"कानूनी कार्रवाई" के लिए 529 परिणाम मिले
अंबिकापुर (सरगुजा)
Jamshedpur Firing Case: ओडिशा के रास्ते भाग रहे झारखंड के 4 कुख्यात गैंगस्टर अंबिकापुर में गिरफ्तार
Jamshedpur Firing Case: बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट गोलीकांड मामले में सरगुजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात के बाद अर्टिगा कार से ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ भागने की कोशिश कर रहे थे। झारखंड पुलिस के इनपुट पर की गई कार्रवाई में आरोपियों को मणिपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। मामले में पुलिस अब साजिश के मास्टरमाइंड और अन्य आरोपियों की तलाश में पूछताछ कर रही है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
CG Crime News: अंबिकापुर में ट्रेनी DSP पर हमला, गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हुआ विवाद
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गणेश विसर्जन के दौरान ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि डीजे की तेज आवाज और वाहन को साइड देने को लेकर शुरू हुआ विवाद बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बिलासपुर
Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार
Bribe Taking Case: नगर निगम की संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को ACB की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने मकान नवीनीकरण से जुड़े काम को आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने निगम कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई कर कर्मचारी को पकड़ा।
राष्ट्रीय
Anti Narcotics Task Force: नशे के सौदागरों पर यूपी पुलिस का कड़ा प्रहार, 78 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, 71 कुख्यात तस्करों पर लगा शिकंजा
Anti Narcotics Task Force: उत्तर प्रदेश सरकार ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ड्रग तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 23 सितंबर 2026 तक करीब 78.5 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां जब्त की हैं। PIT NDPS एक्ट के तहत 71 बड़े तस्करों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है।
विदेश
India Pakistan News: UN में हाफिज सईद के सवाल पर फिर घिरे शहबाज शरीफ, पत्रकार के पूछने पर साधी चुप्पी
India Pakistan News: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में शामिल होने पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से पत्रकारों ने आतंकवाद और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद को लेकर सवाल किए। सवालों पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वहां से आगे बढ़ गए।
महासमुंद
Chhattisgarh ganja smuggling: ओडिशा से आ रही गांजे की दो खेपें से 1.53 करोड़ का माल जब्त, 9 गिरफ्तार
Chhattisgarh ganja smuggling: पुलिस और ANTF ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की दो खेप पकड़ी है। महासमुंद जिले में हुई कार्रवाई में 191 किलो से ज्यादा गांजा, दो वाहन और अन्य सामान जब्त किए गए। पुलिस ने एक महिला समेत 9 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग
Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त
Drug Smuggling Case: सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया। कार्रवाई में 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट, मोबाइल फोन, नकदी और 2 एयर गन बरामद की गई हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
रायपुर
Child Kidnapping Case: घर में घुसकर मासूम का अपहरण, 5 घंटे में नागपुर से गिरफ्तार, पुलिस ने मां को सौंपा सकुशल बच्चा
Child Kidnapping Case: रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में एक युवक ने घर में घुसकर एक साल के मासूम बच्चे को जबरन उठा लिया और बाइक से महाराष्ट्र की ओर भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी और साइबर ट्रैकिंग की मदद से आरोपी का पीछा किया और महज 5 घंटे के भीतर नागपुर के उमरेड से उसे गिरफ्तार कर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।
राष्ट्रीय
Indore MTH Hospital Case: एमजीएम कॉलेज में बदला ड्यूटी रोस्टर, अब डॉक्टरों से हफ्ते में सिर्फ 48 घंटे ही लिया जाएगा काम
Indore MTH Hospital Case: इंदौर के MTH अस्पताल में जूनियर डॉक्टर डॉ. सिम्मी यादव के कथित मानसिक उत्पीड़न मामले के बाद MGM मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने डॉक्टरों की कार्य अवधि को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। अब संबद्ध अस्पतालों में डॉक्टरों से सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे और सामान्य स्थिति में प्रतिदिन 8 घंटे ही ड्यूटी ली जाएगी। मामले की जांच के लिए नई इंटरनल कमेटी भी गठित की गई है।
जगदलपुर (बस्तर)
Desi Katta Case: शहर में हथियार लेकर घूम रहा युवक पकड़ा गया, पुलिस ने जब्त किया देसी कट्टा
Desi Katta Case: जगदलपुर के लालबाग मैदान के पास देसी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर लोगों को डराने वाले युवक अजय राजपूत को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल
Nagar Nigam Team Attack: रायपुर के भाठागांव इलाके में सड़क किनारे लगने वाले सब्जी बाजार को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान 4 से 5 निगम कर्मचारी घायल हुए, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे एक पुलिस जवान को भी चोट लगी। घटना के बाद निगम टीम ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
Bhopal Cyber Crime: डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर महिला से 35 लाख की ठगी, 7 करोड़ की टेरर फंडिंग का बनाया था बहाना
Bhopal Cyber Crime: डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगों ने महिला को 7 करोड़ रुपए की टेरर फंडिंग का डर दिखाया और 5 किस्तों में 35 लाख रुपए ठग लिए। शिकायत के करीब एक साल बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।