"कार्रवाई" के लिए 2839 परिणाम मिले
रायगढ़
जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाया तार में करंट, दो गायों की मौत, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ के छोटे हरदी वन क्षेत्र में जंगली सुअर के शिकार के लिए 11 केवी हाईटेंशन लाइन से हुकिंग कर जीआई तार बिछाया गया था। करंट की चपेट में आने से दो पालतू गायों की मौत हो गई। वन विभाग ने जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
खैरागढ़ के एडवर्ड पार्क मामले में प्रशासनिक आदेशों की उड़ रही धज्जियां, नोटिस के बाद भी डीपीसी लेवल तक पहुंचा अवैध निर्माण
खैरागढ़ के ऐतिहासिक एडवर्ड पार्क क्षेत्र में जांच समिति के स्थगन आदेश और नगर पालिका के नोटिस के बावजूद निर्माण जारी रहने के आरोप हैं। निगरानी के लिए कर्मचारियों की टीम तैनात होने के बाद भी काम आगे बढ़ने से नगर पालिका की कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
बलरामपुर-रामानुजगंज
बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 3 साल के बच्चे की मौत, प्रशासन सख्त, 4 क्लीनिक सील
बलरामपुर जिले में कथित झोलाछाप डॉक्टर से इलाज के बाद 3 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वास्थ्य और प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई करते हुए चार क्लीनिक सील किए हैं। CMHO ने जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कांग्रेस
कांग्रेस का प्रदर्शन : डिप्टी CM अरुण साव को दिखाए काले झंडे, बदहाल सड़क और पेयजल समस्या पर जताया विरोध
महासमुंद में खराब सड़कों, पेयजल समस्या और लंबित विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव के काफिले को काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस ने सड़कों के पुनर्निर्माण, जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य, कनाल रोड, बायपास और नए बस स्टैंड को लेकर जल्द कार्रवाई की मांग की।
धमतरी
दाढ़ी बनाने से इनकार पर भड़का विवाद, सैलून संचालक पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में दाढ़ी बनाने से जुड़ा मामूली विवाद मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया। हमले में सैलून संचालक घायल हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 43 वर्षीय आरोपी चम्मन लाल भारती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, करेलीबड़ी में टुकेश्वर उर्फ लालू सेन सैलून चलाता है।
राष्ट्रीय
तहसीलदार के पास मिली 5 लाख की संदिग्ध नकदी, तीन ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी
सुंदरगढ़ जिले में विजिलेंस ने लठिकाटा के तहसीलदार सह उप-पंजीयक मुरलीधर उर्मल के पास से 5 लाख रुपये की अघोषित नकदी जब्त की है। रकम का संतोषजनक स्रोत नहीं बता पाने के बाद अधिकारी से पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस ने उनके आवास, निजी घर और कार्यालय समेत तीन ठिकानों पर छापेमारी कर बैंक खातों, निवेश और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
बिलासपुर के रतनपुर में पुल के नीचे मिला नवजात, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सिल्ली मोड़ के पास बने पुल के नीचे एक नवजात बच्चा लावारिस अवस्था में मिला। वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब बच्चे पर पड़ी तो वे हैरान रह गए। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी देने के साथ ही तत्काल पुलिस को सूचना दी।
राष्ट्रीय
चीनी कारोबारियों के लिए नया आदेश, 30 दिन से ज्यादा नहीं रख सकेंगे स्टॉक
सरकार ने चीनी की जमाखोरी रोकने के लिए नए नियम लागू किए हैं। व्यापारी अधिकतम 30 दिनों तक चीनी का स्टॉक रख सकेंगे और एक स्थान पर इसकी सीमा 400 मीट्रिक टन तय की गई है। साथ ही सरकारी पोर्टल पर पंजीकरण और मौजूदा स्टॉक की जानकारी देना अनिवार्य किया गया है।
रायपुर संभाग
चीनी हुई महंगी, डहरिया बोले - कहां गई ‘अच्छे दिन’ की मिठास
तीज पर्व से पहले खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने चीनी, चावल, खाद्य तेल और दाल की कीमतों पर चिंता जताते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तथा बाजार में कीमतों की निगरानी बढ़ाने की मांग की।
कबीरधाम
कवर्धा में शादी का झांसा देकर शोषण, निजी वीडियो से ब्लैकमेल कर ऐंठे 2 लाख
कवर्धा में शादी का झांसा देकर महिला का शोषण करने और निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
बेमेतरा
बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खंडसरा चौकी क्षेत्र के बंसापुर-सेमरिया गांव के पास स्कूल बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मासूम की मौत से गांव में शोक के साथ आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
धमतरी
फर्जी आधार और ऋण पुस्तिका से जमीन बेचने की कोशिश, 40 लाख की ठगी का खुलासा
मगरलोड में मृतक के नाम दर्ज करीब 4.5 एकड़ कृषि भूमि को अपनी बताकर बेचने और करीब 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका और बैंक दस्तावेजों के इस्तेमाल के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।