"Murder Case" के लिए 88 परिणाम मिले
बलौदाबाज़ार
Murder Case: रंग-रूप और बहन पर छींटाकशी से था नाराज, बचपन के दोस्त ने ही ले ली जान
Murder Case: बलौदाबाजार के गिधौरी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक आदित्य टंडन की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके बचपन के दोस्त किशन साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी। आरोपी की निशानदेही पर लोहे का फावड़ा और मोबाइल फोन बरामद किया गया।
राष्ट्रीय
Murder Case: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Murder Case: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 20 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 7 नवंबर की रात आरोपी ने कथित तौर पर युवती के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने युवती के साथ मारपीट की और किसी वस्तु से कई बार हमला किया।
दुर्ग
Murder Case: घर के कमरे में खून से लथपथ मिला 40 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका
Murder Case: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय धर्मेंद्र पाल का शव घर के कमरे में खून से लथपथ मिला। चेहरे और आंख पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
दुर्ग
Durg Murder Case: सफाईकर्मी की बेरहमी से हत्या, गले और पेट पर किए गए ताबड़तोड़ वार, भांजे ने आँखों देखी बताई कहानी
Durg Murder Case: दुर्ग में 26 वर्षीय नगर निगम सफाईकर्मी अविनाश परिहार की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। भांजे ने दो युवकों को हमला करते देखने का दावा किया है। पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।
महासमुंद
Murder Case: दामाद की हत्या, ससुराल वालों नें लोहे के पाइप से पीटा, अस्पताल में हुई मौत
Murder Case: नयापारा में हमले में घायल दीपक ठाकुर की रायपुर अस्पताल में मौत हो गई। मकान विवाद में ससुराल पक्ष पर हमले का आरोप है।
बालोद
Balod Murder Case: हत्या के मामले में अदालत का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास
Balod Murder Case: शराब भट्ठी के पास हुए विवाद में विजय बघेल की लोहे के पाइप से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस की जांच, CCTV फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया गया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Murder Case: अंधविश्वास ने ली बुजुर्ग विधवा की जान, जादू-टोने के शक में हथौड़ी से पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार
Murder Case: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में टोनही होने के शक में एक बुजुर्ग विधवा महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पस्ता थाना क्षेत्र के सरगवां पंडोपारा गांव में दो महिलाओं की मौत का जिम्मेदार मानकर चार आरोपियों ने कथित तौर पर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर
Murder Case: 24 घंटे में दो बड़ी वारदातें, दो घटनाओं में दो लोगों की हत्या
Murder Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 घंटे के भीतर हत्या की दो वारदातों से हड़कंप मच गया। आजाद चौक इलाके में विवाद के बाद धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी गई। वहीं, तेलीबांधा क्षेत्र में अपहृत युवक निरंजन पाल का शव कमल विहार के मेनहोल से बरामद हुआ।
बलरामपुर-रामानुजगंज
Woman Murder Case: पुरानी रंजिश में महिला की हत्या, पत्थर से सिर कुचलने का आरोप, ममेरा भाई गिरफ्तार
Woman Murder Case: बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र में 46 वर्षीय महिला पलंगी नगेशिया की पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। भीतरकोना जंगल में महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुरानी पारिवारिक रंजिश को हत्या की वजह बताया गया है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Murder Case: अंधविश्वास की खौफनाक वारदात, टोनही बताकर बुजुर्ग महिला की हत्या
Murder Case: बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम सरगवां पंडोपारा में जादू-टोने के शक में चार लोगों ने मिलकर एक बुजुर्ग विधवा की हत्या कर दी। दो महिलाओं की बीमारी से हुई मौत का जिम्मेदार मानकर आरोपितों ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर हथौड़ी से हमला कर दिया।
जशपुर
Murder Case: खेत में मिला लापता मासूम का शव, हत्या के मामले में करीबी रिश्तेदार संदेह के घेरे में
Murder Case: जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में 5 नवंबर से लापता मासूम जितेंद्र राम का शव 7 नवंबर को एक खेत के गड्ढे में बोरी और कंबल में लिपटा मिला। पुलिस ने हत्या के मामले में मृतक के पिता के ममेरे भाई वासुदेव उर्फ टांगनु को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
राष्ट्रीय
Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका
Ranchi Murder Case: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में संत जेवियर स्कूल के पीछे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे पर गंभीर चोट और गले पर निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि पत्थर और धारदार हथियार से हमला करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई।