"नाबालिग" के लिए 271 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Bhopal Crime News: बुजुर्ग दंपति के घर दिनदहाड़े लूट की कोशिश, केयर टेकर पर साजिश रचने का आरोप
Bhopal Crime News: अवधपुरी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति के घर दिनदहाड़े लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। तीन से चार बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग पर हथौड़े से हमला किया, लेकिन शोर सुनकर लोगों के पहुंचने पर वे बिना लूट किए फरार हो गए। पुलिस ने मामले में घर की केयर टेकर को हिरासत में लिया है, जिस पर वारदात की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
राष्ट्रीय
Murder Case: प्रेम विवाह से नाराज होकर पिता ने की बेटी की हत्या, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Murder Case: सोनीपत के चर्चित कनिका हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पिता विजयपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोप था कि प्रेम विवाह से नाराज होकर उसने बेटी की हत्या कर दी थी। अदालत ने हत्या, अपहरण और सबूत मिटाने के मामलों में दोषी मानते हुए अलग-अलग सजाएं दीं, जबकि दूसरे आरोपी को पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर बरी कर दिया गया।
महासमुंद
Mahasamund News: मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी कराने वाले मुख्य सरगना समेत 5 आरोपी पकड़ाए, ₹1.48 करोड़ कैश बरामद
Mahasamund News: पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी में 1.48 करोड़ रुपये नकद समेत कई दस्तावेज बरामद किए हैं।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Chhattisgarh Education News: कागज़ों में दौड़ती पाठशाला, ज़मीन पर सन्नाटा, बलरामपुर में 11 लाख मंज़ूर फिर भी नहीं बना भवन, बिना बच्चों के तैनात हैं दो शिक्षक
Chhattisgarh Education News: बलरामपुर के बरदबंधा प्राथमिक स्कूल में न भवन है और न ही छात्र, लेकिन रिकॉर्ड में स्कूल संचालित है। 11 लाख रुपए स्वीकृत होने के बाद भी भवन निर्माण अधूरा है।
राष्ट्रीय
Banka Viral Video: जमुई और समस्तीपुर के बाद अब मंदार पर्वत पर युवती से बदसलूकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
Banka Viral Video: बिहार के बांका जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मंदार पर्वत से एक युवती के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट का वीडियो सामने आया है। वायरल क्लिप में कुछ युवक युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले में 6 अज्ञात युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
Mahasamund Car Accident: आधी रात सड़क हादसा, कार ने होर्डिंग को मारी जोरदार टक्कर, पुलिस बोली- हमें जानकारी ही नहीं
Mahasamund Car Accident: खरोरा-बेलसोंडा के बीच 22-23 सितंबर की दरमियानी रात तेज रफ्तार सुजुकी डिजायर ने सड़क किनारे लगे होर्डिंग को जोरदार टक्कर मार दी। कार हादसे के बाद मौके से हटाई गई, प्रत्यक्षदर्शियों ने नाबालिगों के कार चलाने का दावा किया है ।
महासमुंद
Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी में ₹1.4 करोड़ बरामद
Human Trafficking: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो राज्यों में फैले नेटवर्क के 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 1.4 करोड़ रुपये नकद और कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में बाल मजदूरी, बंधुआ मजदूरी और नाबालिगों के शोषण से जुड़े मामलों के संकेत मिले हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
राजनांदगांव
Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी विवाद की वजह, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
Social Media Crime Case: डोंगरगढ़ में फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद शादी का वादा कर युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महाराष्ट्र निवासी आरोपी रोशन सोमुनिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।
दुर्ग
Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त
Drug Smuggling Case: सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया। कार्रवाई में 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट, मोबाइल फोन, नकदी और 2 एयर गन बरामद की गई हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
राष्ट्रीय
Viral Video Case: जमुई के बाद अब समस्तीपुर में दरिंदगी, राह चलती लड़की से सरेराह छेड़छाड़
Viral Video Case: बिहार के समस्तीपुर जिले में युवती से कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बांध क्षेत्र में कुछ युवकों ने युवती और उसके साथी को घेरकर अभद्रता की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी ने आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।
जगदलपुर (बस्तर)
Desi Katta Case: शहर में हथियार लेकर घूम रहा युवक पकड़ा गया, पुलिस ने जब्त किया देसी कट्टा
Desi Katta Case: जगदलपुर के लालबाग मैदान के पास देसी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर लोगों को डराने वाले युवक अजय राजपूत को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
Mahasamund Crime News: कोमाखान में कटार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
Mahasamund Crime News: कोमाखान थाना क्षेत्र में शराब भट्टी के पास हथियार लहराकर राहगीरों में डर फैलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 16.5 इंच लंबा लोहे का कटार बरामद हुआ है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।