"हाईकोर्ट" के लिए 152 परिणाम मिले
रायपुर
Supreme Court News: हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा निर्दोष, सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को 30 लाख मुआवजे का दिया आदेश
Supreme Court News: छत्तीसगढ़ के देवीलाल गोंड को हत्या के मामले में हाईकोर्ट ने 20 जनवरी 2018 को बरी कर दिया था, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण वे 7 साल से अधिक समय तक जेल में बंद रहे। 19 मई 2025 को उनकी रिहाई हुई। अब सुप्रीम कोर्ट ने मुआवजा 2 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया है और देशभर में ऑनलाइन क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम विकसित करने पर जोर दिया है।
राजनांदगांव
High Court: दुकान के लिए लगाई अदालत में गुहार, हाईकोर्ट ने 45 दिन में आवंटन का दिया आदेश
High Court: डोंगरगढ़ के साइकिल मैकेनिक सतीश बिरहा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। नगर पालिका ने 40 वर्ष से अधिक उम्र होने के आधार पर मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत उन्हें दुकान आवंटन के लिए अपात्र बताया था।
बिलासपुर
Bilaspur High Court: जमानत सुनवाई में बड़ी लापरवाही, केस डायरी नहीं मिली तो हाईकोर्ट ने मांगी जवाबदेही
Bilaspur High Court: जमानत मामले में केस डायरी पेश नहीं होने पर गंभीर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद अंकित भगत को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी गई।
बिलासपुर
High Court News: मेडिकल कॉलेज की भर्ती रद्द करना शासन को पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
High Court News: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 448 पदों की भर्ती फिर शुरू होगी। हाईकोर्ट ने भर्ती रद्द करने के शासन के फैसले को निरस्त कर तीन महीने में चयन प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया है।
राष्ट्रीय
Allahabad High Court: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दो पैन कार्ड मामले में सजा निलंबित
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और अब्दुल्ला आजम की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें जमानत दे दी है। हालांकि, आजम खान की रिहाई अन्य लंबित मामलों के कारण अटक सकती है।
बिलासपुर
Competitive Exams: CGPSC की कॉपी से गायब मिले 4 पन्ने, हाईकोर्ट ने जुर्माना
Competitive Exams : CGPSC अभ्यर्थी की उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी में चार पन्ने गायब मिलने के मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने आयोग पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया और अभ्यर्थी को तीन महीने में 50 हजार रुपए मुआवजा देने का निर्देश दिया।
बिलासपुर
CG High Court: पति को भिखारी कहने का आरोप, हाईकोर्ट ने पलटा फैमिली कोर्ट का फैसला
CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जगदलपुर के एक वैवाहिक विवाद में लगातार अपमान, झगड़े और गंभीर अविश्वास के संयुक्त प्रभाव को मानसिक क्रूरता माना। पति ने पत्नी पर भिखारी कहकर अपमानित करने और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। हाईकोर्ट ने पारिवारिक न्यायालय के 10 दिसंबर 2022 के फैसले को निरस्त करते हुए पति की अपील स्वीकार की और तलाक की डिक्री प्रदान कर दी।
शिक्षा
CG High Court News: शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट की रोक, 2,292 पदों पर होनी थी भर्ती
CG High Court News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दिव्यांग अभ्यर्थियों के आरक्षण विवाद में शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई है। भर्ती के तहत 2,292 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। सहायक शिक्षक परीक्षा 11 अक्टूबर और शिक्षक परीक्षा 25 अक्टूबर को निर्धारित थी।
शिक्षा
NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब
NEET UG 2026 के परिणाम और अंकपत्र को चुनौती देने वाली छात्रा बी. सहिति की याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने NTA को विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। NTA ने याचिका में देरी का मुद्दा उठाते हुए पुराने OMR विवाद के फैसले का भी हवाला दिया।
शिक्षा
CG Education News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शुरू होंगी LKG कक्षाएं, हाईकोर्ट ने दिए निर्देश
CG Education News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बेमेतरा जिले के स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एलकेजी (LKG) कक्षाएं शुरू करने का आदेश दिया है। जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों को चार सप्ताह के भीतर जरूरी व्यवस्था पूरी कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
चुनाव
Nandigram by election: बीजेपी प्रत्याशी के हलफनामे पर कांग्रेस पहुंची हाईकोर्ट, उम्र और शिक्षा के आंकड़ों पर छिड़ा विवाद
Nandigram by election: उपचुनाव से पहले बीजेपी उम्मीदवार हसीरानी रथ के चुनावी हलफनामे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने उम्र और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी में विरोधाभास का आरोप लगाते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। बीजेपी ने इसे टाइपिंग की गलती बताते हुए आरोपों को खारिज किया है।
राष्ट्रीय
Supreme Court: इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 147A पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले पर रोक
Supreme Court ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें इनकम टैक्स एक्ट की धारा 147A को असंवैधानिक घोषित किया गया था। स्टे के बाद आयकर विभाग फिलहाल इस धारा के तहत जांच और कार्रवाई जारी रख सकेगा। अब सुप्रीम कोर्ट इस प्रावधान की संवैधानिक वैधता पर अंतिम फैसला करेगा।