"याचिका" के लिए 169 परिणाम मिले
बिलासपुर
सिम्स जनहित याचिका : हाई कोर्ट ने AI से तैयार शपथ पत्र पर जताई शंका
बिलासपुर के सिम्स अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के शपथ पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह AI की मदद से तैयार प्रतीत होता है। वहीं, CGMSC ने अदालत को बताया कि अस्पताल के लिए 31 नई मशीनों की खरीदी प्रक्रिया जारी है, जिनमें से 13 मशीनें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।
चुनाव
हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन : ममता की याचिका पर सुनवाई, ईवीएम, वीवीपैट और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश
पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनावी नतीजों को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने बड़ा और कड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मंगलवार को इस सीट की मतगणना यानी वोटों की गिनती से जुड़े सभी जरूरी और अहम सबूतों को पूरी तरह सुरक्षित रखने का आदेश जारी किया है। जस्टिस गौरांग कांत की अदालत ने साफ कहा है कि वोटों की गिनती में गड़बड़ी के आरोपों को देखते हुए ईवीएम (EVM), वीवीपैट (VVPAT) मशीनें, सीसीटीवी फुटेज और बाकी सभी रिकॉर्ड्स को पूरी सुरक्षा में संभालकर रखा जाए।
राष्ट्रीय
मामला पहुंचा हाईकोर्ट : वीडियो वायरल होने के बाद भी क्यों नहीं किया गिरफ्तार? जनहित याचिका में पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल
भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। यह याचिका अधिवक्ता मुकेश कुमार की ओर से दाखिल की गई है। उन्होंने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय की खंडपीठ के समक्ष इस केस पर तुरंत सुनवाई करने की गुहार लगाई है।
राष्ट्रीय
जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका
बिहार के भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने अब कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर तूल पकड़ लिया है। मामले की CBI जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि पुलिस विभाग द्वारा की जाने वाली जांच निष्पक्ष नहीं हो सकती, इसलिए स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए।
चुनाव
पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को राहत नहीं, हाईकोर्ट में जारी रहेगी चुनाव याचिका
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपने निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका को प्रारंभिक स्तर पर निरस्त करने की अपील की थी। भाजपा नेता विजय बघेल ने आरोप लगाया है कि 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार बंद होने की अवधि में भूपेश बघेल ने रोड शो और रैली कर आचार संहिता का उल्लंघन किया था।
खेल
सुप्रीम कोर्ट से राहत : एशियन गेम्स ट्रायल्स का रास्ता साफ, WFI की याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट को बड़ा राहत भरा फैसला देते हुए उन्हें एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए WFI की याचिका खारिज कर दी। अब विनेश 30-31 मई को होने वाले ट्रायल्स में अपना दमखम दिखा सकेंगी।
बिलासपुर
अतिक्रमण मामला : हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक से किया इनकार, याचिका खारिज, अगली सुनवाई 13 जुलाई को
बिलासपुर हाई कोर्ट की अवकाशकालीन बेंच ने सरगुजा के महामाया पहाड़ और डबरीपानी संरक्षित वन क्षेत्र में कथित अवैध कब्जे को लेकर दायर अंतरिम राहत याचिका खारिज कर दी है। याचिकाकर्ताओं ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया। राजस्व और वन विभाग द्वारा पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया जा चुका है। मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 को तय की गई है।
देश
जमानत याचिका खारिज : पत्नी से क्रूरता करने वाले पति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जमानत खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने एक घरेलू हिंसा मामले की सुनवाई करते हुए सख्त टिप्पणी की और आरोपी पति को जमानत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि शादी किसी महिला के खिलाफ हिंसा करने का अधिकार नहीं देती और पत्नी की गरिमा, इच्छा और सम्मान का पूरी तरह सम्मान होना चाहिए। कोर्ट ने “जानवरों जैसा व्यवहार” करने की प्रवृत्ति को गंभीर अपराध बताते हुए ऐसी दलीलों को खारिज किया कि घटना केवल गुस्से या पारिवारिक विवाद का परिणाम थी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि घरेलू हिंसा को सामान्य पारिवारिक विवाद की तरह नहीं देखा जा सकता, क्योंकि इससे समाज में गलत संदेश जाता है।
छत्तीसगढ़
कोल लेवी घोटाला : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर नारायण साहू की जमानत याचिका खारिज
छत्तीसगढ़ के कोल लेवी घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर नारायण साहू की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने माना कि आरोपी केवल ड्राइवर नहीं बल्कि अवैध वसूली नेटवर्क का सक्रिय सदस्य रहा है और जमानत मिलने से जांच प्रभावित हो सकती है। जांच में इनकम टैक्स छापे के दौरान मिली डायरियों से करीब 13 करोड़ रुपये की अवैध वसूली के संकेत मिले हैं। इस मामले में EOW-ACB ने कुल 35 लोगों को आरोपी बनाया है, जिन पर भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध वसूली के गंभीर आरोप हैं।
बिलासपुर
Child Rights: 14 साल के बेटे की कस्टडी पर पिता को झटका, मां के साथ रहना चाहता है बच्चा
Child Rights: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 14 वर्षीय बेटे की कस्टडी मांगने वाली पिता की याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान बच्चे ने मां के साथ रहने की इच्छा जताई। कोर्ट ने कहा कि कस्टडी के मामलों में बच्चे की भलाई और उसकी इच्छा सर्वोपरि है।
राष्ट्रीय
Supreme Court: सिर्फ माइक और कैमरा उठा लेने से कोई पत्रकार नहीं बन जाता, रील बनाने वालों को पत्रकारों जैसी छूट नहीं
Supreme Court: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। पुलिस ने कहा है कि केवल माइक और कैमरा लेकर वीडियो बनाने से कोई पत्रकार नहीं बन जाता। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर्स को मुख्यधारा के पत्रकारों के समान नहीं माना जा सकता। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों की पहचान में आने वाली चुनौतियों और CJP के प्रदर्शन की अनुमति रद्द करने के पीछे के कारणों का भी उल्लेख किया है।
राजनांदगांव
High Court: दुकान के लिए लगाई अदालत में गुहार, हाईकोर्ट ने 45 दिन में आवंटन का दिया आदेश
High Court: डोंगरगढ़ के साइकिल मैकेनिक सतीश बिरहा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। नगर पालिका ने 40 वर्ष से अधिक उम्र होने के आधार पर मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत उन्हें दुकान आवंटन के लिए अपात्र बताया था।