"ED" के लिए 4807 परिणाम मिले
रायपुर
Raipur Kidnapping Case: 12 घंटे में सुलझा अपहरण का मामला, रायपुर पुलिस ने यूपी से 3 को हिरासत में लिया
Raipur Kidnapping Case: खमतराई थाना क्षेत्र से प्रतीक राय के लापता होने की सूचना पर रायपुर पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। CCTV, तकनीकी निगरानी और वाहन ट्रैकिंग के जरिए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका और तीन लोगों को हिरासत में लिया।
राज्य सरकार
Junior Women Asia Cup: कवर्धा की बेटी गीता यादव से मिले विजय शर्मा, एशिया कप जीत पर दी बधाई
Junior Women Asia Cup: कवर्धा के बोड़ला की रहने वाली भारतीय हॉकी खिलाड़ी गीता यादव से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात कर जूनियर महिला एशिया कप-2026 में शानदार प्रदर्शन और खिताबी जीत पर बधाई दी। गीता भारतीय टीम की अहम सदस्य रहीं और टूर्नामेंट में चार गोल किए। मुलाकात के दौरान उनकी खेल यात्रा, अंतरराष्ट्रीय अनुभव, प्रशिक्षण और भविष्य के लक्ष्यों पर भी चर्चा हुई।
महासमुंद
drowning incident: बंधवा तालाब में डूबा 12 वर्षीय लक्ष्य, परिवार में पसरा मातम
drowning incident: महासमुंद के मौहारी भाटा, वार्ड नंबर 28 निवासी 12 वर्षीय लक्ष्य नामदेव की बंधवा तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि वह शिव मंदिर के पास नहाने गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
खेल
Asian Games 2026: अमन सहरावत ने रचा इतिहास, वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड
Asian Games 2026: अमन सहरावत ने 2026 एशियन गेम्स के पुरुष 57 किलोग्राम कुश्ती फाइनल में नॉर्थ कोरिया के वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। यह एशियन गेम्स में उनका पहला स्वर्ण और भारत का 20वां गोल्ड है।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: सुशासन से संवर रहा छत्तीसगढ़, जनकल्याण से बदल रही तस्वीर
Seva Sankalp Abhiyan: सुशासन और जनकल्याण की योजनाओं से छत्तीसगढ़ में गांव, गरीब, किसान, महिला, बच्चे और युवाओं के जीवन में बदलाव की तस्वीर सामने आ रही है। सुरक्षित आवास, डिजिटल सेवाएं, महिला सशक्तिकरण, सुपोषण, कृषि और पशुपालन जैसी पहलें लोगों को बेहतर सुविधाओं के साथ आत्मनिर्भरता और सम्मान का अवसर दे रही हैं।
दुर्ग संभाग
POCSO Act: भिलाई में नाबालिग किशोरी ने दिया नवजात को जन्म, शादी से मुकरा कथित प्रेमी, POCSO में केस दर्ज
POCSO Act: सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती के बाद नाबालिग किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। किशोरी का आरोप है कि कथित प्रेमी ने शादी का वादा कर संबंध बनाए, लेकिन गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार कर दिया। धमधा पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर DNA जांच की तैयारी शुरू कर दी है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
Rajnandgaon Khairagarh Road: अधूरी सड़क पर उखड़ी परत, 90 करोड़ की लागत पर उठे गंभीर सवाल, अब 4 सदस्यीय टीम करेगी जांच
Rajnandgaon Khairagarh Road: करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से बन रही राजनांदगांव-खैरागढ़ सड़क की पहली डामर परत कई जगह से उखड़ने के बाद गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। शिकायत के बाद चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।
शिक्षा
DU AVASAR: 85+ कंपनियां होंगी शामिल, 10 लाख से ज्यादा पैकेज की उम्मीद
DU AVASAR: प्लेसमेंट ड्राइव 7 अक्टूबर को नॉर्थ कैंपस में होगा। सुबह 9 बजे रिपोर्टिंग है और रजिस्ट्रेशन पूरी तरह मुफ्त है। 85 से ज्यादा कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम पैकेज 10 लाख रुपये से अधिक हो सकता है।
खेल
Asian Games 2026: गोल्फ में पहली बार भारत का गोल्ड, प्रणवी उर्स ने रचा नया इतिहास
Asian Games 2026: भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स ने महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में 15-अंडर 265 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह एशियन गेम्स में गोल्फ का व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। प्रणवी के साथ अदिति अशोक और दीक्षा डागर की भारतीय टीम ने महिला टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया।
महासमुंद
Missing Person Cases: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद BNS की धारा 140(3) के तहत दर्ज की गईं FIR
Missing Person Cases: महासमुंद जिले में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत लापता व्यक्तियों के मामलों में BNS की धारा 140(3) के तहत FIR दर्ज कर अपहरण या अवैध निरोध की आशंका की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से लापता व्यक्तियों के बारे में जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।
फुटबॉल
India vs Brazil: साल्ट लेक स्टेडियम में ब्राजील का तूफान, भारत को 4-0 से शिकस्त
India vs Brazil: ब्राजील ने इंजरी टाइम में चौथा गोल दागकर भारत को 4-0 से हरा दिया। सैमुअल लिनो ने अपना दूसरा गोल किया, जबकि भारतीय टीम मौके मिलने के बावजूद उन्हें गोल में नहीं बदल सकी।
राष्ट्रीय
IAS Officer Murder: फरार केयरटेकर पर 50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में पुलिस की दबिश
IAS Officer Murder: भोपाल के सूरजनगर में पूर्व IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड के मुख्य संदिग्ध केयरटेकर वरुण कुमार की तलाश तेज हो गई है। पुलिस ने आरोपी पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया है और पांच राज्यों में कई टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। जांच में आगरा-मथुरा रूट पर उसकी आखिरी लोकेशन और CCTV फुटेज से अहम सुराग मिले हैं।