या की वजह अज्ञात
भानुप्रतापपुर में 12वीं कक्षा की छात्रा निहारिका महिलांगे ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर जांच की जा रही है।
राजनांदगांव
खौफनाक अंत : कश्मीरी पारा में खूनी खेल, चाकू से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट
डोंगरगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते हुई हिंसक वारदात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कश्मीरी पारा में आरोपी अभय निषाद ने डंडे और चाकू से हमला किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
दुर्ग संभाग
भिलाई में पुराने विवाद का खूनी अंजाम, युवक की मौत के बाद आरोपी गिरफ्तार
भिलाई के स्मृतिनगर क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर हुए हमले में घायल युवक कुमार सोनवानी की चार दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी श्रेयांश राजमन को जबलपुर से गिरफ्तार कर हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़
रायगढ़ में मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
रायपुर
सनसनीखेज : तालाब बना मौत का राज! लखना गांव में अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप
गांव के तालाब में अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पानी में शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
दुर्ग
खुलासा : साइबर ठगी पर बड़ा प्रहार, 26 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार
पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 म्यूल बैंक खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि इन खातों का इस्तेमाल साइबर अपराधियों ने ठगी की रकम को ट्रांसफर करने और छिपाने के लिए किया था। आरोपियों ने अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक और इंटरनेट बैंकिंग सुविधाएं दूसरे लोगों को उपलब्ध कराई थीं। पुलिस ने बैंकिंग दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
अंबिकापुर के निजी स्कूल में छात्र को सजा देने का मामला, नोटबुक में लिखवाई गईं अश्लील गालियां
अंबिकापुर के एक निजी स्कूल में छात्र को कथित रूप से सजा देने के लिए नोटबुक में अश्लील गालियां लिखवाने का मामला सामने आया है। अभिभावकों और छात्र संगठनों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
धमतरी
पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार दूसरे की तलाश जारी
धमतरी जिले के कुरूद में पुरानी रंजिश के चलते युवक वेदप्रकाश पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोपियों ने उसे घेरकर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी खिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
कबीरधाम
युवक ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम संबंध से जुड़ी परेशानी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
कवर्धा के मजगांव रोड इलाके में युवक आलोक दुबे ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से परेशान था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।
बलौदाबाज़ार
गांजा तस्करी का मामला : जीजा-साली को 10 साल की सजा, 20 किलो गांजा हुआ था बरामद
गांजा तस्करी के मामले में विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मध्य प्रदेश निवासी शिवानंद पटेल और पूजा पटेल को दोषी ठहराते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास और एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सिद्ध बाबा शराब भट्टी रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया था, जहां उनके पास से कुल 20.050 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 10 गवाहों और महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर मामला साबित किया, जिसके बाद न्यायालय ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)(ii)(B) के तहत यह सजा सुनाई।