"खुलासा" के लिए 812 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
दिल्ली पुलिस का दावा : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में शामिल थे 100 से ज़्यादा हत्या के आरोपी
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि फेशियल रिकग्निशन सिस्टम की जांच में 2,873 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। पुलिस के अनुसार, इनमें 989 लोगों पर गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के लिए स्पष्ट प्रोटोकॉल की जरूरत बताई है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस,जवानों ने किया रेस्क्यू
भांसी थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के महेंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। धुरली के पास हुए इस हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही जवानों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज दंतेवाड़ा जिला अस्पताल और बचेली अस्पताल में जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग
एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
भिलाई में दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 2 किलो 514 ग्राम गांजा, 500 अल्प्राजोलम टैबलेट और बिक्री से मिली नकदी जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
रायपुर
CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद ED ने भी कसी जांच की रफ्तार
CGPSC-2021 भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच अब मनी लॉन्ड्रिंग तक पहुंच गई है। ED ने 47 लाख रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच शुरू की है, जबकि CBI पहले ही 29 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जांच एजेंसियों को 500 करोड़ रुपये से अधिक के भ्रष्टाचार की आशंका है और 12 से ज्यादा भर्ती परीक्षाएं जांच के दायरे में हैं।
सूरजपुर
वारदात : पार्क में युवती पर चाकू से हमला, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
शहर के नेहरू पार्क में एक युवती पर अज्ञात युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया। कोतवाली थाना से महज 500 मीटर दूर हुई इस घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है।
बलौदाबाज़ार
बड़ा एक्शन : 24 घंटे चली आयकर विभाग की कार्रवाई, कारोबारी के ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त
गौरव पथ स्थित पीतल कारोबारी राजकुमार सराफ के घर और कारखाने में आयकर विभाग की कार्रवाई करीब 24 घंटे तक चली। जांच के दौरान अधिकारियों ने वित्तीय दस्तावेजों की गहन पड़ताल की, परिजनों से पूछताछ की और कई अहम दस्तावेज जब्त किए। पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि आयकर विभाग ने कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की।
अंबिकापुर (सरगुजा)
चोरी : सीतापुर में ज्वैलर्स को दिनदहाड़े चूना, करोड़ों के जेवरात लेकर भागा शातिर
सरगुजा जिले के सीतापुर में काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स के संचालक अरुण देव के करीब ₹1 करोड़ मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात से भरे बैग की दिनदहाड़े उठाईगिरी हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है। घटना के बाद व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।
धमतरी
बड़ा एक्शन : नशा तस्करों पर आर्थिक प्रहार, 35.85 लाख की संपत्ति फ्रीज
पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार SAFEMA और NDPS Act के तहत 35.85 लाख रुपये से अधिक की अवैध चल-अचल संपत्ति फ्रीज की है। वित्तीय जांच में बैंक खाते, एफडी, वाहन और अन्य निवेश अवैध कमाई से जुड़े पाए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब नशा कारोबारियों की गिरफ्तारी के साथ उनकी अवैध संपत्ति पर भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
दुर्ग संभाग
ऑनलाइन फॉरेक्स निवेश विवाद : लॉन्ग एशिया प्लेटफॉर्म पर ठगी का आरोप, निवेशकों ने डोंगरगढ़ में किया हंगामा
डोंगरगढ़ में लॉन्ग एशिया नामक फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर अरबों रुपये की कथित ठगी का आरोप लगाते हुए देश के 10 राज्यों से आए 100 से अधिक निवेशकों ने प्रदर्शन किया। निवेशकों का दावा है कि फरवरी 2026 से निकासी बंद होने के कारण उनकी रकम फंस गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति शांत कराई और कानूनी प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी। फिलहाल मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
सक्ती
आत्महत्या : थाना परिसर में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी, बैरक में फंदे से लटका मिला जवान
हसौद थाना परिसर में तैनात आरक्षक जय लहरें ने थाना की बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़
मौत का मामला : रायगढ़ में बंद कमरे से मिला ग्रामीण का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका
रायगढ़ के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में बंद कमरे से 50 वर्षीय गणपतिलाल भगत का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
आरोपी गिरफ्तार : फर्जी नेशनल परमिट के सहारे दौड़ा रहा था ट्रेलर, 5 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा मालिक
महासमुंद के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 के फर्जी नेशनल परमिट मामले में पुलिस ने पांच साल से फरार वाहन मालिक सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तकनीकी जांच और कॉल डिटेल के आधार पर हुई कार्रवाई में आरोपी को रायपुर से पकड़ा गया, जबकि मामले का दूसरा आरोपी चालक अब भी फरार है।