"आरोपी गिरफ्तार" के लिए 493 परिणाम मिले
बिलासपुर
Property Fraud Case: शासकीय जमीन बेचने का सौदा कर 45.21 लाख लेने का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार
Property Fraud Case: बिलासपुर में शासकीय पट्टे की करीब 20 एकड़ जमीन बेचने के नाम पर 45 लाख 21 हजार रुपए लेने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, जमीन से जुड़ा मामला राजस्व न्यायालय में लंबित था, इसके बावजूद सौदा कर रकम ली गई।
महासमुंद
Mahasamund Crime News: शादी पार्टी में खाना खाने गए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
Mahasamund Crime News: शादी समारोह के बाद हुए विवाद में 21 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज किया है।
महासमुंद
Crime News: गांजा तस्करी के दो मामले उजागर, 46.39 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
Crime News: महासमुंद जिले में बसना और सांकरा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 46.390 किलोग्राम गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
रायगढ़
Raigarh Crime News: बस स्टैंड पर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
Raigarh Crime News: सारंगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले शव के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, बिरयानी के लिए पैसे लूटने के प्रयास में व्यक्ति की हत्या की गई। एक युवक गिरफ्तार और चार नाबालिग हिरासत में हैं।
बलरामपुर-रामानुजगंज
Crime News: स्कूल परिसर में सहायक शिक्षक पर लाठी-डंडे से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Crime News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित मदनपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक कमलेश गुप्ता पर लाठी-डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी प्रदीप मरावी पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
दुर्ग
Crime News: बकरी पालने पर विवाद बना जानलेवा, महिला की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चुनकट्टा गांव में बकरी पालन को लेकर हुए विवाद में 52 वर्षीय कुमारी बाई साहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौt हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अर्जुन साहू को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोरबा
Murder Case: 7 साल की मासूम के हत्या के आरोपी गिरफ्तार, उग्र ग्रामीणों ने घेरी पुलिस चौकी
Murder Case: कोरबा में 7 साल की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित चौहान को बांगो क्षेत्र के जंगलों से गिरफ्तार किया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों और महिलाओं ने राजगामार पुलिस चौकी का घेराव कर आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की। मामले में पुलिस जांच जारी है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
Cyber Fraud: खैरागढ़ में ₹1.86 लाख की साइबर ठगी, उत्तराखंड और दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार
Cyber Fraud: खैरागढ़ में पति-पत्नी के बैंक खातों से 1.86 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने उत्तराखंड और दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम बैंक खातों से निकालकर आगे पहुंचाई जाती थी
रायपुर संभाग
Arang Crime News: रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई 6 घंटे में अपहरण का पर्दाफाश, 15 लाख की फिरौती मांगने वाले आरोपी गिरफ्तार
Arang Crime News: आरंग में 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण और 15 लाख रूपए की फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने 6 घंटे में खुलासा किया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया।
रायपुर
Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Ganja Smuggling: तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 33 किलो 428 ग्राम गांजा और 35 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 17.06 लाख रुपए बताई गई है।
महासमुंद
Mahasamund Police Action: खैर लकड़ी तस्करी मामले में हिमाचल प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार, 1.70 करोड़ रुपए जब्त
Mahasamund Police Action: महासमुंद पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खैर लकड़ी की अंतरराज्यीय तस्करी और फर्जी बिलिंग मामले में कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हिमाचल प्रदेश से एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है और अब तक 70 टन लकड़ी व 1.70 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं।
दुर्ग
Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
Online Job Fraud: डाटा एंट्री का काम दिलाने के नाम पर भिलाई के एक कारोबारी से 39 लाख 33 हजार 560 रुपए की ठगी की गई। आरोपियों ने डाटा खराब होने और सॉफ्टवेयर खरीदने के बहाने रकम वसूली। शिकायत के बाद दुर्ग पुलिस ने उत्तराखंड के हल्द्वानी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।