"Bilaspur" के लिए 186 परिणाम मिले
बिलासपुर
Bilaspur High Court: जमानत सुनवाई में बड़ी लापरवाही, केस डायरी नहीं मिली तो हाईकोर्ट ने मांगी जवाबदेही
Bilaspur High Court: जमानत मामले में केस डायरी पेश नहीं होने पर गंभीर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद अंकित भगत को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी गई।
बिलासपुर
Bilaspur Fire News: अचानक भड़की आग, दो इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में मची तबाही
Bilaspur Fire News: बिलासपुर के करबला इलाके में आहूजा टीवी सेंटर और साईं इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई। दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है। फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान का पता नहीं चल पाया है।
बिलासपुर
Bilaspur News: युवतियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, बहतराई और अटल आवास के वीडियो वायरल
Bilaspur News: बहतराई और अशोक नगर स्थित अटल आवास में युवतियों के दो गुटों के बीच मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। दोनों घटनाएं सरकंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही हैं। फिलहाल किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
बिलासपुर
Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती
Bilaspur News: दिवाली पर नई कार की मांग पूरी नहीं होने से नाराज बिलासपुर के 12वीं के छात्र ने सोशल मीडिया रील देखकर खुद के अपहरण का फर्जी ड्रामा रच दिया। छात्र ने पिता से डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी। रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया।
बिलासपुर
Bilaspur Diwali Traffic Plan: प्रशासन का कड़ा ट्रैफिक प्लान, मेन मार्केट में गाड़ियों की नो-एंट्री और रूट डायवर्ट
Bilaspur Diwali Traffic Plan: दिवाली की भीड़ को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। मुख्य बाजारों में वाहनों की नो-एंट्री, चार प्रमुख डायवर्जन पॉइंट और छह पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
बिलासपुर
Bilaspur Crime: देर रात घूमने से रोकती थी दादी, नाराज पोते ने खाट के पाए से पीटकर की हत्या
Bilaspur Crime: ग्राम लोहर्सी में 21 वर्षीय पोते ने देर रात घूमने से रोकने पर अपनी 65 वर्षीय दादी की खाट के पाए से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बिलासपुर
Bilaspur News: श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का आरोप, चिता से अवशेष गायब मिलने पर बाबा की पिटाई
Bilaspur News: कोनी थाना क्षेत्र में श्मशान घाट पर जलती चिता से छेड़छाड़ और तंत्र-मंत्र करने का आरोप सामने आया है। परिजनों ने शिवराम बाबा नाम के एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने घायल बाबा को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज नहीं होने की जानकारी दी है।
बिलासपुर
Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें
Bilaspur News: राजकिशोर नगर में देर रात जन्मदिन समारोह के दौरान तेज आवाज में नगाड़ा बजाने और पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर महासमुंद में पदस्थ कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी और उनके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
बिलासपुर
Bilaspur News: 188 करोड की लागत से बनी सड़क निर्माण पुरा होने से पहले ही जर्ज़र
Bilaspur News: NH-130A पर 188 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने के बावजूद सड़क की गुणवत्ता, मरम्मत और अधूरे निर्माण पर सवाल उठ रहे हैं। डामर की सड़क पर सीमेंट-कंक्रीट से रिपेयरिंग, साइन बोर्ड और मील स्टोन की कमी के बीच विभागीय निगरानी भी सवालों के घेरे में है। ठेकेदार को दो बार नोटिस जारी।
बिलासपुर
Bilaspur ROB: अजीबोगरीब निर्माण पर सवाल, 180 डिग्री का मोड़ बना हादसों का खतरा
Bilaspur ROB: बिलासपुर के जयरामनगर और गतौरा स्टेशन के बीच परसदा फाटक पर बन रहे रोड ओवरब्रिज के डिजाइन पर सवाल उठ रहे हैं। पुल पर 180 डिग्री के तीखे मोड़ और सड़क की बनावट को लेकर विशेषज्ञों ने हादसों की आशंका जताई है।
बिलासपुर
Bilaspur Cyber Fraud: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर सीए छात्र से 8 लाख रुपये की ठगी, प्लेटिनम प्लान के जाल में फंसाया युवक
Bilaspur Cyber Fraud: बिलासपुर में SEBI रजिस्टर्ड कंपनी का प्रतिनिधि बनकर साइबर ठगों ने सीए छात्र से प्लेटिनम ट्रेडिंग प्लान के नाम पर 8 लाख रुपये ठग लिए।
बिलासपुर
Bilaspur News: कोर्ट के दो पुलिसकर्मियों पर पैसे लेकर दस्तावेज दिखाने का आरोप, वीडियो वायरल
Bilaspur News: जिला न्यायालय की नजारत शाखा में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों का एक व्यक्ति से कथित तौर पर पैसे लेते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में सरकारी दस्तावेज दिखाने और मोबाइल से उनकी तस्वीरें लेने का दृश्य भी नजर आ रहा है।