"बाढ़" के लिए 129 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
Arang News: टूटे मकान और बर्बाद फसलों के मुआवजे के लिए, आरंग में कवायद तेज़
Arang News: आरंग क्षेत्र में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के बाद प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। टूटे मकानों और खराब हुई फसलों का सर्वे कराया जा रहा है। पात्र लोगों को आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी।
धमतरी
Chhattisgarh Flood News: 10 हजार एकड़ धान डूबी, रेत जमने से सहमे किसान, बीमा के नियमों में फंसा मुआवजा
Chhattisgarh Flood News: धमतरी जिले में भारी बारिश और गंगरेल बांध से छोड़े गए ढाई लाख क्यूसेक पानी के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई, जिससे करीब 4 हजार हेक्टेयर धान की फसल प्रभावित हुई है। रुद्री, मुजगहन, रत्नाबांधा समेत कई गांवों के खेतों में पानी भर गया और कई जगह फसल बहने के साथ रेत-मिट्टी जम गई। पक चुकी धान की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है। फसल बीमा के नियमों के कारण किसानों को मुआवजा मिलने में परेशानी की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने विशेष राहत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू
River Rescue Operation: खैरागढ़ जिले में दनिया पुल के पास उफनती नदी में फंसे पांच युवकों की जान गंडई थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले और उनकी टीम ने बचा ली। रायपुर से कान्हा-किसली जा रहे दोस्तों की कार तेज बहाव के कारण नदी में उतर गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अंधेरी रात व खतरनाक हालात के बावजूद रेस्क्यू कर सभी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
रायपुर
Raipur Rain News: तूफान अर्नब की वजह से हाहाकार, 19 साल बाद खतरे के निशान से ऊपर बही खारुन नदी, रिकॉर्ड टूटा
Raipur Rain News: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से हुई भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। रायपुर की खारुन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि बस्तर की इंद्रावती नदी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं और प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा है।
महासमुंद
Rescue Operation: मुड़ना इंटकवेल में फंसे दो कर्मचारी, 24 घंटे बाद सफल रेस्क्यू ऑपरेशन
Rescue Operation: महासमुंद के मुड़ना स्थित इंटकवेल में बाढ़ का पानी भरने से फंसे नगर पालिका के दो कर्मचारियों तुलाराम रात्रे और हीरालाल पटेल को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। भारी बारिश और गंगरेल बांध के गेट खुलने से नदी का जलस्तर बढ़ गया था। अब इंटकवेल से पानी सप्लाई प्रभावित होने के कारण शहर में टैंकरों के जरिए जलापूर्ति की व्यवस्था की जा रही है।
रायपुर
CG Weather News: उफान पर नदियां, 300 से ज्यादा गांव बने टापू, बस्तर से रायपुर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से बस्तर समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इंद्रावती नदी उफान पर है, 300 गांव प्रभावित हैं और यातायात सेवाएं बाधित हुई हैं।
राज्य सरकार
VB-GRAMG Mission: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को नई गति, अनुमेय कार्य 318 से बढ़कर हुए 375
VB-GRAMG Mission: छत्तीसगढ़ में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जीरामजी के तहत अनुमेय कार्यों की संख्या 318 से बढ़ाकर 375 कर दी गई है। इससे गांवों में रोजगार के साथ जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना, आजीविका विकास और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार ने मिशन के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। 0
राज्य सरकार
Dhamtari News: गंगरेल बांध के 7 गेट खुले, जलाशयों में पानी बढ़ने से नदी किनारे के गांवों को किया अलर्ट
Dhamtari News: लगातार बारिश और कैचमेंट क्षेत्रों से पानी की बढ़ती आवक के कारण जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगरेल बांध 97.16 प्रतिशत भर चुका है, जिसके बाद इसके 7 गेट खोलकर करीब 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। महानदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
धमतरी
Dhamtari News: बारिश बनी मुसीबत, बीमार ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाने में आई बड़ी चुनौती
Dhamtari News: चर्रा कच्छारपारा गांव में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बीच एक बीमार ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो गया। उल्टी-दस्त से परेशान गोपेश कुमार पटेल की मदद के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रयास किया। गांव में पानी भरने और रास्ते बंद होने से परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रायपुर
Hasdeo River Accident: भारी बारिश का अलर्ट, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने गए छात्रों के साथ बड़ा हादसा
Hasdeo River Accident: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जांजगीर-चांपा के देवरी गांव में हसदेव नदी किनारे पिकनिक के दौरान बिलासपुर के तीन छात्र तेज बहाव में बह गए, जिनमें से एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश जारी है। वहीं धमतरी सहित कई जिलों में लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ गया है और मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश व बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
राष्ट्रीय
Nepal Hydropower: नेपाल में जलवायु परिवर्तन के खतरे से हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स पर बड़ा संकट
Nepal Hydropower: नेपाल में अचानक आई बाढ़ और पिघलते ग्लेशियरों ने स्वच्छ ऊर्जा के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे भारत और बांग्लादेश के बीच बिजली निर्यात भी प्रभावित हुआ है।
राज्य सरकार
Dhamtari Tourism : पर्यटन को बढ़ावा देने धमतरी में जुटे डिजिटल क्रिएटर्स, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
Dhamtari Tourism में मॉनसून क्रिएटर मीट-अप 2026 आयोजित किया गया, जिसमें सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने जिले की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विरासत को डिजिटल माध्यम से वैश्विक पहचान दिलाने पर चर्चा की।