"खुलासा" के लिए 1000 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, SDRF ने बोट से निकाला; पहचान में जुटी पुलिस
र्ग के शिवनाथ नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। SDRF टीम ने बोट की मदद से शव बाहर निकाला। वहीं, नंदिनी नगर क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है।
छत्तीसगढ़
लापता टेंट कारोबारी की हत्या: खेत में दफन मिला शव, लूट और रंजिश का शक, जांच जारी
कोंडागांव में टेंट कारोबारी सुरेश चौहान की हत्या का मामला सामने आया है। वे 11 अप्रैल से लापता थे, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और CCTV व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया।
छत्तीसगढ़
खारंग नदी हादसे के बाद प्रशासन सख्त : अवैध रेत उत्खनन पर शिकंजा, ट्रैक्टर मालिक पर FIR
खारंग नदी में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जांच में रेत उत्खनन की आशंका सामने आई है। ट्रैक्टर मालिक पर FIR दर्ज कर अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।
देश
प्रेमी के लिए पति बना दुश्मन : पत्नी ने रची हत्या की साजिश, सामने ही मरवाया
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। रास्ते में सुनसान जगह पर बैग गिराकर पति को रुकवाया और पहले से घात लगाए प्रेमी ने गोली मार दी। घटना को लूट का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई। आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
छत्तीसगढ़
मैरिज ब्यूरो की आड़ में फर्जीवाड़ा : कभी मंगेतर तो कभी रिश्तेदार बनकर युवकों से ठगी, 700 लोगों से 38 लाख की चपत
राजनांदगांव में ‘लव लाइफ रिश्तेड मैरिज ब्यूरो’ की आड़ में बड़ा ठगी रैकेट पकड़ा गया है। आरोपी शादी के रिश्तों के नाम पर युवकों को फर्जी मंगेतर और परिजनों के रूप में फोन कर भरोसा दिलाते थे और रजिस्ट्रेशन व मीटिंग के नाम पर पैसे वसूलते थे। अब तक करीब 700 युवकों से लगभग 38 लाख रुपये की ठगी सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इससे पहले डायरेक्टर और संचालक भी पकड़े जा चुके हैं। सोशल मीडिया और गूगल एड्स के जरिए देशभर में नेटवर्क फैलाकर यह पूरा स्कैम चलाया जा रहा था।
छत्तीसगढ़
लभराखुर्द हत्याकांड : पिता ने की शराबी बेटे की हत्या, साक्ष्य छिपाने दूसरे बेटे के साथ मिलकर लाश को कुएं में फेंका
महासमुंद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लभराखुर्द गांव में कुएं से मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि शराब की लत और घर में लगातार हो रहे विवाद के चलते पिता महेश ध्रुव और उसके नाबालिग बेटे ने मिलकर सत्यानारायण ध्रुव की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद दोनों ने शव को बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से एनीकट के पास स्थित कुएं में फेंक दिया, ताकि साक्ष्य छिपाए जा सकें। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश किया गया है।
महासमुंद
खट्टी जंगल मर्डर मिस्ट्री : पढ़िए, अपमान का बदला लेने कैसे दोस्तों ने ही रची साजिश और किस बेरहमी से की हत्या
करीब एक माह पहले शराब पार्टी के दौरान मृतक ने नशे में उन्हें मां-बहन की गालियां दी थीं। इसी अपमान का बदला लेने के लिए उन्होंने हत्या की योजना बनाई। 5 अप्रैल को आरोपियों को पता चला कि प्रकाश पटेल खैरा गांव के गायत्री मंदिर के पास है। तीनों स्प्लेंडर बाइक से पहुंचे, पहले जमकर मारपीट की और फिर उसे जबरन खट्टी जंगल ले गए। वहां कांच की बोतल और पत्थर से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि छोटी-सी कहासुनी और नशे में किया गया अपमान किस तरह जानलेवा बदले में बदल सकता है।
छत्तीसगढ़
हेरोइन रैकेट का भंडाफोड़: भिलाई में अंतरराज्यीय लाखों की ड्रग्स बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग जिले के भिलाई में पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत एक अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
छत्तीसगढ़
पिथौरा में मोबाइल से चल रहे सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पिथौरा स्थित सब्जी मार्केट में पुलिस ने मोबाइल के जरिए चल रहे अवैध सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ किया है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में सुनील बंसल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके मोबाइल से व्हाट्सएप चैट, पर्ची की फोटो और सट्टा संचालन से जुड़े ऐप के साक्ष्य मिले।
छत्तीसगढ़
साइबर शील्ड: फर्जी सिम कार्ड गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में “ऑपरेशन साइबर शील्ड” के तहत पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
निजी स्कूलों की मनमानी पर CM साय सख्त : बोले- नियम तोड़ने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों की मनमानी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सख्त रुख अपनाया है। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, वहीं शिक्षा मंत्री ने भी अधिकारियों को जांच और नियंत्रण के निर्देश दिए हैं।
बड़ी कार्रवाई: जामुल में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गांजा और शराब बरामद
दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मनिन्दर सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से सट्टा संचालन से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल, बैंकिंग सामग्री के साथ 4.65 किलो गांजा और 35 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी ‘BETBHAI 9’ प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को जोड़कर सट्टा नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।